एशिया पावर इंडेक्स 2026 में भारत का बढ़ा दबदबा, जापान और रुस को पीछे छोड़ तीसरे स्थान पर बरकरार

एशिया पावर इंडेक्स 2026 में भारत तीसरे स्थान पर बरकरार है. रिपोर्ट के मुताबिक एशिया में भारत की रणनीतिक और आर्थिक ताकत का प्रभाव लगातार बना हुआ है.
एशिया पावर इंडेक्स 2026
एशिया पावर इंडेक्स 2026, भारत का बड़ा दबदबा

वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती आर्थिक और रणनीतिक ताकत के बीच एशिया पावर इंडेक्स 2026 की रिपोर्ट सामने आई है. ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने एशिया के तीसरे सबसे शक्तिशाली देश के रूप में अपनी स्थिति और मजबूत की है. भारत का पावर स्कोर बढ़कर 40.5 हो गया है। इस सूची में अमेरिका और चीन पहले दो स्थानों पर हैं.

जापान और रूस से आगे निकला भारत

एशिया पावर इंडेक्स में देशों की आर्थिक क्षमता, सैन्य ताकत, कूटनीतिक प्रभाव और रणनीतिक संसाधनों समेत विभिन्न मानकों का आकलन किया जाता है. इस साल की रिपोर्ट में अमेरिका और चीन के बीच पावर स्कोर का अंतर भी कम हुआ है.

रिपोर्ट के अनुसार, छह प्रमुख देशों का पावर स्कोर इस प्रकार है-

रैंकदेशपावर स्कोर
1अमेरिका78.9
2चीन73.6
3भारत40.5
4जापान38.6
5रूस32.2
6ऑस्ट्रेलिया31.7

क्षेत्रीय नेतृत्व में PM मोदी के प्रभाव का भी जिक्र

लोवी इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के क्षेत्रीय प्रभाव का भी उल्लेख किया गया है. विशेषज्ञों के आकलन में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एशिया के प्रमुख प्रभावशाली नेताओं में शामिल किया गया है.

2030 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है भारत

विश्व बैंक, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) और एशियाई विकास बैंक (ADB) समेत कई प्रमुख संस्थाओं ने भारत की आर्थिक विकास दर को लेकर सकारात्मक अनुमान जताए हैं. कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी (KIEP) में दक्षिण एशिया मामलों के प्रमुख क्यूंगहून किम का अनुमान है कि भारत वर्ष 2030 के आसपास दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है. तेज आर्थिक विकास, बढ़ती रणनीतिक क्षमता और अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में भारत की भूमिका को उसके बढ़ते वैश्विक प्रभाव के महत्वपूर्ण कारकों के रूप में देखा जा रहा है.

संबंधित खबरें

भारत ने नेपाल के लिए किया 24,000 करोड़ नेपाली रुपये के आर्थिक पैकेज का ऐलान

यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस और NDA में सीटों को लेकर क्या है गठबंधन का फॉर्मूला?

एशिया पावर इंडेक्स 2026 में भारत का बढ़ा दबदबा, जापान और रुस को पीछे छोड़ तीसरे स्थान पर बरकरार

UP चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर बड़ी बैठक, गठबंधन पर बनी सहमति

बिसलेरी के पानी में मिले कैंसर का खतरा बढ़ाने वाले केमिकल, FSSAI ने दी मुकदमा चलाने की मंजूरी

Recommended Stories