JDU पर अनंत सिंह का बड़ा हमला! बोले- ’10 सीट भी नहीं…’

मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह इन दिनों चर्चा में हैं. JDU से बगवात के बाद अनंत सिंह को पार्टी से निकाल दिया गया है.
JDU पर अनंत सिंह का बड़ा हमला
JDU पर अनंत सिंह का बड़ा हमला

मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह इन दिनों चर्चा में हैं. JDU से बगवात के बाद अनंत सिंह को पार्टी से निकाल दिया गया है. JDU के तरफ से की कई कारवाई के बाद अनंत सिंह ने मीडिया से बातचीत की उन्होंने कहा कि, “उन्हे पार्टी से निकलने का कोई दुख नहीं हैं, बातचीत के दौरान अनंत सिंह ने JDU के कई नेताओं पर बरसे साथ ही जेडीयू को लेकर बड़ी भविष्यवाणी भी कर दी. अनंत सिंह ने कहा कि, “जेडीयू अब 10 सीट भी आ जाए तो बहुत है, जेडीयू खत्म है. चुनाव आएगा ही न… पता लग जाएगा.”

मीडिया और पत्रकारों से बातचीत के दौरान अनंत सिंह काफी बाते बोली उन्होंने बोला कि, वे अब अपनी अलग पार्टी बनाएंगे. अब देखने वाली बात यह होगी की अब वो क्या कदम उठाते है. अनंत सिंह को JDU से बाहर निकालते ही बिहार में राजनीति बहुत तेज होने वाली हैं. कई विपक्षी पार्टी को एक नया मुद्दा मिल गया हैं.

कांग्रेस का आरोप- चुनाव के दौरान अनंत सिंह को मिली छूट

बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता स्नेहाशीष वर्धन ने आरोप लगाया कि अनंत सिंह पूरे चुनाव के दौरान जेडीयू प्रत्याशी के खिलाफ बयान देते रहे, लेकिन उस समय उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई. उन्होंने दावा किया कि वोटों के बिखराव को ध्यान में रखते हुए जेडीयू ने उन्हें खुली छूट दे रखी थी. वर्धन के मुताबिक, जैसे ही अनंत सिंह ने ललन सिंह को पहचानने से इनकार किया, उनके खिलाफ कार्रवाई कर दी गई. उन्होंने सवाल उठाया कि जब चुनाव चल रहा था, तब उन्हें न तो नोटिस दिया गया और न ही पार्टी से निष्कासित किया गया. चुनाव खत्म होने के बाद ही नोटिस जारी किया गया. कांग्रेस प्रवक्ता ने इस पूरे घटनाक्रम को बीजेपी और एनडीए की राजनीतिक चाल बताया.

‘संजय झा ने सही फैसला लिया’

दूसरी ओर, बिहार के पूर्व मंत्री अभिराम शर्मा ने अनंत सिंह को जेडीयू से निष्कासित किए जाने के फैसले का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि पार्टी ने सही समय पर उचित निर्णय लिया है, अभिराम शर्मा ने नीतीश कुमार और जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने सही फैसला किया है.

संबंधित खबरें

‘मन की बात’ में PM मोदी ने दिवाली-छठ का किया जिक्र, स्वदेशी उत्पादों और आदिवासी पैकेजिंग की सराहना

JDU पर अनंत सिंह का बड़ा हमला! बोले- ’10 सीट भी नहीं…’

‘BJP और उसके साथियों को दिल से धन्यवाद’, रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल गांधी का तंज

‘कौन माई का लाल……..’, जामिया में विवादित नारों पर भड़के गिरिराज सिंह

रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम! एडवांस बुकिंग में 10 करोड़ के करीब कमाई

Recommended Stories