पहले पीटा फिर जबरन बुलवाया ‘जय भीम’, करणी सेना के नेता की पिटाई का मामला आया सामने

करणी सेना के एक नेता के साथ मारपीट और उनसे जबरन 'जय भीम' के नारे लगवाने का मामला सामने आया है।

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में चाट खा रहे एक युवक पर भीड़ ने अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि करीब 100 लोगों ने युवक को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर थप्पड़, लात-घूंसों और बेल्ट से पीटा। इस दौरान युवक हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आया। उसे बचाने पहुंचे उसके छोटे भाई और दोस्त के साथ भी मारपीट की गई।

आरोप है कि हमलावर युवक को खींचकर अंबेडकर पार्क के अंदर ले गए, जहां उससे वाल्मीकि समाज और डॉ. भीमराव आंबेडकर के सम्मान में नारे लगवाए गए। घायल युवक की पहचान सचिन राघव के रूप में हुई है। सचिन ने खुद को क्षत्रिय युवा करणी सेना का जिलाध्यक्ष बताया है, हालांकि करणी सेना ने उसके संगठन से किसी तरह के संबंध से इनकार किया है।

घंटाघर के पास करीब 100 लोगों ने घेरा

घटना बुधवार शाम करीब 7 बजे सिविल लाइन थाना क्षेत्र के घंटाघर के पास की बताई जा रही है। सचिन राघव अपने छोटे भाई सुंदर और दोस्त प्रहलाद के साथ चाट खा रहे थे। इसी दौरान बड़ी संख्या में युवक वहां पहुंचे और सचिन व उसके भाई को घेर लिया।

पीड़ित की शिकायत के मुताबिक, भीड़ ने जय भीम के नारे लगाते हुए सचिन को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने घायल सचिन को इलाज और मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

सवर्ण समाज की पंचायत के बाद बढ़ा विवाद

पुलिस के मुताबिक, पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना के पीछे मंगलवार को हुई सवर्ण समाज की पंचायत में दिए गए एक भाषण को वजह माना जा रहा है।

बताया गया है कि पंचायत में सचिन के छोटे भाई सुंदर ने अपने सामाजिक कार्यों का जिक्र करते हुए अलग-अलग भूमिकाओं को लेकर टिप्पणी की थी। उसने कहा था कि पूजा करने के दौरान वे पंडित, सरकार से लड़ने पर क्षत्रिय और धन एकत्र करने पर वैश्य होते हैं। इसी क्रम में उसने नहरों और पोखरों से मृत गोवंश निकालने के काम का भी जिक्र किया था। सुंदर ने अपने भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इसी टिप्पणी को लेकर वाल्मीकि समाज में नाराजगी की बात सामने आई है।

वायरल वीडियो से हमलावरों की पहचान

सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घायल सचिन राघव को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर हमलावरों की पहचान कर रही है और जल्द गिरफ्तारी की बात कही है।

करणी सेना ने सचिन से संबंध होने से किया इनकार

घटना के बाद करणी सेना ने बयान जारी कर सचिन राघव से संगठन का संबंध होने से इनकार किया है। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री राखी गर्ग और युवा शक्ति राष्ट्रीय संगठन महामंत्री गौरव चौहान ने कहा कि सचिन राघव संगठन में किसी पद पर नियुक्त पदाधिकारी नहीं हैं।

संगठन ने कहा कि किसी व्यक्ति की व्यक्तिगत टिप्पणी, बयान या सोशल मीडिया गतिविधि के लिए वही व्यक्ति जिम्मेदार है। यदि सचिन राघव की ओर से किसी व्यक्ति, समाज या समुदाय के खिलाफ कोई आपत्तिजनक या कानून का उल्लंघन करने वाली टिप्पणी की गई है, तो उसकी जिम्मेदारी भी उसी की होगी।

करणी सेना के जिलाध्यक्ष सुमित तोमर ने कहा कि संगठन इस पूरे मामले को गंभीरता से देख रहा है। उन्होंने बताया कि अलीगढ़ में जल्द महासभा आयोजित की जाएगी, जिसमें संगठन अपनी स्थिति स्पष्ट करेगा और कानून-व्यवस्था, सामाजिक सौहार्द तथा न्यायिक प्रक्रिया के सम्मान का संदेश दिया जाएगा।

संबंधित खबरें

CBSE Board Exam 2027: 16 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुई डेटशीट

दिवाली पर रात 10 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो, DMRC ने बदला शेड्यूल

लालू-तेजस्वी को बेटी की शादी का कार्ड देने जाएंगे अनंत सिंह, बोले- शादी के बाद विधानसभा को दूंगा जवाब

साकेत मेट्रो स्टेशन के पास KIA शोरूम में लगी आग, इलाके में मचा हड़कंप

पटियाला में कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, यात्रियों में मची चीख-पुकार

Recommended Stories

CBSE Board Exam 2027: 16 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुई डेटशीट

दिवाली पर रात 10 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो, DMRC ने बदला शेड्यूल

लालू-तेजस्वी को बेटी की शादी का कार्ड देने जाएंगे अनंत सिंह, बोले- शादी के बाद विधानसभा को दूंगा जवाब

साकेत मेट्रो स्टेशन के पास KIA शोरूम में लगी आग, इलाके में मचा हड़कंप

पटियाला में कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, यात्रियों में मची चीख-पुकार