पत्नी ने चाकू से पति का पेट चीर डाला, आंतें बैग में भरने लगी… मकान मालिक को देख छत से कूदी

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला ने चाकू से पति की हत्या कर दी और शव के साथ छेड़छाड़ की। मकान मालिक के पहुंचने पर महिला छत से कूद गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कुरुक्षेत्र मर्डर केस

कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पिहोवा रोड स्थित राज पैलेस के पास एक मकान में एक महिला ने कथित तौर पर चाकू से हमला कर अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। हमले के वजह से मृतक के पेट पर करीब 35 सेंटीमीटर गहरा घाव हो गया और आंतें बाहर निकल आईं। पति की हत्या करने के बाद आरोपी महिला कथित तौर पर उसकी बाहर निकली आंतों को बैग में भरने की कोशिश कर रही थी। जिस दौरान मकान मालिक को घर मे आता देख वह घबराकर छत से नीचे कूद गई।

चीख-पुकार सुनकर मकान मालिक पहुंचा

मकान मालिक रिंकू के अनुसार, उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के धामपुर गांव निवासी राजेश (40) अपनी पत्नी विमला देवी के साथ पिछले करीब एक साल से ऊपरी मंजिल पर किराए के कमरे में रह रहा था। रविवार शाम करीब 5 बजे कमरे से चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनाई दीं और जब आवाज सुनकर रिंकू छत पर पहुंचा तो वहां का नज़ारा देख उसके होश उड़ गए।

रिंकू के अनुसार जब वह छत पर पहुँचा तो उसने देखा की राजेश खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था और उसके शरीर से आंतें बाहर निकली हुई थीं। आगे उसने ये भी बताया कि विमला उन आंतों को उठाकर एक बैग में रखने की कोशिश कर रही थी। मकान मालिक को देखते ही वह घबरा गई और पकड़े जाने के डर से छत से नीचे कूद गई।

एक वार में पेट तक गहरा घाव

बताया जा रहा है कि विमला ने पति पर धारदार हथियार से हमला किया। वार इतना गहरा था कि राजेश के पेट के अंदरूनी अंग बाहर आ गए और जमीन पर गिर पड़े। पुलिस ने मौके से मिले अंगों को एकत्र कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

झाड़-फूंक पर विश्वास करती थी महिला

पड़ोसियों और मकान मालिक के मुताबिक, विमला झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र में विश्वास रखती थी। दंपती की कोई संतान नहीं थी और दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। हालांकि, हत्या के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

संबंधित खबरें

लखनऊ के कांग्रेस दफ्तर में चले लात-घुसे, ग़ुस्से में अजय राय निकले बाहर

प्रदर्शन को लेकर सौरव दास का बड़ा ख़ुलासा, दिया ये बयान

सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश, मेट्रो-इंटरनेट सेवा बहाल करने और गैरजरूरी बैरिकेड हटाने को कहा, दिल्ली पुलिस को नोटिस

भारतीय IT कंपनियों पर अमेरिकी कार्रवाई का कोई खास असर नहीं, ग्रीन कार्ड आवेदनों में भारी गिरावट

मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया दीपके-रांका और सौरव दास को रिहा, प्रोटेस्ट के लिए रखी शर्त!

Recommended Stories

लखनऊ के कांग्रेस दफ्तर में चले लात-घुसे, ग़ुस्से में अजय राय निकले बाहर

प्रदर्शन को लेकर सौरव दास का बड़ा ख़ुलासा, दिया ये बयान

सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश, मेट्रो-इंटरनेट सेवा बहाल करने और गैरजरूरी बैरिकेड हटाने को कहा, दिल्ली पुलिस को नोटिस

भारतीय IT कंपनियों पर अमेरिकी कार्रवाई का कोई खास असर नहीं, ग्रीन कार्ड आवेदनों में भारी गिरावट

मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया दीपके-रांका और सौरव दास को रिहा, प्रोटेस्ट के लिए रखी शर्त!