भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

Miss World 2026 Winner: जोहेरी मोल ने जीता मिस वर्ल्ड का ताज, टॉप 20 में जगह नहीं बना सकीं निकिता पोरवाल

मिस वर्ल्ड 2026 का खिताब डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोल ने अपने नाम कर लिया है। दुनिया के अलग-अलग देशों से पहुंचीं प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने प्रतिष्ठित मिस वर्ल्ड का ताज हासिल किया।
Miss World 2026 Winner
Miss World 2026 Winner: जोहेरी मोल ने जीता ताज, निकिता पोरवाल टॉप 20 से बाहर

Miss World 2026 Winner: मिस वर्ल्ड 2026 का खिताब डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोल ने अपने नाम कर लिया है। दुनिया के अलग-अलग देशों से पहुंचीं प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने प्रतिष्ठित मिस वर्ल्ड का ताज हासिल किया। वहीं, स्पेन की एलिज़ाबेथ आर. अलाबेर्न फर्स्ट रनर-अप और मलेशिया की तानूसिया चेट्टी सेकेंड रनर-अप रहीं।

भारत की ओर से प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली निकिता पोरवाल टॉप 20 में जगह नहीं बना सकीं। हालांकि, उन्होंने टॉप 40 तक पहुंचकर प्रतियोगिता में भारत की मौजूदगी को बरकरार रखा।

वियतनाम में हुआ मिस वर्ल्ड 2026 का ग्रैंड फिनाले

मिस वर्ल्ड 2026 का ग्रैंड फिनाले वियतनाम के न्हा ट्रांग में आयोजित किया गया। इस बार दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से कुल 111 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों को कई राउंड और चैलेंज से गुजरना पड़ा। अलग-अलग चरणों में शानदार प्रदर्शन करने वाली कंटेस्टेंट्स ने फिनाले तक का सफर तय किया। भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं निकिता पोरवाल ने भी प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई और टॉप 40 तक पहुंचीं। हालांकि, वह टॉप 20 में जगह बनाने से चूक गईं।

लगातार आठवें एडिशन में भारत की प्लेसमेंट

निकिता पोरवाल के टॉप 40 में पहुंचने के साथ ही मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत के लगातार आठ एडिशन में प्लेस करने का सिलसिला जारी रहा। भले ही निकिता टॉप 20 में जगह नहीं बना पाईं, लेकिन उनके प्रदर्शन की सोशल मीडिया पर काफी सराहना हुई।

मिस इंडिया के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट ने भी निकिता की जर्नी की तारीफ करते हुए उन्हें भारत को गौरवान्वित करने के लिए बधाई दी। पोस्ट में कहा गया कि निकिता ने दुनिया के बड़े मंचों में से एक पर आत्मविश्वास और गरिमा के साथ देश का प्रतिनिधित्व किया।

फिनाले में बेहद खूबसूरत दिखीं निकिता पोरवाल

ग्रैंड फिनाले के दौरान निकिता पोरवाल का लुक भी चर्चा में रहा। उन्होंने स्कल्प्टेड कॉर्सेट डिजाइन वाला खूबसूरत गाउन पहना था। इस आउटफिट पर फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी के साथ हाथ से की गई बारीक सजावट नजर आई। गाउन को हजारों बीड्स और फूलों की डिटेलिंग से सजाया गया था। इसमें शीयर एम्बेलिश्ड स्लीव्स के साथ मरमेड सिल्हूट दिया गया था। वहीं, इटैलियन ट्यूल की कई लेयर्स ने उनके आउटफिट को फ्लोइंग और एलिगेंट लुक दिया।

आओ दाई पहनकर वियतनाम को दिया खास ट्रिब्यूट

निकिता ने फिनाले के दौरान होस्ट देश वियतनाम की संस्कृति को भी सम्मान दिया। उन्होंने पारंपरिक वियतनामी परिधान ‘आओ दाई’ पहनकर वियतनाम को खास अंदाज में ट्रिब्यूट दिया। इस लुक के जरिए उन्होंने देश की सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक खूबसूरती को सेलिब्रेट किया। उनका यह अंदाज भी प्रतियोगिता के दौरान आकर्षण का केंद्र रहा।

इन देशों की कंटेस्टेंट्स ने बनाई टॉप 20 में जगह

मिस वर्ल्ड 2026 के टॉप 20 में जिम्बाब्वे, जाम्बिया, सेनेगल, केन्या, साउथ अफ्रीका, पेरू, अमेरिका, अर्जेंटीना, डोमिनिकन रिपब्लिक, ब्राजील, मलेशिया, फिलीपींस, कुक आइलैंड्स, चीन, वियतनाम, फ्रांस, स्पेन, बेल्जियम, जिब्राल्टर और यूक्रेन की प्रतिनिधियों ने जगह बनाई। इसके बाद प्रतियोगिता के अगले चरणों में मुकाबला और कड़ा होता गया और आखिरकार डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोल ने बाजी मार ली।

सुचाता चुआंगसरी ने पहनाया विजेता को ताज

मिस वर्ल्ड 2026 के फिनाले में मिस वर्ल्ड 2025 की विजेता थाईलैंड की सुचाता चुआंगसरी ने अपनी उत्तराधिकारी जोहेरी मोल को ताज पहनाया। इस जीत के साथ जोहेरी मोल ने डोमिनिकन रिपब्लिक के लिए मिस वर्ल्ड का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया। वहीं, एलिज़ाबेथ आर. अलाबेर्न फर्स्ट रनर-अप और तानूसिया चेट्टी सेकेंड रनर-अप रहीं।

भारत के लिए कैसी रही निकिता की जर्नी?

निकिता पोरवाल भले ही टॉप 20 में जगह नहीं बना सकीं, लेकिन टॉप 40 तक पहुंचना उनके सफर की अहम उपलब्धि रही। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व किया और प्रतियोगिता के दौरान अपने लुक्स, आत्मविश्वास और प्रदर्शन से लोगों का ध्यान खींचा।

संबंधित खबरें

8वें वेतन आयोग की अगली बैठक कल, पेंशन बढ़ोतरी और 5-7% इंक्रीमेंट पर होगी चर्चा, ₹58 हजार पेंशन की उम्मीद?

वैभव सूर्यवंशी से भिड़े तिलक वर्मा, स्लेजिंग के बाद बढ़ा विवाद, अंपायर ने किया बीच-बचाव

Miss World 2026 Winner: जोहेरी मोल ने जीता मिस वर्ल्ड का ताज, टॉप 20 में जगह नहीं बना सकीं निकिता पोरवाल

कानपुर में बारिश का कहर! ढहा कच्चा मकान, पिता और तीन बेटियों की मौत, एक की हालत गंभीर

Breaking:- दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

Recommended Stories

8वें वेतन आयोग की अगली बैठक कल, पेंशन बढ़ोतरी और 5-7% इंक्रीमेंट पर होगी चर्चा, ₹58 हजार पेंशन की उम्मीद?

वैभव सूर्यवंशी से भिड़े तिलक वर्मा, स्लेजिंग के बाद बढ़ा विवाद, अंपायर ने किया बीच-बचाव

Miss World 2026 Winner: जोहेरी मोल ने जीता मिस वर्ल्ड का ताज, टॉप 20 में जगह नहीं बना सकीं निकिता पोरवाल

कानपुर में बारिश का कहर! ढहा कच्चा मकान, पिता और तीन बेटियों की मौत, एक की हालत गंभीर

Breaking:- दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका