यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस और NDA में सीटों को लेकर क्या है गठबंधन का फॉर्मूला?

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. बीजेपी लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की रणनीति बना रही है, तो समाजवादी पार्टी और कांग्रेस सीट बंटवारे का पेच सुलझाने में जुटी हैं.
UP Election 2027
सपा-कांग्रेस और NDA में सीटों का क्या होगा गठबंधन फॉर्मूला?

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. बीजेपी लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की रणनीति बना रही है, तो समाजवादी पार्टी और कांग्रेस सीट बंटवारे का पेच सुलझाने में जुटी हैं. इसी बीच दोनों दलों के बीच दो दिवसीय बैठक शुरू हुई है. दूसरी ओर, NDA के सहयोगी दल भी पिछले चुनाव के मुकाबले अधिक सीटों की मांग कर रहे हैं.

सपा-कांग्रेस की 20 मिनट चली बैठक, क्या बनी बात?

सीट बंटवारे को लेकर हुई बैठक में सपा की ओर से राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, सांसद राजीव राय और इकरा चौधरी शामिल हुए. वहीं, कांग्रेस की तरफ से प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा, विधायक दल के नेता वीरेंद्र चौधरी और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद मौजूद रहे.

बैठक के बाद रामगोपाल यादव ने कहा, “जब समस्या जटिल होती है तो वक्त लगता ही है. सौहार्दपूर्ण वातावरण में बातचीत हुई.” वहीं, राजेंद्र पाल गौतम ने बताया कि अगले दिन फिर बैठक होगी. दोनों दलों के बीच मिलकर चुनाव लड़ने को लेकर बातचीत जारी है.

कांग्रेस की 181 सीटों पर दावेदारी, सपा 40-50 सीटें देने के मूड में!

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने पहले 181 विधानसभा सीटों पर दावेदारी पेश की थी, जिनमें 135 सामान्य और 46 आरक्षित सीटें शामिल थीं. अब पार्टी नई सूची के साथ बातचीत आगे बढ़ा रही है, जिस पर प्रियंका गांधी की सहमति मिलने की बात कही जा रही है। दूसरी ओर, समाजवादी पार्टी कांग्रेस को 40 से 50 सीटें देने पर विचार कर रही है. सपा कांग्रेस से उसकी पसंदीदा सीटों पर जातीय समीकरण, जीत की रणनीति और जमीनी तैयारियों का ब्यौरा मांग सकती है. राजस्थान के हालिया पंचायत चुनावों के बाद कांग्रेस नेताओं का मानना है कि गठबंधन में उनकी सीटों को लेकर मोलभाव करने की क्षमता बढ़ी है.

सीट बंटवारे पर क्या बोले इमरान मसूद?

कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने कहा, “मनमाना कुछ भी नहीं होता, हम चाहते हैं कि गठबंधन जीते और उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन की सरकार बने, इसके लिए जरूरी है कि अच्छा समन्वय करके हम मैदान में उतरें.”

राजेंद्र पाल गौतम ने भी कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव के बीच हुई बातचीत के आधार पर आगे की तैयारियां की जा रही हैं और दोनों दल सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं.

कांग्रेस ने किन जिलों में मांगी कितनी सीटें?

कांग्रेस की पुरानी सूची के मुताबिक प्रमुख जिलों में पार्टी की दावेदारी इस प्रकार थी-

जिलाकुल सीटेंकांग्रेस की मांग
अमेठी44
रायबरेली66
सहारनपुर76
हापुड़33
बुलंदशहर77
गौतमबुद्ध नगर33
सीतापुर97
मुरादाबाद64
लखनऊ96
भदोही33
फतेहपुर64
देवरिया76
जौनपुर94
मथुरा55
प्रयागराज127
प्रतापगढ़74

पिछले तीन विधानसभा चुनावों में कैसा रहा कांग्रेस का प्रदर्शन?

चुनावलड़ी गई सीटेंजीती गई सीटेंवोट शेयर
20123552811.65%
201711476.25%
202239922.33%

2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने केवल रामपुर खास और फरेंदा सीट पर जीत दर्ज की थी. चार सीटों पर पार्टी दूसरे स्थान पर रही, जबकि 326 सीटों पर उसे पांच हजार से भी कम वोट मिले थे.

हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने सपा के साथ गठबंधन में 17 सीटों पर चुनाव लड़कर छह सीटें जीती थीं. इसके अलावा 39 विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त हासिल की थी. कांग्रेस इस प्रदर्शन को अपनी दावेदारी का आधार बना सकती है.

NDA में क्या है बीजेपी का सीट शेयरिंग फॉर्मूला?

सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी 2027 के विधानसभा चुनाव में अपने सहयोगी दलों को करीब 55 से 60 सीटें देने पर विचार कर रही है. हालांकि, सहयोगी दलों की मांग इससे कहीं अधिक बताई जा रही है. 2022 में बीजेपी ने अपने चुनाव चिह्न पर 376 सीटों पर चुनाव लड़ा था. उस समय अपना दल (एस) और निषाद पार्टी उसके सहयोगी थे. इस बार राष्ट्रीय लोकदल (RLD) और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) भी NDA में शामिल हैं.

NDA के सहयोगी दलों की कितनी सीटों पर नजर?

सहयोगी दल2027 के लिए संभावित मांग
अपना दल (एस)30 से 35 सीटें
निषाद पार्टी30 से अधिक सीटें
राष्ट्रीय लोकदल30 सीटें
सुभासपा30 सीटें

चारों सहयोगी दलों की कथित मांग को मिलाकर आंकड़ा 120 सीटों से अधिक पहुंच रहा है. ऐसे में बीजेपी के सामने सहयोगियों को संतुष्ट करने और अपने उम्मीदवारों के लिए पर्याप्त सीटें सुरक्षित रखने की चुनौती होगी.

2022 विधानसभा चुनाव में किसे कितनी सीटें मिली थीं?

राजनीतिक दलजीती गई सीटें
बीजेपी255
समाजवादी पार्टी111
अपना दल (एस)12
राष्ट्रीय लोकदल8
सुभासपा6
निषाद पार्टी6
कांग्रेस2
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक2
बहुजन समाज पार्टी1
कुल403

उत्तर प्रदेश में दोनों प्रमुख गठबंधनों के सामने सीटों के बंटवारे को लेकर अलग-अलग चुनौतियां हैं. सपा-कांग्रेस के बीच चुनावी प्रदर्शन और सीटों पर दावेदारी को लेकर मंथन चल रहा है, जबकि NDA में सहयोगी दलों की बढ़ती मांग पर सहमति बनाना बाकी है. फिलहाल किसी भी गठबंधन ने अंतिम सीट शेयरिंग फॉर्मूले की आधिकारिक घोषणा नहीं की है.

संबंधित खबरें

भारत ने नेपाल के लिए किया 24,000 करोड़ नेपाली रुपये के आर्थिक पैकेज का ऐलान

यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस और NDA में सीटों को लेकर क्या है गठबंधन का फॉर्मूला?

एशिया पावर इंडेक्स 2026 में भारत का बढ़ा दबदबा, जापान और रुस को पीछे छोड़ तीसरे स्थान पर बरकरार

UP चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर बड़ी बैठक, गठबंधन पर बनी सहमति

बिसलेरी के पानी में मिले कैंसर का खतरा बढ़ाने वाले केमिकल, FSSAI ने दी मुकदमा चलाने की मंजूरी

Recommended Stories

भारत ने नेपाल के लिए किया 24,000 करोड़ नेपाली रुपये के आर्थिक पैकेज का ऐलान

यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस और NDA में सीटों को लेकर क्या है गठबंधन का फॉर्मूला?

एशिया पावर इंडेक्स 2026 में भारत का बढ़ा दबदबा, जापान और रुस को पीछे छोड़ तीसरे स्थान पर बरकरार

UP चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर बड़ी बैठक, गठबंधन पर बनी सहमति

बिसलेरी के पानी में मिले कैंसर का खतरा बढ़ाने वाले केमिकल, FSSAI ने दी मुकदमा चलाने की मंजूरी