भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

बागवानी मंत्री ने ‘अपना पिंड अपना बाग़’ योजना की समीक्षा की, किसानों के लिए हुई विशेष चर्चा

Chandigarh : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार बागवानी क्षेत्र को बढ़ावा देने और किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए तेज़ी से प्रयासरत है। इसी लक्ष्य की पूर्ति के लिए बागवानी मंत्री **मोहिंदर भगत** ने गुरुवार को पंजाब भवन, चंडीगढ़ में बागवानी विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ एक विशेष बैठक की।

भगत ने की प्रोजेक्टों की समीक्षा

बैठक के दौरान मंत्री भगत ने बागवानी विभाग की महत्वाकांक्षी योजना **‘अपना पिंड अपना बाग़’** के अंतर्गत हुई प्रगति और विभाग में चल रहे अन्य महत्वपूर्ण प्रोजेक्टों की विस्तृत समीक्षा की। मंत्री ने विभिन्न जिलों के अधिकारियों से प्रगतिरत प्रोजेक्टों, जिनमें पॉलीहाउस के निर्माण के साथ-साथ राज्य में फल और सब्ज़ियों के उत्पादन से संबंधित कार्य शामिल हैं, की पूरी जानकारी ली।

फलदार पौधे लगाने की योजना तैयार – भगत

इस अवसर पर श्री भगत ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा गाँवों की **पंचायत भूमि** पर फलदार पौधे लगाने की एक विशेष योजना तैयार की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंचायत भूमि पर लगाए जाने वाले इन फलदार बागों से होने वाली आय का उपयोग गाँवों के विकास कार्यों में किया जाएगा, जिससे पंजाब के गाँव आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनेंगे।

मोहिंदर भगत का अधिकारियों को निर्देश

इससे पहले बैठक के दौरान बागवानी आयुक्त श्रीमती बबीता कलेर और निदेशक श्रीमती शैलेन्द्र कौर ने विभाग के अधीन प्रोजेक्टों की प्रगति और रिक्त पदों को भरने के लिए की जा रही कार्रवाई की जानकारी मंत्री को दी। इस अवसर पर मंत्री भगत ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि बागवानी विभाग के अधीन चल रहे सभी प्रोजेक्टों को **निर्धारित समय-सीमा** के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारी स्थानीय पंचायतों और किसानों के साथ व्यक्तिगत रूप से संपर्क बनाए रखें और किसानों को सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार हर संभव सहायता प्रदान करें। विभागीय अधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री को सभी कार्य समय पर पूर्ण करने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों के कल्याण में पंजाब सरकार की विशेष प्राथमिकता : मंत्री डॉ. बलजीत कौर

संबंधित खबरें

चीनी हुई सस्ती, एक झटके में गिरा दाम, सरकार के कौन से फ़ैसले का दिखा असर

सालों बाद भारत आएंगे शी जिनपिंग? सीमा विवाद पर चौंकाने वाला संकेत, जाने पूरा मामला….।

चीन की नई चाल या युद्ध की तैयारी? दक्षिण चीन सागर में दिखे 3 नए रहस्यमयी ढांचे

ईरान पर अमरीका का ‘इकोनॉमिक अटैक’: क्या मोजतबा खामेनेई की जवाबी कार्रवाई से भड़केगी जंग?

IND vs SL 2nd Test Day 3: दिनुशा का जुझारू अर्धशतक, भारत को फॉलोऑन कराने के लिए चाहिए 2 विकेट, कृष्णा-सुथार चमके

Recommended Stories

चीनी हुई सस्ती, एक झटके में गिरा दाम, सरकार के कौन से फ़ैसले का दिखा असर

सालों बाद भारत आएंगे शी जिनपिंग? सीमा विवाद पर चौंकाने वाला संकेत, जाने पूरा मामला….।

चीन की नई चाल या युद्ध की तैयारी? दक्षिण चीन सागर में दिखे 3 नए रहस्यमयी ढांचे

ईरान पर अमरीका का ‘इकोनॉमिक अटैक’: क्या मोजतबा खामेनेई की जवाबी कार्रवाई से भड़केगी जंग?

IND vs SL 2nd Test Day 3: दिनुशा का जुझारू अर्धशतक, भारत को फॉलोऑन कराने के लिए चाहिए 2 विकेट, कृष्णा-सुथार चमके