Delhi Laxmi Yojana: आज से शुरू होंगे आवेदन, पात्र महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2,500; जानें पूरी प्रक्रिया

दिल्ली सरकार की दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू हो रही है। पात्रता में 21 से 60 वर्ष की आयु और दिल्ली निवास जैसी शर्तें शामिल हैं।
दिल्ली लक्ष्मी योजना

नई दिल्ली: आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से दिल्ली सरकार आज से दिल्ली लक्ष्मी योजना की शुरुआत कर रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज सुबह गीता कॉलोनी स्थित डीएम कार्यालय में योजना के आधिकारिक पोर्टल का शुभारंभ करेंगी। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।

रक्षाबंधन तक पहली किस्त जारी करने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि सभी पात्र आवेदनों का समयबद्ध सत्यापन कर रक्षाबंधन के अवसर पर पहली किस्त जारी कर दी जाए। योजना के तहत 21 से 60 वर्ष आयु की पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

राशि प्राप्त करने के होंगे दो विकल्प

योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को राशि प्राप्त करने के लिए दो विकल्प दिए जाएंगे—

  • पहला विकल्प: हर महीने ₹1,500 लाभार्थी के नाम पर आरडी/एफडी में जमा किए जाएंगे, जबकि शेष ₹1,000 डिजिटल वॉलेट में दिए जाएंगे।
  • दूसरा विकल्प: लाभार्थी चाहें तो पूरे ₹2,500 की आरडी/एफडी भी करवा सकती हैं।

डिजिटल वॉलेट के उपयोग पर होंगे नियम

डिजिटल वॉलेट में मिलने वाली राशि का उपयोग दैनिक जरूरतों के खर्च के लिए किया जा सकेगा, लेकिन सरकार द्वारा तय नकारात्मक सूची (Negative List) में शामिल वस्तुओं और सेवाओं पर यह राशि खर्च नहीं की जा सकेगी।

इन पर खर्च की अनुमति नहीं होगी:

  • शराब
  • तंबाकू
  • गुटखा
  • सिगरेट
  • ऑनलाइन जुआ
  • बेटिंग और अन्य प्रतिबंधित ऑनलाइन गतिविधियां

महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर

सरकारी अधिकारियों के अनुसार, योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और यह सुनिश्चित करना है कि सहायता राशि का उपयोग केवल उनके और परिवार के हित में हो। इसके लिए ऐसी व्यवस्था तैयार की जा रही है, जिससे किसी अन्य व्यक्ति द्वारा राशि का दुरुपयोग न किया जा सके। योजना को प्रभावी और पारदर्शी तरीके से लागू करने के लिए आवश्यक तकनीकी और प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

संबंधित खबरें

WPL 2027 ऑक्शन का ऐलान, बीसीसीआई ने तय की खिलाड़ियों की बोली की तारीख और जगह

जंगलों के अनछुए रहस्यों पर बनी फिल्म ‘द वन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, सिद्धार्थ और तमन्ना की जोड़ी आएगी नजर

बीवी की गुलामी करने वाले को अच्छा मर्द बताते हुए ऐसा क्यों बोले असदुद्दीन ओवैसी?

दिशा सालियान केस पर आदित्य ठाकरे का बड़ा बयान, बोले- ‘मैं उनसे…………’

राजेश खन्ना के स्टारडम और नशे की लत पर कंपोजर आनंदजी का बड़ा खुलासा

Recommended Stories

WPL 2027 ऑक्शन का ऐलान, बीसीसीआई ने तय की खिलाड़ियों की बोली की तारीख और जगह

जंगलों के अनछुए रहस्यों पर बनी फिल्म ‘द वन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, सिद्धार्थ और तमन्ना की जोड़ी आएगी नजर

बीवी की गुलामी करने वाले को अच्छा मर्द बताते हुए ऐसा क्यों बोले असदुद्दीन ओवैसी?

दिशा सालियान केस पर आदित्य ठाकरे का बड़ा बयान, बोले- ‘मैं उनसे…………’

राजेश खन्ना के स्टारडम और नशे की लत पर कंपोजर आनंदजी का बड़ा खुलासा