अखिलेश यादव के सामने भिड़े सपा नेता, पार्टी ने एटा और कासगंज की जिला इकाइयां भंग कीं

उत्तर प्रदेश के एटा और कासगंज में समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच हुई आपसी कलह और झड़प के बाद पार्टी कड़ा कदम उठाया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने हुए विवाद के बाद दोनों जिलों की कार्यकारिणी भंग कर दी गई है।

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) के भीतर आंतरिक कलह एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है। एटा और कासगंज जिलों में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच हुई आपसी झड़प के बाद समाजवादी पार्टी ने बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में ही कुछ स्थानीय नेता आपस में भिड़ गए थे, जिसके बाद यह सख्त कदम उठाया गया है।

घटना के बाद पार्टी नेतृत्व ने कड़ा रुख अपनाते हुए एटा और कासगंज दोनों जिलों की जिला इकाइयों को पूरी तरह से भंग कर दिया है। इस कार्रवाई से पार्टी के भीतर हड़कंप मच गया है।

माना जा रहा है कि पार्टी अनुशासनहीनता को किसी भी हाल में बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है। जल्द ही दोनों जिलों में नई इकाइयों के गठन को लेकर फैसला लिया जा सकता है।

संबंधित खबरें

Agra Cantt Palwal Special Train: आगरा कैंट और पलवल के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, नोट करें पूरा टाइम टेबल

दुबई के शासक के भाई शेख अहमद बिन राशिद अल मकतूम का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

UNSC में 8 बार चुना गया भारत, फिर भी स्थायी सदस्यता क्यों है जरूरी? जानें अंदर की बात

अक्षय खन्ना क्यों नहीं करना चाहते थे ‘धुरंधर’? अभिनेता ने खुद बताई वजह

चंडीगढ़ में ओला और उबर के पहिए थमे, सिर्फ ‘भारत टैक्सी’ के संचालन से बढ़ी मुश्किलें

Recommended Stories