एशियन गेम्स से बाहर हुए वरुण चक्रवर्ती, विपराज निगम को टीम में मिली जगह

भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती एशियन गेम्स से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह चयनकर्ताओं ने युवा खिलाड़ी विपराज निगम को टीम में शामिल किया है।

भारतीय क्रिकेट टीम को एशियाई खेलों से पहले बड़ा झटका लगा है। अनुभवी स्पिनर वरुण चक्रवर्ती साइड स्ट्रेन के कारण एशियाई खेलों से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह युवा लेग स्पिन ऑलराउंडर विप्रज निगम को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। वरुण को अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच के दौरान चोट लगी थी। स्कैन में साइड स्ट्रेन की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद वह सीरीज के बाकी मुकाबलों से भी बाहर हो गए थे।

विप्रज निगम को मिला टीम इंडिया का बुलावा

22 वर्षीय विप्रज निगम दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल खेलते हैं। उन्होंने अब तक 19 आईपीएल मुकाबले खेले हैं, जिसमें 13 विकेट लेने के साथ 157 रन भी बनाए हैं। उनका आईपीएल स्ट्राइक रेट 176.40 का है।

विप्रज की खासियत सिर्फ लेग स्पिन गेंदबाजी नहीं है। वह निचले क्रम में आक्रामक बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। यही वजह है कि उन्हें टीम में गेंद और बल्ले दोनों से योगदान देने वाले खिलाड़ी के तौर पर देखा जा रहा है।

अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में चोटिल हुए वरुण

वरुण चक्रवर्ती ने हाल ही में हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरने के बाद भारतीय टीम में वापसी की थी। अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में उन्होंने चार ओवर में 16 रन देकर एक विकेट लिया था। हालांकि, मैच के दौरान उनके बाएं हिस्से में अचानक परेशानी हुई। स्कैन में साइड स्ट्रेन की पुष्टि होने के बाद उन्हें अफगानिस्तान सीरीज के बाकी मैचों से बाहर कर दिया गया।

वापसी के तुरंत बाद फिर लगी चोट

वरुण के लिए यह चोट इसलिए भी बड़ा झटका है क्योंकि वह लंबे समय बाद राष्ट्रीय टीम में लौटे थे। इससे पहले उन्हें इंग्लैंड दौरे के दौरान हैमस्ट्रिंग की चोट लगी थी, जिसके कारण वह कुछ समय तक टीम से बाहर रहे। फिट होकर वापसी करने के बाद अफगानिस्तान सीरीज में एक मैच खेलने के बाद ही उन्हें फिर चोट का सामना करना पड़ा।

एशियाई खेलों में सीधे क्वार्टर फाइनल खेलेगी टीम इंडिया

2026 एशियाई खेलों का आयोजन जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से होगा। पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता में भारतीय टीम सीधे क्वार्टर फाइनल चरण से अभियान शुरू करेगी। वरुण की जगह अब विप्रज निगम को टीम में शामिल किए जाने की रिपोर्ट है।

संबंधित खबरें

झील का नजारा देखने के लिए पड़ोसियों ने काट डाले पेड़, प्रशासन ने लगाया 24 लाख रुपये का जुर्माना

Bigg Boss 20 फ्लॉप क्यों हो गया? सुस्त कंटेस्टेंट्स और बेमतलब के झगड़े बने वजह

IND vs AFG 3rd T20: सीरीज पर क्लीन स्वीप करने उतरेगी टीम इंडिया, प्लेइंग इलेवन को लेकर सस्पेंस बरकरार

SC ने बार-बार PIL दाखिल करने पर लगाई फटकार, कहा- याचिकाओं का अंबार न लगाएं

EPFO पर सरकार का बड़ा फैसला, ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा

Recommended Stories

झील का नजारा देखने के लिए पड़ोसियों ने काट डाले पेड़, प्रशासन ने लगाया 24 लाख रुपये का जुर्माना

Bigg Boss 20 फ्लॉप क्यों हो गया? सुस्त कंटेस्टेंट्स और बेमतलब के झगड़े बने वजह

IND vs AFG 3rd T20: सीरीज पर क्लीन स्वीप करने उतरेगी टीम इंडिया, प्लेइंग इलेवन को लेकर सस्पेंस बरकरार

SC ने बार-बार PIL दाखिल करने पर लगाई फटकार, कहा- याचिकाओं का अंबार न लगाएं

EPFO पर सरकार का बड़ा फैसला, ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा