भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

उज्जैन में सैंडविच शॉप की ओपनिंग में रोबोट ने किया डांस, वीडियो वायरल

सैंडविच शॉप

मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक सैंडविच शॉप का उद्घाटन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। आमतौर पर दुकान के उद्घाटन में किसी नेता, अभिनेता या खास मेहमान को बुलाया जाता है, लेकिन यहां एक ह्यूमनॉइड रोबोट ने सबका ध्यान खींच लिया। रोबोट की एंट्री से लेकर उसके डांस तक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रेड कार्पेट पर हुई रोबोट की एंट्री

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रोबोट सुरक्षा गार्ड्स के साथ रेड कार्पेट पर दुकान पहुंचता है। वहां मौजूद लोगों ने उसका स्वागत किया। रोबोट के गले में भगवा रंग का दुपट्टा डाला गया और उसे तिलक लगाया गया।

इसके बाद रोबोट ने दुकान के उद्घाटन की पूजा और आरती में हिस्सा लिया। रिबन कटिंग के दौरान भी वह वहां मौजूद रहा। इस अनोखे नजारे को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई और कई लोग अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगे।

पूजा के बाद रोबोट ने किया डांस

उद्घाटन समारोह का सबसे खास पल तब आया, जब रोबोट ने म्यूजिक पर डांस करना शुरू कर दिया। उसके डांस मूव्स देखकर वहां मौजूद लोग तालियां बजाने लगे। कई लोगों ने रोबोट के साथ सेल्फी भी ली।

जानकारी के मुताबिक, इस ह्यूमनॉइड रोबोट को इंदौर की कंपनी बिद्युत इनोवेशन ने उपलब्ध कराया था। दुकान के मालिकों ने उद्घाटन को यादगार बनाने के लिए यह अनोखा तरीका अपनाया।

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भी तरह-तरह के कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा, “ये तो ज्यादातर इंसानों से बेहतर डांस कर रहा है.” वहीं एक अन्य यूजर ने मजाक में लिखा, “ये तो पहला छपरी रोबोट लग रहा है.”

एक यूजर ने चीन के रोबोट का जिक्र करते हुए लिखा, “चीन वाले रोबोट से रिकॉर्ड तोड़ते हैं और हम लोग सैंडविच शॉप के उद्घाटन पर ले आते हैं.” वहीं एक अन्य यूजर ने भविष्य को लेकर चिंता जताते हुए लिखा कि जल्द ही वेटर और कुक की जगह भी रोबोट ले सकते हैं और इंसान खुद को बेरोजगार बना लेंगे।

कुल मिलाकर, उज्जैन की इस सैंडविच शॉप की ओपनिंग से ज्यादा चर्चा अब रोबोट की हो रही है।

संबंधित खबरें

रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भारत के लिए बड़ा ऐलान, परमाणु ऊर्जा और खाद पर लिया ये फैसला, PM मोदी से मुलाकात की बताई तारीख

BPSC परीक्षा को लेकर सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, नियंत्रक को सस्पेंड करने का दिया आदेश

उर्वशी रौतेला की तिरंगा ड्रेस पर विवाद, यूजर्स ने उठाए सवाल

उज्जैन में सैंडविच शॉप की ओपनिंग में रोबोट ने किया डांस, वीडियो वायरल

SIM कार्ड के बदल गए नियम! आपके नाम पर मिली फर्जी सिम तो क्या होगा एक्शन, ऐसे करें चेक..।

Recommended Stories