Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

बाढ़ की तबाही में एकजुट हुए पंजाब के उद्योगपति: करोड़ों रुपये का दान, कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने की प्रशंसा

Punjab News : पंजाब के कैबिनेट मंत्री **संजीव अरोड़ा** ने बताया कि पंजाब के **2,300 गाँव भीषण बाढ़** की चपेट में आए हैं, जिससे **20 लाख से अधिक आबादी प्रभावित** हुई और **पाँच लाख एकड़ क्षेत्र में खड़ी फ़सलों को भारी नुकसान** पहुँचा है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही बाढ़ के कारण **56 लोगों की जान गई** और लगभग **सात लाख लोग बेघर** हो गए हैं।

इसके अलावा उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि **3,200 सरकारी स्कूल क्षतिग्रस्त** हो गए, **19 कॉलेज मलबे में तब्दील** हो गए, **1,400 क्लीनिक और अस्पतालों को भारी नुकसान** हुआ, **8,500 किलोमीटर सड़कें तबाह** हो गईं और **2,500 पुल ढह** गए। उन्होंने आगे बताया कि कुल नुकसान का अनुमान लगभग **14,000 करोड़ रुपये** है, लेकिन वास्तविक आँकड़े इससे भी अधिक हो सकते हैं।

उद्योगपतियों के योगदान को सराहा

मीडिया को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री **संजीव अरोड़ा** ने कहा कि पंजाब के **उद्योगपतियों** ने इस प्राकृतिक आपदा की घड़ी में पंजाबियों के पुनर्वास के लिए **विशेष सहयोग** दिया है और पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए **मुख्यमंत्री रंगला पंजाब फंड** में **खुले दिल से योगदान** किया है। इस पहल के अंतर्गत उन्होंने स्वयं भी बाढ़ प्रभावित लोगों की राहत और पुनर्वास हेतु **50 लाख रुपये** देने की बात कही।

करोड़ों का योगदान, संजीव अरोड़ा ने किया धन्यवाद

कैबिनेट मंत्री **संजीव अरोड़ा** ने बताया कि उद्योगपतियों ने आज बाढ़ प्रभावित लोगों की राहत और पुनर्वास के लिए मुख्यमंत्री पंजाब को अपना योगदान सौंपा है। इस संबंध में उद्योगपतियों – **मोंटी कार्लाे ग्रुप के कमल ओसवाल ने 1 करोड़ रुपये**, **हैप्पी फ़ोर्जिंग की मेघा गर्ग ने 1 करोड़ रुपये**, **सीगल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के एम.पी. सहगल ने 50 लाख रुपये**, **ऑक्टेव अपैरल्स के अभिषेक अरोड़ा ने 50 लाख रुपये**, **वर्धमान स्पिनिंग मिल्स के नीरज जैन ने 50 लाख रुपये**, **ट्राइडेंट ग्रुप के दीपक नंदा ने 50 लाख रुपये**, **जी.बी. रियल्टी के गुरविंदर भट्टी ने 25 लाख रुपये** का योगदान दिया।

इसके साथ ही **बैक्टर फूड्स, करीमिका के परवीन गोयल ने 20 लाख रुपये**, **एरी सुदाना स्पिनिंग मिल्स के सिद्धार्थ खन्ना ने 20 लाख रुपये**, **रॉकमैन फ़ाउंडेशन के सुमन मुंजल ने 10 लाख रुपये**, **सी.आई.सी.यू. अध्यक्ष उपकार सिंह आहूजा ने 5 लाख रुपये** और **रालसन के संजीव पाहवा ने** बाढ़ प्रभावित लोगों और उनके राहत कार्यों हेतु **2.5 लाख रुपये** का योगदान दिया है।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि उद्योगपति पंजाब की भलाई के लिए **वचनबद्ध** हैं। उन्होंने उद्योगपतियों द्वारा मुख्यमंत्री रंगला पंजाब फंड में दिए गए योगदान के लिए **धन्यवाद** व्यक्त किया और बाक़ी उद्यमियों से भी इस नेक कार्य के समर्थन में **आगे आने की अपील** की।

यह भी पढ़ें : जालंधर में अक्षय कुमार पर फूटा वाल्मीकि समाज का गुस्सा: ट्रेलर में भगवान वाल्मीकि के चित्रण पर आपत्ति, मामला दर्ज

संबंधित खबरें

लाडकी बहिण योजना में महिलाओं को मिल सकती है बड़ी राहत, केंद्र समिति ने राशि

बारिश में कार वाइपर की कट-कट आवाज से परेशान हैं? नई ब्लेड खरीदने से पहले

US-Iran सीजफायर टूटने के बाद होर्मुज स्ट्रेट और तेल बाजार पर संकट बढ़ा, जिसका सीधा

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT जांच के बीच बड़ा खुलासा, सूत्रों के मुताबिक नोटों

Nifty में तेजी के संकेत, 24,200-24,300 पार होते ही दिख सकती है शॉर्ट-कवरिंग; 10 जुलाई

सुष्मिता देव, सुखेंदु शेख रॉय और प्रकाश बारिक हुए बीजेपी में शामिल, सियासी हलचल तेज

भारत-इंग्लैंड चौथे T20 में टीम इंडिया के सामने सीरीज बचाने की चुनौती, ब्रिस्टल में जीत

भिलाई के OYO होटल में प्रेमी-प्रेमिका के विवाद के बाद युवक की मौत का मामला

अमेरिका में भारतीय इंजीनियर पर पत्नी की हत्या का आरोप, डिजिटल सबूतों और चैट रिकॉर्ड

‘धमाल 4’ की रिलीज से पहले ही ‘धमाल 5’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया

पश्चिम एशिया (Middle East) एक बार फिर बारूद के ढेर पर बैठ गया है, अमेरिका

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने रक्षा, परमाणु ऊर्जा, समुद्री सुरक्षा और इंडो-पैसिफिक सहयोग को मजबूत करने