दिवाली पर रात 10 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो, DMRC ने बदला शेड्यूल

दिवाली के त्योहार को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने यात्रियों की सुविधा के लिए मेट्रो सेवाओं के समय में बदलाव किया है
Delhi Metro Timing
Delhi Metro Timing

दिवाली के त्योहार को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने यात्रियों की सुविधा के लिए मेट्रो सेवाओं के समय में बदलाव किया है, 8 नवंबर 2026 यानी रविवार को दिल्ली मेट्रो का संचालन कुछ लाइनों पर सामान्य दिनों के मुकाबले एक घंटे पहले शुरू होगा. वहीं, शाम को त्योहार मनाने के लिए यात्रियों को समय देने के उद्देश्य से सभी लाइनों पर आखिरी मेट्रो भी निर्धारित समय से एक घंटा पहले रवाना होगी.

DMRC के नए शेड्यूल के मुताबिक, दिवाली के दिन टर्मिनल स्टेशनों से आखिरी मेट्रो रात 11 बजे के बजाय रात 10 बजे तक ही उपलब्ध होगी. इसमें एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन भी शामिल है. मेट्रो प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले बदले हुए समय को ध्यान में रखकर अपनी यात्रा की योजना बनाएं.

इन तीन मेट्रो लाइनों पर सुबह 6 बजे से मिलेगी सेवा

DMRC के अनुसार, दिवाली के दिन पिंक, मैजेंटा और ग्रे लाइन पर मेट्रो सेवाएं सुबह 7 बजे के बजाय 6 बजे से शुरू हो जाएंगी.

  • पिंक लाइन: मजलिस पार्क से मजलिस पार्क/शिव विहार रूट
  • मैजेंटा लाइन: बोटेनिकल गार्डन से कृष्णा पार्क एक्सटेंशन और मजलिस पार्क से दीपाली चौक रूट
  • ग्रे लाइन: द्वारका से काकरोला और धंसा बस स्टैंड रूट

इन रूटों पर रविवार को आमतौर पर मेट्रो सेवाएं सुबह 7 बजे शुरू होती हैं, लेकिन दिवाली के मौके पर यात्रियों को एक घंटे पहले से सफर की सुविधा मिलेगी.

रात 10 बजे तक ही चलेगी आखिरी मेट्रो

दिवाली की शाम को होने वाले उत्सव को ध्यान में रखते हुए DMRC ने सभी मेट्रो लाइनों के संचालन का समय पहले करने का फैसला किया है. एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन समेत पूरे नेटवर्क के टर्मिनल स्टेशनों से अंतिम ट्रेन रात 10 बजे रवाना होगी। सामान्य दिनों में आखिरी मेट्रो रात 11 बजे तक चलती है.

ऐसे में देर शाम यात्रा करने वाले यात्रियों को खास सावधानी बरतने की जरूरत है. DMRC ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे आखिरी मेट्रो का समय ध्यान में रखें. बदले हुए शेड्यूल से जुड़ी जानकारी मेट्रो की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी.

पिछले साल भी बदला गया था मेट्रो का समय

दिवाली के अवसर पर दिल्ली मेट्रो के संचालन समय में बदलाव पहले भी किया जा चुका है. पिछले साल भी त्योहार के दिन मेट्रो सेवाएं सुबह जल्दी शुरू की गई थीं और रात में सामान्य समय से पहले बंद कर दी गई थीं. इस बार भी यात्रियों की सुविधा और त्योहार के कार्यक्रमों को ध्यान में रखकर समय-सारणी में बदलाव किया गया है.

प्रदूषण कम करने के लिए बढ़ाए गए मेट्रो के फेरे

दिल्ली में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के प्रयासों के तहत DMRC ने हाल ही में कार्यदिवसों में मेट्रो ट्रेनों के फेरे भी बढ़ाए हैं. GRAP के पहले चरण के लागू होने के बाद सोमवार से शुक्रवार तक पूरे नेटवर्क में रोजाना 20 अतिरिक्त ट्रेन फेरे संचालित किए जा रहे हैं. इसका मकसद लोगों को निजी वाहनों की जगह सार्वजनिक परिवहन अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकि सड़कों पर वाहनों का दबाव और प्रदूषण दोनों कम किए जा सकें.

संबंधित खबरें

CBSE Board Exam 2027: 16 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुई डेटशीट

दिवाली पर रात 10 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो, DMRC ने बदला शेड्यूल

लालू-तेजस्वी को बेटी की शादी का कार्ड देने जाएंगे अनंत सिंह, बोले- शादी के बाद विधानसभा को दूंगा जवाब

साकेत मेट्रो स्टेशन के पास KIA शोरूम में लगी आग, इलाके में मचा हड़कंप

पटियाला में कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, यात्रियों में मची चीख-पुकार

Recommended Stories

CBSE Board Exam 2027: 16 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुई डेटशीट

दिवाली पर रात 10 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो, DMRC ने बदला शेड्यूल

लालू-तेजस्वी को बेटी की शादी का कार्ड देने जाएंगे अनंत सिंह, बोले- शादी के बाद विधानसभा को दूंगा जवाब

साकेत मेट्रो स्टेशन के पास KIA शोरूम में लगी आग, इलाके में मचा हड़कंप

पटियाला में कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, यात्रियों में मची चीख-पुकार