Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

Swaraj Kaushal Passes Away : बांसुरी स्वराज के पिता स्वराज कौशल का निधन, 73 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Swaraj Kaushal Passes Away : पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज के पति और वरिष्ठ अधिवक्ता स्वराज कौशल का 4 दिसंबर को निधन हो गया है। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील और स्वर्गीय सुषमा स्वराज के पति के आकस्मिक निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक व्याप्त है। उन्होंने 73 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली।

जानकारी के अनुसार, वह पिछले कई दिनों से अस्वस्थ थे। उल्लेखनीय है कि स्वराज कौशल मिजोरम के राज्यपाल का दायित्व भी संभाल चुके थे। दिल्ली बीजेपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट के माध्यम से स्वराज कौशल के निधन की जानकारी दी है।

BJP नेता ने X पर दी जानकारी

भाजपा के नेता सतीश उपाध्याय ने ‘एक्स’ पर स्वराज कौशल के निधन की सूचना दी। उन्होंने लिखा कि स्वर्गीय सुषमा स्वराज के पति, माननीय सांसद बांसुरी स्वराज के पिता, मिजोरम के पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ अधिवक्ता स्वराज कौशल के आकस्मिक निधन के बारे में सुनकर गहरा दुःख हुआ।

स्वराज कौशल ने ईमानदारी, सूझबूझ और कड़ी मेहनत से देश की सेवा की। सतीश उपाध्याय ने बांसुरी स्वराज और पूरे शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

स्वराज कौशल का परिचय

स्वराज कौशल का जन्म 12 जुलाई 1952 को हुआ था। उन्होंने अपनी शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) और पंजाब विश्वविद्यालय (PU) से प्राप्त की, जिसके बाद उन्होंने वकालत की डिग्री हासिल की। 34 वर्ष की आयु में उनकी गिनती देश के शीर्ष वकीलों में होने लगी थी।

उन्होंने छह वर्षों तक राज्यसभा में सांसद के रूप में सेवा दी, साथ ही मिजोरम में राज्यपाल की जिम्मेदारी भी संभाली। स्वराज कौशल सबसे कम उम्र में राज्यपाल का पद प्राप्त करने वाले व्यक्ति थे। उनका विवाह 1975 में सुषमा स्वराज के साथ हुआ था।

संबंधित खबरें

Nirav Modi Extradition: नीरव मोदी की वापसी में देरी से भारत था नाराज, अवैध प्रवासियों को लेने से किया इनकार, UK की पूर्व गृह मंत्री प्रीति पटेल का दावा

PM मोदी का वीडियो बैन मामला: बवाल के बाद Meta ने मानी गलती, केंद्र सरकार ने ग्लोबल अधिकारियों को किया तलब

दावा: CJP प्रदर्शन में शामिल थे 2,873 आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोग, दिल्ली पुलिस ने जारी किए आंकड़े

28 जुलाई 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी

थलपति विजय के तमिलनाडु में नहीं मिलेगा ‘मां योजना’ का लाभ, राजस्थान सरकार की इंटर-स्टेट कैशलेस इलाज सुविधा से 2 राज्य बाहर

Recommended Stories