अमरोहा: गंगा एक्सप्रेसवे के लिए जनसुनवाई, किसानों ने दर्ज कराई आपत्तियां

अमरोहा से हरिद्वार तक बनने वाले गंगा एक्सप्रेसवे के लिए हसनपुर तहसील में जनसुनवाई हुई, जिसमें किसानों ने भूमि अधिग्रहण और सर्कल रेट को लेकर आपत्तियां दर्ज कराईं।

भारत Update

शेयर करें

अमरोहा: गंगा एक्सप्रेसवे के लिए जनसुनवाई, किसानों ने दर्ज कराई आपत्तियां
▶
अमरोहा की पूरी खबर, देखिए वीडियो रिपोर्ट

अमरोहा से हरिद्वार तक बनने वाले गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण की तैयारियां तेज हो गई हैं। यह प्रस्तावित एक्सप्रेसवे अमरोहा के 52 गांवों से होकर गुजरेगा। इसी सिलसिले में हसनपुर तहसील में किसानों की आपत्तियों और शिकायतों की सुनवाई के लिए एक जनसुनवाई का आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी नितिन गौड़ के सामने किसानों ने सर्कल रेट बढ़ाने और भूमि अधिग्रहण से जुड़े मुद्दों पर 187 शिकायतें दर्ज कराईं। डीएम ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी आपत्तियों पर विचार करने के बाद जल्द ही नया सर्कल रेट फाइनल किया जाएगा। प्रशासन का प्रयास है कि किसानों के हितों का ध्यान रखते हुए परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।

ये भी देखे

CBSE Board Exam 2027: 16 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुई डेटशीट

दिवाली पर रात 10 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो, DMRC ने बदला शेड्यूल

लालू-तेजस्वी को बेटी की शादी का कार्ड देने जाएंगे अनंत सिंह, बोले- शादी के बाद विधानसभा को दूंगा जवाब

साकेत मेट्रो स्टेशन के पास KIA शोरूम में लगी आग, इलाके में मचा हड़कंप

पटियाला में कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, यात्रियों में मची चीख-पुकार

अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ को बम से उड़ाने की धमकी, बॉम्बे हाईकोर्ट और BSE समेत कई जगहों को बनाया निशाना