Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

16 साल बाद दिल्ली के आपदा प्रबंधन कर्मियों को बड़ा तोहफा, रेखा सरकार ने मानदेय में 100% तक बढ़ोतरी का किया ऐलान

Delhi Disaster Management

Delhi Disaster Management Staff Salary Hike: रक्षाबंधन से पहले दिल्ली सरकार ने आपदा प्रबंधन कर्मियों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार ने दिल्ली राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DSDMA) के तहत कार्यरत कर्मचारियों के मानदेय में 100 फीसदी तक बढ़ोतरी का ऐलान किया है। सरकार का कहना है कि 16 वर्षों से वेतन में कोई संशोधन नहीं हुआ था और यह फैसला लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करने की दिशा में उठाया गया कदम है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल वेतन बढ़ाना नहीं, बल्कि दिल्ली के आपदा प्रबंधन तंत्र को अधिक मजबूत, आधुनिक और भविष्य की चुनौतियों के लिए सक्षम बनाना है।

16 साल बाद मिला वेतन संशोधन

दिल्ली सरकार ने प्रोजेक्ट ऑफिसर (PO), जिला प्रोजेक्ट ऑफिसर (DPO) और प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर (PC) समेत DSDMA के विभिन्न पदों पर कार्यरत कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला लिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये कर्मचारी वर्ष 2009 से दिल्ली के आपदा प्रबंधन सिस्टम की रीढ़ रहे हैं, लेकिन पिछले 16 वर्षों में उनके मानदेय में एक बार भी संशोधन नहीं किया गया। ऐसे में यह फैसला उनके साथ न्याय करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

3.2 करोड़ लोगों की सुरक्षा होगी और मजबूत

रेखा गुप्ता ने कहा कि आपदा प्रबंधन कर्मियों ने सीमित संसाधनों और कम वेतन में भी पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाईं। उनके अनुभव, विशेषज्ञता और समर्पण को सम्मान देना सरकार का दायित्व है।

उन्होंने कहा कि इस फैसले से न केवल कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि दिल्ली के लगभग 3.2 करोड़ नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था भी और अधिक मजबूत होगी।

भविष्य में मेडिकल सुरक्षा और वार्षिक बढ़ोतरी पर भी विचार

सरकार के अनुसार नई वेतन संरचना कर्मचारियों की जिम्मेदारियों और अनुभव को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। इसके साथ ही भविष्य में प्रदर्शन आधारित वार्षिक वेतन वृद्धि और मेडिकल सुरक्षा जैसी अतिरिक्त सुविधाओं पर भी विचार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि सरकार का लक्ष्य केवल आर्थिक राहत देना नहीं, बल्कि दिल्ली में एक अधिक सक्षम और आधुनिक आपदा प्रबंधन प्रणाली विकसित करना है।

संबंधित खबरें

‘मुझे मारने की साजिश रची गई…’ प्रेस कॉन्फ्रेंस में पप्पू यादव पर चप्पल फेंकी, चाकू लेकर आने का भी लगाया आरोप

सबसे पहले किसने की थी कांवड़ यात्रा? जानिए क्या कहती हैं पौराणिक मान्यताएं

16 साल बाद दिल्ली के आपदा प्रबंधन कर्मियों को बड़ा तोहफा, रेखा सरकार ने मानदेय में 100% तक बढ़ोतरी का किया ऐलान

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले क्यों नहीं थम रहे? तसलीमा नसरीन ने बताई वजह, तारिक रहमान और यूनुस पर साधा निशाना

बाढ़ प्रभावित किसानों और जमीन मालिकों को बड़ी राहत, सरकार ने 1 साल के लिए माफ किया लैंड टैक्स

Recommended Stories