कुलगाम एनकाउंटर पर अमित शाह का बड़ा बयान, सुरक्षाबलों की तारीफ में कही ये बात

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. बुधवार (18 नवंबर) तड़के कुलगाम के जंगलपोरा इलाके में हुई मुठभेड़ में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का कमांडर लतीफ भट मारा गया.
अमित शाह
अमित शाह

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. बुधवार (18 नवंबर) तड़के कुलगाम के जंगलपोरा इलाके में हुई मुठभेड़ में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का कमांडर लतीफ भट मारा गया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस कार्रवाई को सुरक्षा एजेंसियों की महत्वपूर्ण सफलता बताते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना, सीआरपीएफ और खुफिया एजेंसियों के जवानों को सलाम किया है. अमित शाह ने लतीफ भट को कश्मीर घाटी में लश्कर का आखिरी सक्रिय स्थानीय आतंकवादी बताया.

अमित शाह ने सुरक्षाबलों को किया सलाम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कुलगाम में हुए ऑपरेशन की जानकारी दी.

उन्होंने लिखा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और खुफिया एजेंसियों के संयुक्त प्रयासों से घाटी में लश्कर-ए-तैयबा के आखिरी सक्रिय स्थानीय आतंकवादी लतीफ भट को कुलगाम में एक ऑपरेशन के दौरान मार गिराया गया. अमित शाह ने यह भी बताया कि लतीफ भट के एक साथी आतंकवादी उमर निसार को एक दिन पहले कुलगाम में ही मार गिराया गया था, उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों के समन्वित अभियान की सराहना करते हुए कहा कि देश जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना, सीआरपीएफ और खुफिया एजेंसियों के बहादुर जवानों को सलाम करता है.

मस्जिद में छिपा था लतीफ भट, सरेंडर से किया इनकार

जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह कुलगाम के जंगलपोरा इलाके में सुरक्षाबलों ने लतीफ भट की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी की. बताया जा रहा है कि लतीफ एक मस्जिद के भीतर छिपा हुआ था. सुरक्षाबलों ने उसे आत्मसमर्पण करने का मौका दिया, लेकिन उसने हथियार डालने से इनकार कर दिया. इसके बाद सुरक्षाबलों और आतंकी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें लतीफ भट मारा गया. इस संयुक्त अभियान में जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना और सीआरपीएफ के जवान शामिल थे.

‘मस्जिद की दीवार पर एक भी गोली नहीं लगी’- रविंदर रैना

लतीफ भट के मारे जाने पर बीजेपी नेता रविंदर रैना ने भी सुरक्षाबलों की सराहना की. रैना ने कहा कि लतीफ भट एक वांछित आतंकवादी था, जिस पर लाखों रुपये का इनाम घोषित था. सुरक्षाबलों ने उसे आत्मसमर्पण करने का पूरा मौका दिया और उसके परिवार के सदस्यों को भी बुलाया गया, रविंदर रैना ने दावा किया कि सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन के दौरान मस्जिद की पवित्रता का पूरा सम्मान किया और उसकी दीवारों पर एक भी गोली नहीं लगी. उनके मुताबिक, लतीफ को उस समय मारा गया जब उसने भागने की कोशिश की. उन्होंने पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के जवानों को इस कार्रवाई के लिए सलाम किया.

कौन था लश्कर कमांडर लतीफ भट?

लतीफ भट कुलगाम जिले के खेरवान इलाके का रहने वाला था. सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, वह लंबे समय से लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ था और दक्षिण कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के आरोपों में वांछित था. उसका नाम द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) से भी जुड़ता रहा है, जिसे लश्कर-ए-तैयबा का सहयोगी संगठन माना जाता है. लतीफ पर घाटी में कई आतंकी घटनाओं में शामिल होने के आरोप थे। सुरक्षाबल लंबे समय से उसकी तलाश कर रहे थे.

CRPF के तीन जवानों पर हुए हमले से भी जुड़ा था नाम

11 नवंबर को कुलगाम जिले के नौपोरा अखरान इलाके में बाइक सवार आतंकियों ने सीआरपीएफ के नाके पर गोलीबारी की थी. इस हमले में तीन सीआरपीएफ जवान घायल हो गए थे. सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, इस हमले के पीछे भी लतीफ भट की भूमिका होने का संदेह था। घटना के बाद से ही इलाके में आतंकियों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा था. कुलगाम में लतीफ भट और उसके साथी उमर निसार के मारे जाने को सुरक्षा एजेंसियों के लिए महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है.

संबंधित खबरें

यूपी पंचायत चुनाव पर योगी सरकार का बड़ा फैसला, OBC आयोग की रिपोर्ट के बाद होगा मतदान

जेल से बाहर आए आजम खान, डासना जेल के बाहर समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

सोनिया गांधी की किताब फाड़ने पर सियासी बवाल, बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर को लेकर कांग्रेस का आरोप

चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, प्रोटोकॉल तोड़कर स्वागत करने पहुंचे शी जिनपिंग! पुतिन के साथ महाबैठक पर दुनिया की नजर

कुलगाम एनकाउंटर पर अमित शाह का बड़ा बयान, सुरक्षाबलों की तारीफ में कही ये बात

Recommended Stories

यूपी पंचायत चुनाव पर योगी सरकार का बड़ा फैसला, OBC आयोग की रिपोर्ट के बाद होगा मतदान

जेल से बाहर आए आजम खान, डासना जेल के बाहर समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

सोनिया गांधी की किताब फाड़ने पर सियासी बवाल, बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर को लेकर कांग्रेस का आरोप

चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, प्रोटोकॉल तोड़कर स्वागत करने पहुंचे शी जिनपिंग! पुतिन के साथ महाबैठक पर दुनिया की नजर

कुलगाम एनकाउंटर पर अमित शाह का बड़ा बयान, सुरक्षाबलों की तारीफ में कही ये बात