Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

Bihar CM Oath : नीतीश कुमार के CM बनने पर तेजस्वी यादव का X ट्वीट, कहा- लोगों की आशाओं पर…

Bihar CM Oath : नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 25 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की। बता दें कि सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को इस बार भी उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई दिग्गज नेता शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे।

तेजस्वी यादव ने किया X ट्वीट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा- आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ लेने वाले बिहार सरकार के सभी मंत्रियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।

आशा है नई सरकार जिम्मेदारीपूर्ण लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं पर खरा उतर अपने वादों एवं घोषणाओं को पूरा करेगी तथा बिहारवासियों के जीवन में सकारात्मक व गुणात्मक परिवर्तन लाएगी।

श्रेयसी सिंह ने ली मंत्री पद की शपथ

श्रेयसी सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी हैं, जमुई विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर विधायक बनीं। वह कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीत चुकी हैं। लगातार दूसरी बार श्रेयसी सिंह विधायक बनी हैं। श्रेयसी सिंह राजपूत समाज से आती हैं।

बता दें कि राजग (NDA) ने बिहार में 243 सदस्यीय विधानसभा में 202 सीट जीतकर सत्ता में वापसी की, जिनमें भाजपा के 89, जदयू के 85, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के 19, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के पांच और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमा) के चार विधायक शामिल हैं।

चिराग पासवान के दो नेताओं ने ली शपथ

भारतीय जनता पार्टी से 14, जनता दल युनाइटेड से 8, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से 2 और हम व रालोमो से 1-1 नेता ने मंत्री पद की शपथ ली। चिराग पासवान की पार्टी से नीतीश कैबिनेट में संजय कुमार और संजय कुमार सिंह दो नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। इस जीत से लोजपा समेत चिराग पासवान की मां भी काफी उत्साहित हैं।

संबंधित खबरें

लाडकी बहिण योजना में महिलाओं को मिल सकती है बड़ी राहत, केंद्र समिति ने राशि

बारिश में कार वाइपर की कट-कट आवाज से परेशान हैं? नई ब्लेड खरीदने से पहले

US-Iran सीजफायर टूटने के बाद होर्मुज स्ट्रेट और तेल बाजार पर संकट बढ़ा, जिसका सीधा

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT जांच के बीच बड़ा खुलासा, सूत्रों के मुताबिक नोटों

Nifty में तेजी के संकेत, 24,200-24,300 पार होते ही दिख सकती है शॉर्ट-कवरिंग; 10 जुलाई

सुष्मिता देव, सुखेंदु शेख रॉय और प्रकाश बारिक हुए बीजेपी में शामिल, सियासी हलचल तेज

भारत-इंग्लैंड चौथे T20 में टीम इंडिया के सामने सीरीज बचाने की चुनौती, ब्रिस्टल में जीत

भिलाई के OYO होटल में प्रेमी-प्रेमिका के विवाद के बाद युवक की मौत का मामला

अमेरिका में भारतीय इंजीनियर पर पत्नी की हत्या का आरोप, डिजिटल सबूतों और चैट रिकॉर्ड

‘धमाल 4’ की रिलीज से पहले ही ‘धमाल 5’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया

पश्चिम एशिया (Middle East) एक बार फिर बारूद के ढेर पर बैठ गया है, अमेरिका

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने रक्षा, परमाणु ऊर्जा, समुद्री सुरक्षा और इंडो-पैसिफिक सहयोग को मजबूत करने