गुजरात के सूरत मे एक ही परिवार के 6 लोगों को नहर में फेंक दिया, तीन की मौत, 2 लापता

गुजरात के सूरत में एक ही परिवार के 6 लोगों को नहर में फेंकने की घटना से हड़कंप मच गया. हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 अब भी लापता बताए जा रहे हैं..
सूरत
सूरत में एक ही परिवार के 6 लोगों को नहर में फेंका

गुजरात के सूरत जिले के बारडोली इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं. जहां महाराष्ट के जलगांव के रहने वाले एक ही मजदूर परिवार के छह सदस्यों को चार लोगों नें नहर में फेंक दिया. इस घटना में माता-पिता समेत तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि दो बच्चे लापता हैं. वही परिवार का 13 वर्षीय किशोर नहर में लगी पाइप के सहारे अपनी जान बचाने में कामयाब रहा. पुलिस नें चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी हैं.

उवा गांव के पास वारदात को दिया अंजाम

जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र के जलगांव के पास रहने वाला यह परिवार एरंडोल इलाके की एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था. परिवार के सदस्य सूरत की ओर आ रहे थे. इसी दौरान बारडोली के उवा गांव के पास चार लोगों ने उन्हें रोक लिया. आरोप है कि हमलावरों ने परिवार के सदस्यों को कार से बाहर खींचकर उकाई बायीं नहर में फेंक दिया. पानी का बहाव तेज होने के कारण सभी सदस्य डूबने लगे.

पाइप पकड़कर 13 वर्षीय किशोर ने बचाई जान

नहर में डूब रहे परिवार के 13 वर्षीय किशोर के हाथ एक पाइप लग गई. किशोर ने हिम्मत दिखाते हुए पाइप को मजबूती से पकड़ लिया और काफी संघर्ष के बाद सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहा. इसके बाद वह किसी तरह पास के एक होटल में पहुंचा और वहां मौजूद लोगों को पूरी घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल की टीमें मौके पर पहुंचीं.

नहर से तीन शव बरामद, दो बच्चों की तलाश जारी

पुलिस और फायर विभाग की टीमों ने नहर में तलाशी अभियान चलाया. इस दौरान महुवा तालुका के डुंगरी गांव के पास से तीन लोगों के शव बरामद किए गए. मृतकों की पहचान 45 वर्षीय नितीन उर्फ भूरिया पाटील, 38 वर्षीय कविता नितीन पाटील और 9 वर्षीय स्वीटी संजय पाटील के रूप में हुई है. वहीं, परिवार के 15 वर्षीय हरीश संजय पाटील और दो वर्षीय प्रथमेश संजय पाटील का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है. बचाव दल की टीमें दोनों बच्चों की तलाश में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं.

चार आरोपियों के खिलाफ FIR, छह पुलिस टीमें गठित

इस मामले में बारडोली ग्रामीण पुलिस स्टेशन में खंडियो, आभा, बंटी और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. सूरत ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राजेश गढ़िया की निगरानी में जांच के लिए छह अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गई हैं. इनमें लोकल क्राइम ब्रांच (LCB), स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG), स्थानीय पुलिस का डी-स्टाफ, टेक्निकल टीम और डीवाईएसपी की विशेष टीम शामिल हैं. पुलिस अधीक्षक राजेश गढ़िया ने बताया कि जांच के दौरान आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही पूरी वारदात का खुलासा किया जाएगा.

आखिर क्यों पूरे परिवार को बनाया गया निशाना?

पुलिस अब इस वारदात के पीछे की वजह तलाशने में जुटी है. घटना के पीछे पुरानी रंजिश, आपसी विवाद या कोई अन्य कारण था, इसकी जांच की जा रही है. वारदात में जीवित बचे 13 वर्षीय किशोर को जांच की अहम कड़ी माना जा रहा है. पुलिस उसके बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है। हालांकि, अभी तक अपराध के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है.

इससे पहले भी सामने आई थी गंभीर आपराधिक वारदात

इससे पहले खेतिहर मजदूरों के साथ लूटपाट और सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था, आरोप था कि लूटपाट करने निकले पांच आरोपियों ने दो महिलाओं के साथ उनके पतियों के सामने सामूहिक दुष्कर्म किया था, उस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था.

संबंधित खबरें

गुजरात के सूरत मे एक ही परिवार के 6 लोगों को नहर में फेंक दिया, तीन की मौत, 2 लापता

सपा-कांग्रेस में फिर बढ़ी तकरार! इमरान मसूद के बयान पर एसटी हसन का पलटवार

उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, अंतरिम जमानत रद्द

अखिलेश का सियासी दांव… पांच टिकटों में ही कांग्रेस को दिखा दिया उसकी औकात!

‘हम भिखारी नहीं हैं…’, सपा की उम्मीदवार सूची पर भड़के इमरान मसूद

Recommended Stories

गुजरात के सूरत मे एक ही परिवार के 6 लोगों को नहर में फेंक दिया, तीन की मौत, 2 लापता

सपा-कांग्रेस में फिर बढ़ी तकरार! इमरान मसूद के बयान पर एसटी हसन का पलटवार

उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, अंतरिम जमानत रद्द

अखिलेश का सियासी दांव… पांच टिकटों में ही कांग्रेस को दिखा दिया उसकी औकात!

‘हम भिखारी नहीं हैं…’, सपा की उम्मीदवार सूची पर भड़के इमरान मसूद