‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, अजय देवगन की ‘शैतान’ को पछाड़ने से सिर्फ 2 करोड़ दूर

इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और इसी के साथ यह इमरान हाशमी के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।
आवारापन 2
आवारापन 2 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा

Awarapan 2 Box Office Collection: इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2‘ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और इसी के साथ यह इमरान हाशमी के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। हालांकि, अब फिल्म की कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ती नजर आ रही है, लेकिन एक और बड़ा रिकॉर्ड इसके बेहद करीब है।

‘आवारापन 2’ अगर करीब 2 करोड़ रुपये और कमा लेती है, तो यह अजय देवगन की पोस्ट-कोविड हिट फिल्म ‘शैतान’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ देगी। ऐसे में आने वाले कुछ दिनों में फिल्म की कमाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।

तीसरे सोमवार को कितनी हुई कमाई?

फिल्म ने अपने तीसरे सोमवार को भारत में करीब 59 लाख रुपये का कलेक्शन किया। वहीं विदेशी बाजार से फिल्म ने लगभग 25 लाख रुपये की कमाई की। इस तरह तीसरे सोमवार को फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब 84 लाख रुपये रहा।

तीसरे शुक्रवार को फिल्म ने 1.73 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके मुकाबले सोमवार की कमाई में करीब 65.9 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

अब तक फिल्म भारत में करीब 181.74 करोड़ रुपये का ग्रॉस बिजनेस कर चुकी है। इसका नेट कलेक्शन लगभग 154 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जबकि ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने करीब 33.06 करोड़ रुपये कमाए हैं।

‘शैतान’ को पछाड़ने के बेहद करीब

अजय देवगन और आर माधवन स्टारर ‘शैतान‘ ने दुनियाभर में करीब 216.18 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। यह फिल्म पोस्ट-कोविड दौर में अजय देवगन की बड़ी हिट फिल्मों में शामिल रही।

वहीं ‘आवारापन 2’ अब तक करीब 214.8 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर चुकी है। यानी ‘शैतान’ को पीछे छोड़ने के लिए फिल्म को लगभग 2 करोड़ रुपये और कमाने होंगे।

अगर ‘आवारापन 2’ यह आंकड़ा पार कर लेती है तो उसके निशाने पर इसके बाद कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों के कलेक्शन होंगे।

‘जुड़वा 2’ और ‘दबंग 3’ भी होंगी अगली चुनौती

‘शैतान’ को पीछे छोड़ने के बाद ‘आवारापन 2’ की अगली चुनौती ‘जुड़वा 2’, ‘दबंग 3’ और ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ जैसी फिल्मों के वर्ल्डवाइड कलेक्शन होंगे।

‘जुड़वा 2’ ने करीब 216.61 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जबकि ‘दबंग 3’ और ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ ने लगभग 217 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

इस लिहाज से ‘आवारापन 2’ इन फिल्मों के बेहद करीब पहुंच चुकी है।

2026 की टॉप 10 बॉलीवुड फिल्मों में पांचवें नंबर पर

2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों की ग्लोबल लिस्ट में भी ‘आवारापन 2’ ने अपनी जगह बना ली है।

इस लिस्ट में ‘धुरंधर 2’ करीब 1850.85 करोड़ रुपये के साथ पहले नंबर पर है। ‘बॉर्डर 2’ 485.3 करोड़ रुपये के साथ दूसरे और ‘भूत बंगला’ 292.64 करोड़ रुपये के साथ तीसरे नंबर पर है। ‘धमाल 4’ करीब 236.43 करोड़ रुपये के साथ चौथे स्थान पर है।

वहीं ‘आवारापन 2’ करीब 214.8 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ पांचवें नंबर पर है।

इसके बाद ‘वेलकम टू जंगल’ 196.1 करोड़, ‘कॉकटेल 2’ 166.29 करोड़, ‘ओ रोमियो’ 123.1 करोड़, ‘अल्फा’ 99.07 करोड़ और ‘मैं वापस आऊंगा’ 98.85 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ टॉप 10 में शामिल हैं।

इमरान हाशमी के साथ नजर आए ये सितारे

‘आवारापन 2’ का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है, जबकि फिल्म की कहानी विशेष भट्ट ने लिखी है। फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी और शबाना आजमी भी अहम भूमिकाओं में नजर आई हैं।

फिल्म में इमरान हाशमी के रोमांटिक-एक्शन अवतार को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का लगातार अच्छा प्रदर्शन इस बात का संकेत है कि इमरान हाशमी की स्क्रीन प्रेजेंस का जादू एक बार फिर दर्शकों पर चल गया है।

संबंधित खबरें

अनंत सिंह का विवादित बयान, पहले नीतीश कुमार पर आरोप, फिर बोले- लालू ने मरवाया

दीपके हिरासत में, फिर भी तिरंगा मार्च पर CJP का क्या है रुख?

कनॉट प्लेस में तिरंगा मार्च से पहले हिरासत में अभिजीत दीपके, नेहा बोरा को भी डिटेन किया गया……

तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, दीपके को थमाया नोटिस

मेरठ के अमित कश्यप हत्याकांड में रविता और अमरदीप को फांसी की सजा

Recommended Stories

अनंत सिंह का विवादित बयान, पहले नीतीश कुमार पर आरोप, फिर बोले- लालू ने मरवाया

दीपके हिरासत में, फिर भी तिरंगा मार्च पर CJP का क्या है रुख?

कनॉट प्लेस में तिरंगा मार्च से पहले हिरासत में अभिजीत दीपके, नेहा बोरा को भी डिटेन किया गया……

तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, दीपके को थमाया नोटिस

मेरठ के अमित कश्यप हत्याकांड में रविता और अमरदीप को फांसी की सजा