Patna BPSC TRE-4 Protest Live: वाटर कैनन का इस्तेमाल, हिरासत में लिए गए छात्र ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पटना में BPSC TRE-4 को लेकर छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है। ऑल बिहार स्टूडेंट यूनियन समेत कई छात्र संगठनों ने गांधी मैदान से मुख्यमंत्री आवास घेराव मार्च का ऐलान किया है। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है।
Patna BPSC TRE-4 Protest Live

पटना: बिहार में BPSC TRE-4 अभ्यर्थियों का प्रदर्शन मंगलवार को और तेज हो गया है। मुख्यमंत्री आवास के घेराव के लिए निकाले गए मार्च में बड़ी संख्या में छात्र पहुंचे हैं। प्रदर्शनकारी हाथों में झंडे लेकर अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे हैं।

06:53 pm (IST)  •  25 Aug 2026

Patna cM House Gherao Live: पटना छात्र आंदोलन पर आयी प्रशांत किशोर की प्रतिक्रिया

प्रशांत किशोर ने बिहार में छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर कहा, "देश भर में युवा साथी जो कर रहे हैं उसका असर ये है कि पिछले 2-3 महीनों में आप देश में लोकतंत्र की ताकत को देख रहे हैं. इसी बिहार में पिछले 3-4 सालों में जितनी बार कोई प्रदर्शन करने आया हो सब पर लाठी चली है. आज कम से कम लाठी चलाने से पहले सरकार या प्रशासन 2 बार सोच रही है. ये लोकतंत्र की ताकत है और बेहतर बात है. छात्रों की जो जायज मांग है उस मांग को सरकार को मानना चाहिए. छात्रों की मांगों को सरकार दबा नहीं सकती है."

11:54 am (IST)  •  25 Aug 2026

Patna BPSC TRE-4 Protest Live: मुख्यमंत्री से मिलना चाहते हैं छात्र, CM आवास की ओर बढ़ा मार्च

बिहार में BPSC TRE-4 के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन मंगलवार को और तेज हो गया है। मुख्यमंत्री आवास के घेराव के लिए मार्च निकाल रहे छात्रों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी है। प्रदर्शनकारी “सम्राट चौधरी मुर्दाबाद” जैसे नारे लगा रहे हैं। छात्रों की मांग है की वो मुख्यमंत्री से मिलना चाहते है।

12:00 pm (IST)  •  25 Aug 2026

Patna BPSC TRE-4 Protest Live: दूसरी बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश

जेपी गोलंबर के पास ही दूसरी बैरिकेडिंग की गई है जिसे छात्र तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. छात्रों को पुलिस हल्क बल प्रयाग करते हुए रोकने की कोशिश कर रही है.

12:20 pm (IST)  •  25 Aug 2026

Patna BPSC TRE-4 Protest Live: शिक्षा मंत्री क्या आया बयान ?

छात्रों के आंदोलन के बीच बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलश तिवारी का बड़ा बयान आया है. उन्होंने तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा कि मुझे आश्चर्य हुआ कि जिसने कभी बोर्ड की परीक्षा नहीं दी वो परीक्षा पर सुझाव दे रहा है. मैं तेजस्वी यादव को फिर कहूंगा कि एक बार आप बिहार सरकार के स्कूल में नामांकन लीजिए. 10वीं पास कीजिए. इसके बाद सुझाव दीजिए. छात्र प्रदर्शन पर शिक्षा मंत्री का कहना है कि छात्रों की ज्यादातर मांगों को मान लिया गया है. जो छात्र कुछ और बताना चाहते हैं तो संवाद के सारे द्वार खुले हैं. छात्र आएं. बात करें. सरकारी उनकी है.

12:35 pm (IST)  •  25 Aug 2026

Patna CM House Gherao Live: छात्रों ने रूट बदला

जेपी गोलंबर से निकले छात्रों को डाकबंगला पर रोका गया है. वहीं कुछ छात्र रूट बदलकर डाकबंगला जाने लगे हैं. सैकड़ों की संख्या में छात्र एसपी वर्मा रोड होते हुए डाकबंगला जा रहे हैं. यह रूट मार्च का नहीं होता है. बता दें कि कोई भी मार्च निकलता है तो फ्रेजर रोड स्थित रेडियो स्टेशन होते हुए डाकबंगला पहुंचता है, लेकिन आज कई छात्र एसपी वर्मा रोड होते हुए डाकबंगला पहुंच गए जिसके बारे में प्रशासन को अंदाजा भी नहीं था.

12:43 pm (IST)  •  25 Aug 2026

Patna CM House Gherao Live: 70वीं बीपीएससी परीक्षा ख़ारिज करने की मांग

इस मार्च में कई अलग-अलग छात्र शामिल हुए है, जिनकी अलग-अलग मांगें हैं. कुछ छात्र 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर इस मार्च में शामिल हैं. गांधी मैदान से लोकभवन की ओर बढ़ते हुए छात्रों ने बैरिकेड्स तोड़ दिए.<br>

01:03 pm (IST)  •  25 Aug 2026

Patna CM House Gherao Live: हिरासत में लिए गए छात्र

छात्रों के भारी बवाल के बीच पटना के डाकबंगला चौराहे पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया गया है. कई छात्र जिन्होंने डाकबंगला पर बैरिकेडिंग को पार किया तो उन्हें हिरासत में ले लिया गया. कोतवाली थाने में सबको लेकर पुलिस गई है. <br>

01:08 pm (IST)  •  25 Aug 2026

Patna CM House Gherao Live: हिरासत में लिए गए छात्र ने लगाए गंभीर आरोप

छात्र प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए एक छात्र ने पुलिस पर आरोप लगाया है.कहा, "पुलिस ने बूट से मारा, मां-बहन की गाली दी. लाठी से मारा है…"

03:00 pm (IST)  •  25 Aug 2026

Patna CM House Gherao Live: पटना छात्र आंदोलन में पथराव और लाठीचार्ज

छात्र प्रदर्शन के बीच पुलिस पर प्रदर्शनकारियों ने पथराव कर दिया है. इसके बाद छात्रों को संभालने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को डाकबंगला से खदेड़ा है. इस दौरान भगदड़ में कुछ पुलिसकर्मी और छात्रों के घायल होने की खबर है.

संबंधित खबरें

CJP Protest: प्रदर्शन से पहले गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में 24 घंटे इंटरनेट बंद

Bypoll Results 2026: नंदीग्राम-रेजीनगर में BJP की जीत, तमिलनाडु में विजय की TVK का दबदबा

यूपी की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, BJP के 8 और सपा के 2 उम्मीदवार चुने गए, देखें LIST

भारतीय मूल की नवी पिल्लई को शांति का नोबेल, ट्रंप को नहीं मिला पुरस्कार

मेट्रो के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त टिप्पणी, कहा- “मक्खी मारने के लिए हथौड़े की जरूरत क्यों”

Recommended Stories

CJP Protest: प्रदर्शन से पहले गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में 24 घंटे इंटरनेट बंद

Bypoll Results 2026: नंदीग्राम-रेजीनगर में BJP की जीत, तमिलनाडु में विजय की TVK का दबदबा

यूपी की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, BJP के 8 और सपा के 2 उम्मीदवार चुने गए, देखें LIST

भारतीय मूल की नवी पिल्लई को शांति का नोबेल, ट्रंप को नहीं मिला पुरस्कार

मेट्रो के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त टिप्पणी, कहा- “मक्खी मारने के लिए हथौड़े की जरूरत क्यों”