विदेश में नहीं भारत में होगा IPL 2027 का ऑक्शन, इम्पैक्ट प्लेयर नियम बदेलगा?

IPL के पिछले 3 ऑक्शन विदेश में हुए थे लेकिन इस बार खिलाड़ियों की बोली भारत में लगेगी। इसकी पुष्टि IPL चेयरमैन अरुण धूमल ने की है।

नई दिल्ली: IPL 2027 के ऑक्शन को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बड़ा फैसला लिया है। 15 सितंबर को हुई IPL गवर्निंग काउंसिल की बैठक में तय किया गया कि IPL 2027 का मिनी ऑक्शन भारत में ही आयोजित किया जाएगा। हालांकि, अभी ऑक्शन के लिए शहर और तारीख तय नहीं की गई है।

पिछले कुछ वर्षों से IPL ऑक्शन भारत से बाहर आयोजित किए जा रहे थे। 2023 के बाद दुबई, जेद्दा और अबू धाबी में नीलामी हो चुकी है। अब BCCI ने मिनी ऑक्शन को दोबारा भारत लाने का फैसला किया है।

फ्रेंचाइजियों की परेशानी के बाद बदला फैसला

रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रेंचाइजियों ने विदेश में मिनी ऑक्शन आयोजित करने के दौरान आने वाली लॉजिस्टिक और ऑपरेशनल चुनौतियों को लेकर चिंता जताई थी। टीमों के बड़े डेलिगेशन को विदेश ले जाना, उनके ठहरने और दूसरी व्यवस्थाएं करना फ्रेंचाइजियों के लिए चुनौतीपूर्ण रहा। इन्हीं चिंताओं को देखते हुए IPL गवर्निंग काउंसिल ने इस बार भारत में ही ऑक्शन कराने का फैसला किया।

ऑक्शन का शहर कैसे तय होगा?

BCCI के सामने अब ऑक्शन के लिए उपयुक्त शहर चुनने की चुनौती है। रिपोर्ट के मुताबिक, शहर का चयन मुख्य रूप से फाइव-स्टार होटल में कमरों की उपलब्धता को ध्यान में रखकर किया जाएगा।

अक्टूबर से दिसंबर के बीच भारत में शादी का सीजन होने के कारण बड़े शहरों के लग्जरी होटल पहले से व्यस्त रहते हैं। BCCI को फ्रेंचाइजियों और उनके डेलिगेशन के लिए कम से कम दो रातों के लिए 100 से ज्यादा कमरों की जरूरत होगी। ऐसे में होटल की उपलब्धता वेन्यू तय करने में अहम भूमिका निभाएगी।

IPL 2027 में होगा मिनी ऑक्शन

IPL 2027 का ऑक्शन मिनी ऑक्शन होगा। इसका मतलब है कि यह मेगा ऑक्शन की तरह बड़े स्तर पर टीमों के पुनर्गठन वाला आयोजन नहीं होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, अगले मेगा ऑक्शन को विदेश में आयोजित करने की संभावना पर भी चर्चा हुई है, हालांकि इस संबंध में अभी अंतिम फैसला सामने नहीं आया है।

Impact Player Rule पर अभी फैसला नहीं

गवर्निंग काउंसिल की बैठक में Impact Player Rule के भविष्य पर भी चर्चा हुई, लेकिन इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया। अब करीब एक महीने बाद होने वाली अगली गवर्निंग काउंसिल बैठक में इस नियम पर फैसला होने की उम्मीद है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ज्यादातर फ्रेंचाइजियां इस नियम को जारी रखने के पक्ष में नहीं हैं। हालांकि, कुछ टीमों का मानना है कि इसे कम से कम एक और सीजन जारी रखा जा सकता है, क्योंकि उन्होंने मौजूदा नियम को ध्यान में रखकर अपनी टीम और रणनीति तैयार की है।

अगले सीजन तक जारी रखने पर भी चर्चा

कुछ फ्रेंचाइजियों की राय है कि अगर Impact Player Rule को खत्म करना है तो इसे तुरंत हटाने के बजाय अगले सीजन के बाद बदलाव किया जाना चाहिए। उनका तर्क है कि टीमों ने खिलाड़ियों के चयन और स्क्वॉड तैयार करने में इस नियम को ध्यान में रखा है। फिलहाल BCCI ने इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है और अगली गवर्निंग काउंसिल बैठक में इस मुद्दे पर तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।

संबंधित खबरें

राजेश खन्ना के स्टारडम और नशे की लत पर कंपोजर आनंदजी का बड़ा खुलासा

चेस ओलंपियाड 2026: डी गुकेश बोर्ड नंबर-4 पर खेलेंगे, रणनीतिक मायने क्या हैं?

मक्का के पास ड्रोन हमले पर भारत ने जताई गहरी चिंता, हमले की कड़ी निंदा

विश्वकर्मा पूजा 2026: जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय

यूपीआई चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- ट्रंप के आगे मत झुकिए

Recommended Stories

राजेश खन्ना के स्टारडम और नशे की लत पर कंपोजर आनंदजी का बड़ा खुलासा

चेस ओलंपियाड 2026: डी गुकेश बोर्ड नंबर-4 पर खेलेंगे, रणनीतिक मायने क्या हैं?

मक्का के पास ड्रोन हमले पर भारत ने जताई गहरी चिंता, हमले की कड़ी निंदा

विश्वकर्मा पूजा 2026: जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय

यूपीआई चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- ट्रंप के आगे मत झुकिए