भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

दूसरे चरण के चुनाव प्रचार पर विराम, जानें प्रत्याशी, वोटर और बूथों की संख्या

Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के लिए आज चुनाव प्रचार थम गया। शाम के पाँच बजते ही राजनीतिक दलों ने अपने प्रचार प्रसार पर विराम लगा दिया। अब दो दिन बाद यानी 11 अक्टूबर को 20 ज़िलों की 122 विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण का मतदान होगा जिसमें मतदाता प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे।

मतदान केंद्रों की संख्या

दूसरे चरण की वोटिंग के लिए कुल 45,339 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 4,109 बूथों को संवेदनशील बनाया गया है। इसमें 4,003 बूथ अतिसंवेदनशील घोषित किए गए हैं, जहाँ पर शाम 4 बजे मतदान की प्रक्रिया समाप्त कर दी जाएगी। संवेदनशील बूथों पर शांति कायम रहे इसके लिए इन बूथों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात रहने का निर्देश दिया गया है।

मतदाता और प्रत्याशियों की संख्या

बता दें कि 11 नवंबर को होने वाले दूसरे चरण के मतदान के लिए कुल 1,302 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। जिसमें 136 महिला, 1 ट्रांसजेंडर और 1,165 पुरुष उम्मीदवार शामिल हैं। वहीं वोट करने वाले कुल मतदाताओं की संख्या 3 करोड़ 70 लाख है। जिसमें 95 लाख पुरुष, 74 लाख महिला और 4 लाख 4 हज़ार दिव्यांग शामिल हैं। इसके अलावा 63,373 सर्विस वोटर, 943 थर्ड जेंडर, 43 एनआरआई वोटर हैं। वहीं 18 से 19 साल के मतदाताओं की संख्या है 7 लाख 69 हज़ार 356, जो 1,302 उम्मीदवारों की किस्मत तय करेंगे।

मतदान की समय सीमा

जानकारी के मुताबिक, कटोरिया, बेलहर, चैनपुर, चेनारी, गोह, नवीनगर, कुटुंबा, औरंगाबाद, रफीगंज, गुरुआ, शेरघाटी, इमामगंज, बाराचट्टी के (36 बूथ), बोधगया (200 बूथ), रजौली, गोविंदपुर, सिकंदरा, जमुई, झाझा, चकाई विधानसभा में बनाए गए बूथों पर शाम चार बजे मतदान होगा। वहीं बोधगया में 106 बूथों पर शाम पांच बजे तक मतदान होगा। इन बूथों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात रहने का निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़ें लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से प्रस्तुत किया गया गुरु साहिब की महान शहादत और दर्शन, मंत्रमुग्ध हुई जनता

संबंधित खबरें

रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भारत के लिए बड़ा ऐलान, परमाणु ऊर्जा और खाद पर लिया ये फैसला, PM मोदी से मुलाकात की बताई तारीख

BPSC परीक्षा को लेकर सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, नियंत्रक को सस्पेंड करने का दिया आदेश

उर्वशी रौतेला की तिरंगा ड्रेस पर विवाद, यूजर्स ने उठाए सवाल

उज्जैन में सैंडविच शॉप की ओपनिंग में रोबोट ने किया डांस, वीडियो वायरल

SIM कार्ड के बदल गए नियम! आपके नाम पर मिली फर्जी सिम तो क्या होगा एक्शन, ऐसे करें चेक..।

Recommended Stories

रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भारत के लिए बड़ा ऐलान, परमाणु ऊर्जा और खाद पर लिया ये फैसला, PM मोदी से मुलाकात की बताई तारीख

BPSC परीक्षा को लेकर सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, नियंत्रक को सस्पेंड करने का दिया आदेश

उर्वशी रौतेला की तिरंगा ड्रेस पर विवाद, यूजर्स ने उठाए सवाल

उज्जैन में सैंडविच शॉप की ओपनिंग में रोबोट ने किया डांस, वीडियो वायरल

SIM कार्ड के बदल गए नियम! आपके नाम पर मिली फर्जी सिम तो क्या होगा एक्शन, ऐसे करें चेक..।