कांग्रेस ने की ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान की बैठक, गहलोत ने मीडिया पर कसा तंज

Rajasthan Congress Meeting : राजस्थान कांग्रेस मुख्यालय में आज यानी शनिवार (29 नवंबर) को ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान और विशेष सघन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में अभियान की रणनीति तय की जा रही है और दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली सभा की तैयारियों के लिए नए जिला अध्यक्षों को जिम्मेदारी दी जाएगी।

इस बैठक से पहले अशोक गहलोत ने बड़ा बयान दिया, उन्होंने कहा, “राजस्थान में नए जिला अध्यक्ष जमीन पर मजबूती से काम करेंगे। राजस्थान कांग्रेस की टीम अब पूरी तरह मजबूत है। 14 दिसंबर को दिल्ली में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान के खिलाफ कांग्रेस अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेगी।” कर्नाटक सरकार के घटनाक्रम पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि तलाक की खबर बनती है लेकिन दोस्ती की नहीं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का नाश्ते पर मिलना शुभ संकेत है और कोई झगड़ा नहीं है।

अशोक गहलोत का मीडिया पर तंज

अशोक गहलोत ने यह भी कहा कि मीडिया वालों के लिए प्यार मोहब्बत की न्यूज़ नहीं बनती। अगर कोई तलाक हो रहा है, तो न्यूज़ बनती है। यहां तलाक नहीं हो रहा, यहां प्यार मोहब्बत है। कांग्रेस राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में सब एकजुट है। अशोक गहलोत ने कहा कि सरकार बनने के समय क्या फैसला हुआ, ढाई साल का कोई वादा किया गया या नहीं, यह सब केवल अटकलें हैं। उन्होंने कहा कि इस बात की पुष्टि राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे या फिर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से करवा लें, तभी इसे सही माना जा सकता है।

अशोक गहलोत ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के नाम पर निराधार खबरें फैलाई जाती हैं। कुछ लोग कहते हैं कि मुझे तो मुख्यमंत्री बनाने के लिए भेजा गया था या ढाई साल की कोई बात हुई थी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी यह मामला चलता रहा और इससे पार्टी को नुकसान हुआ। अब यही कर्नाटक में भी दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें अर्धकुंभ 2027 : आस्था की डुबकी लगाने के लिए हो जाएं तैयार, शाही व अन्य स्नानों की तिथियां तय

संबंधित खबरें

बाबा रामदेव के ‘पाखंडी-ढोंगी’ वाले बयान पर धीरेंद्र शास्त्री ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘वो…!

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 52 गेंदों में ठोका सबसे तेज दोहरा शतक, 28 छक्कों की मदद से बनाए 204 रन

वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, 28 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, 14 छक्कों से मचाया तहलका

‘पंजाब और पंजाबियों की भलाई को प्राथमिकता’, अकाली दल की NDA में वापसी पर PM मोदी ने जताई खुशी

बर्फीली ठंड में सलमान का एक्शन अवतार, सैन्य अधिकारी बनकर मचाएंगे धमाल

Recommended Stories