Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिन झमाझम बारिश के आसार, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिनों तक झमाझम बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी। मौसम विभाग के अनुसार बारिश से गर्मी में राहत मिलेगी और अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। मंगलवार और बुधवार को बिजली कड़कने और आंधी-तूफान की संभावना भी है।
दिल्ली-एनसीआर में 2 दिन भारी बारिश का येलो अलर्ट

Delhi Weather Update: राजधानी दिल्ली और एनसीआर में कमजोर मानसून के चलते उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। हालांकि अब मौसम बदलने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों में बारिश की गतिविधियां तेज होने का अनुमान जताते हुए मंगलवार और बुधवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, इस दौरान कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश, तेज हवाएं, आंधी और बिजली गिरने की संभावना है।

आज हल्की बारिश और तेज हवाओं के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह से दोपहर के बीच दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। शाम और रात के समय भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि झोंकों के साथ हवा की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

आज अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

मंगलवार और बुधवार के लिए येलो अलर्ट

IMD ने मंगलवार और बुधवार के लिए दिल्ली-एनसीआर में मौसम के और अधिक सक्रिय रहने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की संभावना है। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है।

रविवार को सामान्य से अधिक रहा तापमान

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। इस दौरान हवा में नमी का अधिकतम स्तर 85 प्रतिशत और न्यूनतम स्तर 61 प्रतिशत रहा।

अगले 48 घंटे बाद तापमान में आएगी गिरावट

पिछले 24 घंटों में राजधानी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई, लेकिन इससे तापमान में ज्यादा राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, जबकि इसके बाद अगले सात दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। IMD का अनुमान है कि 30 जुलाई तक दिल्ली-एनसीआर में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। इसके बाद मौसम के धीरे-धीरे साफ होने की संभावना है।

संबंधित खबरें

WPL 2027 ऑक्शन का ऐलान, बीसीसीआई ने तय की खिलाड़ियों की बोली की तारीख और जगह

जंगलों के अनछुए रहस्यों पर बनी फिल्म ‘द वन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, सिद्धार्थ और तमन्ना की जोड़ी आएगी नजर

बीवी की गुलामी करने वाले को अच्छा मर्द बताते हुए ऐसा क्यों बोले असदुद्दीन ओवैसी?

दिशा सालियान केस पर आदित्य ठाकरे का बड़ा बयान, बोले- ‘मैं उनसे…………’

राजेश खन्ना के स्टारडम और नशे की लत पर कंपोजर आनंदजी का बड़ा खुलासा

Recommended Stories

WPL 2027 ऑक्शन का ऐलान, बीसीसीआई ने तय की खिलाड़ियों की बोली की तारीख और जगह

जंगलों के अनछुए रहस्यों पर बनी फिल्म ‘द वन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, सिद्धार्थ और तमन्ना की जोड़ी आएगी नजर

बीवी की गुलामी करने वाले को अच्छा मर्द बताते हुए ऐसा क्यों बोले असदुद्दीन ओवैसी?

दिशा सालियान केस पर आदित्य ठाकरे का बड़ा बयान, बोले- ‘मैं उनसे…………’

राजेश खन्ना के स्टारडम और नशे की लत पर कंपोजर आनंदजी का बड़ा खुलासा