CWG 2026: भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर PM मोदी का संदेश, बोले- आपकी मेहनत देश के युवाओं को प्रेरित करती रहेगी

CWG 2026 में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के बाद PM मोदी ने उनकी जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, समर्पण और सफलता देश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा CWG के खिलाड़ियों दी गयी बधाई

CWG 2026: ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के समापन के साथ भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 39 पदकों के साथ पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया। भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक अपने नाम किए। टीम इंडिया की इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की है।

PM मोदी ने दी खिलाड़ियों को बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय एथलीटों के प्रदर्शन पर गर्व है। मुझे खुशी है कि भारत ने 13 स्वर्ण पदकों सहित कुल 39 पदक जीते। सभी पदक विजेताओं को हार्दिक बधाई।”

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में अद्भुत कौशल, दृढ़ संकल्प और समर्पण का परिचय दिया। उनकी मेहनत और उपलब्धियां देश के युवाओं को लगातार प्रेरित करती रहेंगी।

“देश का मान बढ़ाते रहें खिलाड़ी”

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में भारतीय खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारतीय खिलाड़ी आगे भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाते रहेंगे।

38 खिलाड़ियों ने जीते पदक

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के 38 एथलीटों ने पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। इनमें नीरज चोपड़ा, मीराबाई चानू, लवलीना बोरगोहेन समेत कई स्टार खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

वहीं गुलवीर सिंह भारत के इकलौते ऐसे खिलाड़ी रहे, जिन्होंने दो अलग-अलग स्पर्धाओं में पदक जीते। उन्होंने 10,000 मीटर दौड़ में रजत और 5,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक अपने नाम किया।

कम खिलाड़ियों के बावजूद शानदार प्रदर्शन

गौरतलब है कि बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत की ओर से 210 खिलाड़ी शामिल हुए थे, जबकि ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में केवल 122 भारतीय एथलीटों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों की संख्या कम होने के बावजूद भारत ने 39 पदक जीतकर चौथा स्थान बरकरार रखा, जिसे भारतीय खेलों के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

संबंधित खबरें

हूती विद्रोहियों से उलझा पाकिस्तान, तो इन मोर्चों पर बढ़ जाएगी मुश्किलें

Weather Alert: यूपी-बिहार और दिल्ली समेत 14 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आज का मौसम

सोनम वांगचुक फिर शुरू करेंगे आंदोलन, 6 साल से अटकी इन मांगों को लेकर सड़कों पर उतरेंगे पर्यावरणविद्

भारत में अब तेजी से बनेंगे इलेक्ट्रॉनिक पुर्जे, 15 राज्यों में 106 नई परियोजनाओं को मंजूरी

क्या सऊदी अरब की मदद कर हूती विद्रोहियों से उलझ जाएगा तुर्की?

Recommended Stories

हूती विद्रोहियों से उलझा पाकिस्तान, तो इन मोर्चों पर बढ़ जाएगी मुश्किलें

Weather Alert: यूपी-बिहार और दिल्ली समेत 14 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आज का मौसम

सोनम वांगचुक फिर शुरू करेंगे आंदोलन, 6 साल से अटकी इन मांगों को लेकर सड़कों पर उतरेंगे पर्यावरणविद्

भारत में अब तेजी से बनेंगे इलेक्ट्रॉनिक पुर्जे, 15 राज्यों में 106 नई परियोजनाओं को मंजूरी

क्या सऊदी अरब की मदद कर हूती विद्रोहियों से उलझ जाएगा तुर्की?