फिरोजाबाद की पूरी खबर, देखिए वीडियो रिपोर्ट
फिरोजाबाद: में स्थानीय समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज एक बड़ा प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तहसील परिसर पहुंचे और नगर में व्याप्त जलभराव, गंदगी और बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि आम जनता इन समस्याओं से जूझ रही है, लेकिन प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।
प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा, जिसमें समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही जल निकासी और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रशासन ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया है।