हल्द्वानी की पूरी खबर, देखिए वीडियो रिपोर्ट
हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी में भारतीय जनता पार्टी की एक बड़ी बैठक का आयोजन किया गया है। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन विशेष रूप से शामिल हुए हैं। प्रदेश कार्यसमिति और कोर कमेटी की इस बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर गहन मंथन किया जा रहा है।
बैठक में राज्य भर से आए 597 पदाधिकारी शामिल हुए हैं, जिन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष संबोधित करेंगे। पार्टी का मुख्य फोकस कुमाऊं क्षेत्र में चुनावी तैयारियों को धार देने और संगठन के स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर है। बीजेपी लगातार उत्तराखंड में चुनावी मोड में काम कर रही है और इस बैठक को उसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है।