लालू-तेजस्वी को बेटी की शादी का कार्ड देने जाएंगे अनंत सिंह, बोले- शादी के बाद विधानसभा को दूंगा जवाब

बिहार की सियासत में बाहुबली नेता अनंत सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं. जेडीयू से निष्कासित होने के बाद अब वह अपनी बेटी की शादी को लेकर चर्चा में हैं.
लालू-तेजस्वी को बेटी की शादी का कार्ड देने जाएंगे अनंत सिंह

बिहार की सियासत में बाहुबली नेता अनंत सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं. जेडीयू से निष्कासित होने के बाद अब वह अपनी बेटी की शादी को लेकर चर्चा में हैं. अनंत सिंह पटना से प्रयागराज के लिए रवाना हो गए हैं. इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर मीडिया से बातचीत की और साफ कहा कि वह अपनी बेटी की शादी का निमंत्रण देने आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पास भी जाएंगे.

शादी के बाद विधानसभा को देंगे जवाब

विधानसभा से सदस्यता समाप्त करने के संबंध में सात दिनों के भीतर जवाब मांगे जाने के सवाल पर अनंत सिंह ने कहा कि वह फिलहाल इस मामले में कोई जवाब नहीं देंगे. उन्होंने कहा, “जवाब मैं शादी के बाद दूंगा, पहले अपना काम करूंगा, उसमें कोई दिक्कत नहीं है.” उनके इस बयान से साफ है कि फिलहाल उनका पूरा ध्यान बेटी की शादी की तैयारियों पर है.

लालू यादव और तेजस्वी को खुद देंगे निमंत्रण

अनंत सिंह ने कहा कि वह अपनी बेटी की शादी का निमंत्रण कार्ड लेकर लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव और अन्य लोगों के घर जाएंगे। प्रयागराज जाने की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि वह अपने एक पुराने मित्र के यहां शादी समारोह में शामिल होने जा रहे हैं. उन्होंने पुराने रिश्तों का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी दोस्ती काफी पुरानी है और घरेलू संबंध भी हैं. अनंत सिंह ने यह भी कहा कि उनके लोग केवल बिहार में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में हैं.

बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा नहीं मिलने पर क्या बोले?

बिहार में बाढ़ पीड़ितों को केंद्र सरकार की ओर से अब तक सहायता और मुआवजा नहीं दिए जाने के तेजस्वी यादव के बयान पर भी अनंत सिंह से सवाल किया गया. इस पर उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। वापस आने के बाद ही वह इस बारे में कुछ बता पाएंगे.

4 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर

सरेंडर की समय सीमा को लेकर अनंत सिंह ने कहा कि अदालत ने उन्हें 4 दिसंबर तक का समय दिया है. उन्होंने मीडिया में 1 दिसंबर तक सरेंडर करने की खबरों को गलत बताया. गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने अनंत सिंह को राहत देते हुए सरेंडर करने की समय सीमा बढ़ाकर 4 दिसंबर 2026 कर दी थी. इससे पहले उन्हें 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का निर्देश दिया गया था.

RJD में जाने की अटकलों पर तेजस्वी का बयान

जेडीयू से निष्कासन के बाद अनंत सिंह के आरजेडी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं. हालांकि, तेजस्वी यादव ने इन चर्चाओं पर विराम लगाते हुए कहा था कि अनंत सिंह को पार्टी में वापस लेने के लिए आरजेडी की ओर से कोई प्रस्ताव नहीं है. अब अनंत सिंह का लालू यादव और तेजस्वी यादव को बेटी की शादी का निमंत्रण देने जाने का बयान चर्चा में है. हालांकि, उन्होंने इसे राजनीतिक मुलाकात के बजाय पुराने दोस्ताना और पारिवारिक रिश्तों से जुड़ा बताया है.

संबंधित खबरें

CBSE Board Exam 2027: 16 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुई डेटशीट

दिवाली पर रात 10 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो, DMRC ने बदला शेड्यूल

लालू-तेजस्वी को बेटी की शादी का कार्ड देने जाएंगे अनंत सिंह, बोले- शादी के बाद विधानसभा को दूंगा जवाब

साकेत मेट्रो स्टेशन के पास KIA शोरूम में लगी आग, इलाके में मचा हड़कंप

पटियाला में कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, यात्रियों में मची चीख-पुकार

Recommended Stories

CBSE Board Exam 2027: 16 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुई डेटशीट

दिवाली पर रात 10 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो, DMRC ने बदला शेड्यूल

लालू-तेजस्वी को बेटी की शादी का कार्ड देने जाएंगे अनंत सिंह, बोले- शादी के बाद विधानसभा को दूंगा जवाब

साकेत मेट्रो स्टेशन के पास KIA शोरूम में लगी आग, इलाके में मचा हड़कंप

पटियाला में कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, यात्रियों में मची चीख-पुकार