सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने किया तलब, तीन मामलों में होगी पूछताछ

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आज कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को पूछताछ के लिए बुलाया है. दोपहर 12 बजे राजौरी गार्डन के क्राइम ब्रांच के दफ्तर में पूछताछ शुरू होगी
सौरव दास
सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने किया तलब

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को पूछताछ के लिए बुलाया है. दोनों नेताओं को राजौरी गार्डन स्थित क्राइम ब्रांच के कार्यालय में पेश होना था. जानकारी के मुताबिक, दोनों नेता करीब सुबह 11:15 बजे पुलिस कार्यालय पहुंच गए, जहां दोपहर 12 बजे से उनसे पूछताछ की प्रक्रिया शुरू होनी थी.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, क्राइम ब्रांच तीन अलग-अलग मामलों की जांच कर रही है. इनमें सरकारी आदेशों की अवहेलना, बिना अनुमति जंतर-मंतर पहुंचकर प्रदर्शन करने और किसी अन्य व्यक्ति की संपत्ति में अनधिकृत रूप से प्रवेश करने से जुड़े आरोप शामिल हैं. इन्हीं मामलों को लेकर दोनों नेताओं से सवाल-जवाब किए जाएंगे.

अक्टूबर में भी भेजा गया था समन

इससे पहले अक्टूबर महीने में भी दिल्ली पुलिस ने सौरव दास और आशुतोष रांका को पूछताछ के लिए समन जारी किया था. हालांकि, उस समय दोनों नेता क्राइम ब्रांच के सामने पेश नहीं हुए थे. उन्होंने पुलिस से पूछताछ में शामिल होने के लिए अतिरिक्त समय मांगा था. अब दोनों निर्धारित प्रक्रिया के तहत क्राइम ब्रांच के कार्यालय पहुंचे हैं.

13 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़ा है मामला

CJP नेताओं के खिलाफ दर्ज विरोध-प्रदर्शन से संबंधित मामलों की जांच अक्टूबर में क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई थी. ये मामले 13 अक्टूबर की घटना से जुड़े हैं. आरोप है कि उस दिन सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे समेत 11 अन्य लोग जंतर-मंतर परिसर में पहुंच गए थे। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया था. इस मामले में अजिंक्य शिंदे को शांति बनाए रखने से संबंधित बॉन्ड पर हस्ताक्षर कराने के बाद रिहा कर दिया गया था, जबकि सौरव दास और आशुतोष रांका को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। दोनों करीब एक सप्ताह तक हिरासत में रहे.

50-50 हजार रुपये के बॉन्ड पर मिली थी जमानत

बाद में 21 अक्टूबर को सौरव दास और आशुतोष रांका को 50-50 हजार रुपये के जमानत बॉन्ड पर रिहा किया गया था. रिहाई से पहले दोनों को विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (SEM) के समक्ष लिखित आश्वासन देना पड़ा था. दोनों नेताओं ने शांति व्यवस्था बनाए रखने और कानूनी प्रक्रिया के तहत जंतर-मंतर को दोबारा विरोध-प्रदर्शन के लिए अधिकृत किए जाने तक वहां प्रदर्शन का आह्वान नहीं करने का भरोसा दिया था. अब क्राइम ब्रांच इन तीन मामलों में दोनों नेताओं से पूछताछ कर रही है. पुलिस की जांच में उनके बयान और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.

संबंधित खबरें

CBSE Board Exam 2027: 16 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुई डेटशीट

दिवाली पर रात 10 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो, DMRC ने बदला शेड्यूल

लालू-तेजस्वी को बेटी की शादी का कार्ड देने जाएंगे अनंत सिंह, बोले- शादी के बाद विधानसभा को दूंगा जवाब

साकेत मेट्रो स्टेशन के पास KIA शोरूम में लगी आग, इलाके में मचा हड़कंप

पटियाला में कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, यात्रियों में मची चीख-पुकार

Recommended Stories

CBSE Board Exam 2027: 16 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुई डेटशीट

दिवाली पर रात 10 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो, DMRC ने बदला शेड्यूल

लालू-तेजस्वी को बेटी की शादी का कार्ड देने जाएंगे अनंत सिंह, बोले- शादी के बाद विधानसभा को दूंगा जवाब

साकेत मेट्रो स्टेशन के पास KIA शोरूम में लगी आग, इलाके में मचा हड़कंप

पटियाला में कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, यात्रियों में मची चीख-पुकार