भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

यूपी के सहारनपुर में AAP की पूर्व प्रवक्ता हुदा जरीवाला गिरफ्तार, मस्जिद ध्वस्तीकरण पर विवादित टिप्पणी का मामला

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में AAP की पूर्व प्रवक्ता हुदा जरीवाला को मस्जिद ध्वस्तीकरण पर कथित विवादित टिप्पणी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सहारनपुर
सहारनपुर में AAP की पूर्व प्रवक्ता हुदा जरीवाला गिरफ्तार

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने आम आदमी पार्टी की पूर्व प्रवक्ता, यूट्यूबर और सामाजिक कार्यकर्ता हुदा जरीवाला को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, जरीवाला सोमवार शाम मस्जिद ध्वस्तीकरण के विरोध में सहारनपुर के सर्किट हाउस पहुंची थीं। उनके वहां पहुंचने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें सर्किट हाउस के अंदर जाने से रोक दिया। इसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिवक्ता दुष्यंत सिंह ने दी थी शिकायत

जरीवाला के खिलाफ अधिवक्ता दुष्यंत सिंह ने सोमवार सुबह सदर बाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि उन्होंने मस्जिद हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भी कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और जरीवाला के खिलाफ कार्रवाई की।

सोशल मीडिया पर सामने आया था वीडियो

हुदा जरीवाला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था, जिसमें वह कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने की कार्रवाई पर सवाल उठाती नजर आ रही हैं। वीडियो में उन्होंने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए और मुस्लिम समाज की ओर से विरोध की बात कही।

पुलिस के मुताबिक, वीडियो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर भी कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश था और उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

कौन हैं हुदा जरीवाला?

हुदा जरीवाला आम आदमी पार्टी की पूर्व प्रवक्ता रह चुकी हैं। वह यूट्यूबर और सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर भी काम करती हैं। इसके अलावा वह लंदन के एक मीडिया संस्थान में एंकर के तौर पर काम कर चुकी हैं।

मस्जिद ध्वस्तीकरण के बाद बढ़ा विवाद

सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऐतिहासिक मस्जिद को हटाए जाने के बाद विवाद बढ़ गया है। इससे पहले जमीयत उलमा-ए-हिंद की ओर से भी मामले को लेकर प्रतिक्रिया सामने आई थी और संगठन ने आगे की रणनीति पर विचार करने की बात कही थी।गौरतलब है कि प्रशासन ने सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद को लेकर कार्रवाई की थी। पुलिस-प्रशासन ने रात में मस्जिद को सील किया और इसके बाद सुबह से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की थी।

संबंधित खबरें

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, रेलवे के 7 हाई डेंसिटी नेटवर्क को मंजूरी

अशोक सिद्धार्थ को लेकर मायावती का बड़ा बयान ‘आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है…’

अमरोहा: बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, विजिलेंस टीम ने की छापेमारी

अमरोहा: नाबालिग से दुष्कर्म और धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

बांदा: हत्या के मामले का 48 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Recommended Stories

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, रेलवे के 7 हाई डेंसिटी नेटवर्क को मंजूरी

अशोक सिद्धार्थ को लेकर मायावती का बड़ा बयान ‘आकाश आनंद के पास अभी भी मौका है…’

अमरोहा: बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, विजिलेंस टीम ने की छापेमारी

अमरोहा: नाबालिग से दुष्कर्म और धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

बांदा: हत्या के मामले का 48 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार