Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

Datia By-Election: दांव पर ‘दादा’ की साख, क्या BJP बचाएगी गढ़ या कांग्रेस करेगी वापसी?

दतिया उपचुनाव में BJP और कांग्रेस के बीच सियासी मुकाबला तेज हो गया है

Datia By-Election 2026: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर गुरुवार (30 जुलाई) को उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के राजनीतिक गढ़ मानी जाने वाली इस सीट पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हैं। सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग शांतिपूर्ण माहौल में जारी है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, सुबह 11 बजे तक 32.53% मतदान दर्ज किया गया, जबकि सुबह 9 बजे तक यह आंकड़ा 12.94% था।

नरोत्तम मिश्रा ने किया जीत का दावा

पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपने मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला और भारतीय जनता पार्टी की जीत का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि दतिया के विकास और भाजपा की जीत के उद्देश्य से उन्होंने कमल के पक्ष में मतदान किया है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हार की आशंका होते ही कांग्रेस चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाने लगती है, जो उसकी निराशा को दर्शाता है।

मतदान केंद्रों पर दिखा उत्साह

सुबह से ही ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की अच्छी आवाजाही देखने को मिली। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने 291 मतदान केंद्रों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है।

दतिया के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल वानखेड़े ने बताया कि मतदान शुरू होने से पहले सुबह 5:30 बजे मॉक पोल कराया गया। इस दौरान तीन स्थानों पर एक कंट्रोल यूनिट (CU), एक बैलेट यूनिट (BU) और एक VVPAT में तकनीकी खराबी सामने आई, जिन्हें राजनीतिक दलों के पोलिंग एजेंटों और सीसीटीवी निगरानी में तत्काल बदल दिया गया।

2.20 लाख से अधिक मतदाता करेंगे फैसला

दतिया विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,20,410 मतदाता हैं। इनमें—

  • 1,16,116 पुरुष
  • 1,04,284 महिलाएं
  • 10 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

कुल 291 मतदान केंद्रों में से 185 ग्रामीण और 106 शहरी क्षेत्रों में बनाए गए हैं। सुरक्षा को देखते हुए 233 केंद्रों को ‘क्रिटिकल’ और 28 केंद्रों को ‘वल्नरेबल’ घोषित किया गया है। पूरे विधानसभा क्षेत्र को 36 सेक्टरों में बांटकर अधिकारियों की तैनाती की गई है।

क्यों हो रहा है उपचुनाव?

दतिया सीट पर यह उपचुनाव कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता समाप्त होने के कारण कराया जा रहा है। अप्रैल 2026 में दिल्ली की एक अदालत द्वारा दोषसिद्धि के बाद जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत उनकी सदस्यता रद्द हो गई थी।

इस उपचुनाव में मुख्य मुकाबला बीजेपी के आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के घनश्याम सिंह के बीच माना जा रहा है।

3 अगस्त को आएगा फैसला

मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। इसके बाद ईवीएम मशीनों को स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखा जाएगा। 3 अगस्त 2026 को मतगणना होगी, जिसके बाद यह साफ हो जाएगा कि दतिया की जनता ने भाजपा के गढ़ को बरकरार रखा या कांग्रेस वापसी करने में सफल रही।

संबंधित खबरें

बांकीपुर में फिर लहराया कमल! एग्जिट पोल में बीजेपी सबसे आगे, प्रशांत किशोर ने बढ़ाई टक्कर, राजद पिछड़ता दिखा

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने पहले दिन मचाया बॉक्स ऑफिस पर धमाल, शाम 6 बजे तक 15 फिल्मों की ओपनिंग को छोड़ा पीछे

CJP को न सरकार पर भरोसा, न सुप्रीम कोर्ट पर, अब अगले आंदोलन की तैयारी, विपक्ष भी बहती गंगा में धोना चाहता है हाथ

लोकसभा से भी पास हुआ ‘वंदे मातरम्’ बिल, अब राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून

एंटी पेपर लीक बिल पर राज्यसभा में कांग्रेस पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- ‘कांग्रेस सरकारों में भी कई बार हुए पेपर लीक’

Recommended Stories

बांकीपुर में फिर लहराया कमल! एग्जिट पोल में बीजेपी सबसे आगे, प्रशांत किशोर ने बढ़ाई टक्कर, राजद पिछड़ता दिखा

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने पहले दिन मचाया बॉक्स ऑफिस पर धमाल, शाम 6 बजे तक 15 फिल्मों की ओपनिंग को छोड़ा पीछे

CJP को न सरकार पर भरोसा, न सुप्रीम कोर्ट पर, अब अगले आंदोलन की तैयारी, विपक्ष भी बहती गंगा में धोना चाहता है हाथ

लोकसभा से भी पास हुआ ‘वंदे मातरम्’ बिल, अब राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून

एंटी पेपर लीक बिल पर राज्यसभा में कांग्रेस पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- ‘कांग्रेस सरकारों में भी कई बार हुए पेपर लीक’