Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

बिहार चुनाव से पहले राजनीति गरमाई, जन सुराज पार्टी के उदय सिंह ने सम्राट चौधरी के खिलाफ पीएम को लिखा पत्र

Bihar News : बिहार में चुनाव नज़दीक आ रहे हैं और इसके साथ ही राज्य की राजनीति गरमाती जा रही है। इस बीच, जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उदय सिंह ने अपने पत्र में आरोप लगाया है कि सम्राट चौधरी ने लौना परसा नरसंहार मामले में गलत दस्तावेज़ प्रस्तुत कर खुद को नाबालिग बताकर जेल से रिहा कराया था। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति का उच्च पद पर बने रहना कानून के शासन और जनता के विश्वास के लिए हानिकारक है।

सरकारी रिकॉर्ड में सम्राट चौधरी आरोपी

उदय सिंह ने बताया कि सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार, सम्राट चौधरी इस नरसंहार के आरोपी हैं, जिसमें कुशवाहा समुदाय के छह लोगों की हत्या हुई थी। इस मामले में सम्राट चौधरी समेत छह अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था और वे कई महीने जेल में रहे थे। उनकी जमानत दो बार खारिज हुई थी। लेकिन उन्होंने मैट्रिक की प्रवेश परीक्षा का दस्तावेज़ दिखाकर अपनी उम्र 15 वर्ष बताई और नाबालिग होने का दावा करके जेल से रिहा पाए।

गलत दस्तावेजों का किया इस्तेमाल

उदय सिंह ने कहा कि बाद में चुनावी हलफनामों में सम्राट चौधरी ने अपनी जन्मतिथि 1969 दर्ज कराई, जिससे यह पता चलता है कि 1995 में उनकी उम्र लगभग 26 वर्ष थी, जो नाबालिग होने से अधिक है। इससे यह साबित होता है कि उन्होंने गलत दस्तावेज़ों के सहारे जेल से बाहर आने का प्रयास किया। उदय सिंह ने कहा कि ऐसे व्यक्ति का मंत्री पद पर बने रहना शासन की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचाता है और लोकतंत्र में जनता का भरोसा कमज़ोर करता है।

मंत्री पद से हटाने का किया आग्रह

पत्र में उदय सिंह ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि सम्राट चौधरी को तुरंत मंत्री पद से हटाया जाए और कानून को अपना काम करने दिया जाए ताकि नरसंहार के पीड़ितों को न्याय मिल सके। उन्होंने प्रधानमंत्री पर विश्वास जताया कि वे इस मामले को गंभीरता से लेंगे और सार्वजनिक जीवन में सत्य, न्याय तथा जवाबदेही को बनाए रखेंगे।

यह भी पढ़ें : प्रशांत किशोर का बड़ा खुलासा: फंडिंग का हिसाब पेश किया, अशोक और सम्राट चौधरी पर गंभीर आरोप

संबंधित खबरें

लाडकी बहिण योजना में महिलाओं को मिल सकती है बड़ी राहत, केंद्र समिति ने राशि

बारिश में कार वाइपर की कट-कट आवाज से परेशान हैं? नई ब्लेड खरीदने से पहले

US-Iran सीजफायर टूटने के बाद होर्मुज स्ट्रेट और तेल बाजार पर संकट बढ़ा, जिसका सीधा

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT जांच के बीच बड़ा खुलासा, सूत्रों के मुताबिक नोटों

Nifty में तेजी के संकेत, 24,200-24,300 पार होते ही दिख सकती है शॉर्ट-कवरिंग; 10 जुलाई

सुष्मिता देव, सुखेंदु शेख रॉय और प्रकाश बारिक हुए बीजेपी में शामिल, सियासी हलचल तेज

भारत-इंग्लैंड चौथे T20 में टीम इंडिया के सामने सीरीज बचाने की चुनौती, ब्रिस्टल में जीत

भिलाई के OYO होटल में प्रेमी-प्रेमिका के विवाद के बाद युवक की मौत का मामला

अमेरिका में भारतीय इंजीनियर पर पत्नी की हत्या का आरोप, डिजिटल सबूतों और चैट रिकॉर्ड

‘धमाल 4’ की रिलीज से पहले ही ‘धमाल 5’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया

पश्चिम एशिया (Middle East) एक बार फिर बारूद के ढेर पर बैठ गया है, अमेरिका

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने रक्षा, परमाणु ऊर्जा, समुद्री सुरक्षा और इंडो-पैसिफिक सहयोग को मजबूत करने