BRICS फैमिली फोटो के बाद शी जिनपिंग चीन के लिए रवाना, PM मोदी का संबोधन भी सुना

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद रविवार को नई दिल्ली से चीन के लिए रवाना हो गए।
शी जिनपिंग
शी जिनपिंग चीन के लिए रवाना

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद रविवार को नई दिल्ली से चीन के लिए रवाना हो गए। दो दिवसीय BRICS सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया गया। जिनपिंग शनिवार को भारत पहुंचे थे। उनका यह दौरा करीब 7 साल बाद भारत की यात्रा थी।

PM मोदी, पुतिन और शी जिनपिंग ने खिंचवाई फैमिली फोटो

BRICS सम्मेलन के दूसरे दिन शी जिनपिंग ने अन्य सदस्य देशों के नेताओं के साथ पारंपरिक ‘फैमिली फोटो’ में हिस्सा लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और शी जिनपिंग समेत कई नेताओं ने साथ में तस्वीर खिंचवाई। तस्वीरों में मोदी, पुतिन और जिनपिंग एक-दूसरे का हाथ थामे और मुस्कुराते हुए भी नजर आए। फैमिली फोटो के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BRICS सत्र को संबोधित किया। मोदी ने BRICS की एकता और सहयोग को मजबूत करने तथा समूह के फैसलों को ठोस नतीजों में बदलने पर जोर दिया।

मोदी-शी जिनपिंग की अहम द्विपक्षीय मुलाकात

BRICS सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री मोदी और शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक भी हुई। दोनों नेताओं ने भारत-चीन संबंधों को आगे बढ़ाने, सीमा पर शांति और स्थिरता बनाए रखने तथा व्यापार और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने जैसे मुद्दों पर चर्चा की।

शी जिनपिंग ने भारत-चीन संबंधों को रणनीतिक और दीर्घकालिक नजरिए से आगे बढ़ाने की बात कही। वहीं, भारत की ओर से मतभेदों को विवाद में नहीं बदलने और सीमा पर शांति बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया गया।

7 साल बाद भारत आए थे शी जिनपिंग

शी जिनपिंग शनिवार को नई दिल्ली पहुंचे थे। यह 2019 के बाद उनकी पहली भारत यात्रा थी। उनके दौरे को भारत-चीन संबंधों में सुधार की कोशिशों के लिहाज से अहम माना गया, क्योंकि दोनों देशों के रिश्तों में 2020 के सीमा विवाद के बाद तनाव बढ़ गया था।जिनपिंग के साथ चीन का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया था। इसमें चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो की स्थायी समिति के सदस्य और पार्टी के केंद्रीय कार्यालय के निदेशक काई ची तथा चीन के विदेश मंत्री वांग यी शामिल थे। अब BRICS सम्मेलन में अपनी भागीदारी पूरी करने के बाद शी जिनपिंग चीन लौट गए हैं। अगले साल 19वें BRICS शिखर सम्मेलन की मेजबानी चीन करेगा।

संबंधित खबरें

BRICS से भारत को क्या मिला? दिल्ली से दुनिया तक बजा भारत का डंका, मोदी की कूटनीति की असली परीक्षा

क्या AI इंसानों के लिए खतरा बन सकता है? एंथ्रोपिक के पूर्व रिसर्चर के दावों पर CEO ने क्या कहा

‘मेरी जमीन हड़प ली’, इंसाफ के लिए PM मोदी के पास पहुंचा उनका पुराना क्लासमेट, CBI जांच की मांग

‘ममता बनर्जी चुनाव लड़ें, ‘हम उम्मीदवार…….’, नंदीग्राम उपचुनाव को लेकर TMC के बागी गुट का ऑफर

BRICS से भारत को क्या फायदा? साउथ एशिया में चीन के बढ़ते प्रभाव को लेकर, जानिए विशेषज्ञों की राय

Recommended Stories

BRICS से भारत को क्या मिला? दिल्ली से दुनिया तक बजा भारत का डंका, मोदी की कूटनीति की असली परीक्षा

क्या AI इंसानों के लिए खतरा बन सकता है? एंथ्रोपिक के पूर्व रिसर्चर के दावों पर CEO ने क्या कहा

‘मेरी जमीन हड़प ली’, इंसाफ के लिए PM मोदी के पास पहुंचा उनका पुराना क्लासमेट, CBI जांच की मांग

‘ममता बनर्जी चुनाव लड़ें, ‘हम उम्मीदवार…….’, नंदीग्राम उपचुनाव को लेकर TMC के बागी गुट का ऑफर

BRICS से भारत को क्या फायदा? साउथ एशिया में चीन के बढ़ते प्रभाव को लेकर, जानिए विशेषज्ञों की राय