Bigg Boss: माही विज ने जिसे माना था बेटा, उसी रैपर से हुआ झगड़ा, टास्क के दौरान फूट-फूटकर रोए कंटेस्टेंट

बिग बॉस के घर में माही विज और युवा रैपर के बीच हुए एक टास्क के दौरान तीखी नोकझोंक देखने को मिली, जिसके बाद रैपर बेहद भावुक हो गए और फूट-फूटकर रोने लगे।

सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 में रैपर यंग और माही विज के रिश्ते में दरार देखने को मिल रही है। शो की शुरुआत से दोनों साथ नजर आ रहे थे, लेकिन कैप्टेंसी टास्क के दौरान माही ने यंग के खिलाफ अपनी गेम खेली। यह बात यंग को पसंद नहीं आई और टास्क खत्म होने के बाद उन्होंने माही से रिश्ता खत्म करने की बात कही।

अब शो के नए प्रोमो में यंग माही से मिले इस व्यवहार को लेकर काफी भावुक नजर आ रहे हैं। वह अपने साथियों के सामने फूट-फूटकर रोते हुए अपना दर्द बयां करते हैं।

प्रोमो में यंग कहते हैं कि टास्क से पहले माही उनके साथ डांस कर रही थीं, लेकिन टास्क खत्म होने के बाद उनका रवैया बदल गया। यंग का कहना है कि माही ने उनसे हमेशा साथ रहने की बात कही थी, लेकिन अब उन्हें लग रहा है कि उन्होंने उनका साथ छोड़ दिया है।

यंग आगे माही की उस बात का भी जिक्र करते हैं, जो उन्हें मैरी कॉम के जरिए पता चली। इसके बाद वह भावुक होकर कहते हैं कि आज उन्हें लग रहा है कि वह हार गए हैं।

यंग को रोता देख ईशा, स्काउट और आसिफ उन्हें शांत कराने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह लगातार रोते रहते हैं। इस दौरान यंग कहते हैं, “प्यार करते हैं, प्यार करते हैं, लेकिन यहां सब पीछे से वार करते हैं। मैंने क्या गलत किया है? भाई, मैं उसे मां बोला था, बहन बोला था।”

वहीं, यंग से विवाद के बाद माही विज भी उन्हें याद करती नजर आईं। उन्होंने उदिति से कहा कि उन्हें यंग की याद आ रही है। इस पर उदिति ने उन्हें सलाह दी कि वह यंग से अकेले में बात करके मामला सुलझाने की कोशिश करें।

अब देखना होगा कि बिग बॉस 20 में यंग और माही विज के बीच यह विवाद आगे बढ़ता है या दोनों बातचीत के जरिए अपने रिश्ते को फिर से ठीक कर लेते हैं।

संबंधित खबरें

एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी की बायोपिक में रश्मिका मंदाना के चयन पर भड़के लोग, सोशल मीडिया पर हो रही है आलोचना

UPI विवाद: कांग्रेस के वो 5 सांसद, जिनकी संसदीय समिति में मौजूदगी पर घिरी कांग्रेस, जानिए पूरा मामला

UPI Charge Row: BJP के दावों पर भड़के गौरव गोगोई, बोले- ‘संसदीय समिति में UPI चार्ज पर नहीं हुई चर्चा’

PM Modi Birthday: जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, बोलीं- ‘मेरे दोस्त, आपको हार्दिक शुभकामनाएं’

फूड पॉइजनिंग के बाद भी पेट नहीं हो रहा ठीक? हो सकता है पोस्ट-इंफेक्शन IBS का खतरा

Recommended Stories