लाल किले पर साइकिल तिरंगा यात्रा का समापन, 125 साइकिल सवारों ने लिया हिस्सा

मध्य प्रदेश से 13 अगस्त को शुरू हुई साइकिल तिरंगा यात्रा का 23 अगस्त को दिल्ली के लाल किले पर समापन हुआ। करीब 10 दिनों की इस यात्रा में 125 साइकिल सवार शामिल रहे। यात्रा के दौरान वीरों के सम्मान, पर्यावरण, फिटनेस, नशामुक्ति, राष्ट्रीय एकता और भारतीय संस्कृति के छह महासंकल्पों का संदेश दिया गया।
लाल किले पर साइकिल तिरंगा यात्रा के समापन में शामिल 125 साइकिल सवारों के साथ विनय जांगिड़ शर्मा
लाल किले पर साइकिल तिरंगा यात्रा के समापन में शामिल 125 साइकिल सवारों के साथ विनय जांगिड़ शर्मा

करीब 10 दिन चली इस यात्रा में मध्य प्रदेश से आए लगभग 125 साइकिल सवार शामिल हुए। यात्रा का संचालन विनय जांगिड़ शर्मा ने किया।

यात्रा का उद्देश्य देशभक्ति, सामाजिक जागरूकता और युवाओं को राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देना था। यात्रा के दौरान छह महासंकल्पों को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।

इन छह महासंकल्पों में वीरों को वंदन, पर्यावरण संरक्षण, फिट इंडिया, नशा मुक्त भारत, अखंड भारत और भारतीय संस्कृति शामिल रहे।

यात्रा में शहीद परिवारों के सम्मान और सेवा, ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत पर्यावरण संरक्षण, युवाओं को फिट रहने के लिए साइकिल चलाने, नशे से दूर रहने और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।

अभियान के अंतिम संकल्प में ‘हर घर में तिरंगा, हर मन में संस्कार और हर कर्म में राष्ट्रभक्ति’ का संदेश दिया गया।

लाल किले पर यात्रा के समापन के दौरान यात्रा के संचालक विनय जांगिड़ से संवाददाता जितेंद्र भाटी ने खास बातचीत की। वहीं कवयित्री कविता तिवारी ने भी यात्रा और इसके उद्देश्य को लेकर अपने विचार साझा किए।

संबंधित खबरें

CJP Protest: प्रदर्शन से पहले गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में 24 घंटे इंटरनेट बंद

Bypoll Results 2026: नंदीग्राम-रेजीनगर में BJP की जीत, तमिलनाडु में विजय की TVK का दबदबा

यूपी की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, BJP के 8 और सपा के 2 उम्मीदवार चुने गए, देखें LIST

भारतीय मूल की नवी पिल्लई को शांति का नोबेल, ट्रंप को नहीं मिला पुरस्कार

मेट्रो के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त टिप्पणी, कहा- “मक्खी मारने के लिए हथौड़े की जरूरत क्यों”

Recommended Stories