बांग्लादेश में बस नदी में गिरी, 23 लोगों की हुई मौत, 11 ने बचाई अपनी जिंदगी, जानें कैसे हुई घटना

बांग्लादेश के राजबाड़ी जिले में दौलदिया फेरी टर्मिनल पर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब यात्रियों से भरी बस पद्मा नदी में जा गिरी। इस घटना में 23 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 यात्रियों ने तैरकर अपनी जान बचा ली। बस में करीब 40 लोग सवार बताए जा रहे थे।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, बस फेरी पर चढ़ने की प्रक्रिया में थी, तभी अचानक ड्राइवर का नियंत्रण छूट गया और वाहन सीधे नदी में गिर गया। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि बस करीब 30 फीट गहराई में डूब गई।

एक अन्य वजह के तौर पर यह भी सामने आया कि एक छोटी फेरी पोंटून से टकरा गई, जिससे संतुलन बिगड़ा और बस पानी में जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद कुछ यात्री बाहर निकलकर तैरते हुए किनारे पहुंच गए, लेकिन कई लोग बस के अंदर ही फंस गए।

बांग्लादेश में बसों और गाड़ियों को नदी पार कराने के लिए फेरी का इस्तेमाल होता है। यह एक बड़ी नाव या जहाज जैसा होता है।

6 घंटे के बाद बस निकाली गई

रेस्क्यू टीम ने ‘हमजा’ नाम के जहाज की मदद से करीब 6 घंटे की मशक्कत के बाद आधी रात को बस को बाहर निकाला। इसमें 21 शव मिले, जबकि गोताखोरों ने पहले ही दो महिलाओं के शव बरामद कर लिए थे। फायर सर्विस और कोस्टगार्ड के गोताखोर सेना और पुलिस की मदद से लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं।

ईद के बाद लौट रहे थे यात्री

बताया जा रहा है कि बस ढाका जा रही थी और उसमें सवार कई यात्री ईद की छुट्टियां खत्म कर राजधानी लौट रहे थे। इनमें बच्चे भी शामिल थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस में कई लोग एक ही परिवार के थे। कुछ यात्री जो बस के बाहर खड़े थे, वे बच गए, लेकिन उनके परिजन बस के अंदर फंसे रह गए, जिससे यह हादसा और भी दर्दनाक बन गया।

संबंधित खबरें

उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, अंतरिम जमानत रद्द

अखिलेश का सियासी दांव… पांच टिकटों में ही कांग्रेस को दिखा दिया उसकी औकात!

‘हम भिखारी नहीं हैं…’, सपा की उम्मीदवार सूची पर भड़के इमरान मसूद

भारी हंगामे के बीच तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जलाया गया कार्तिगाई दीपम, कई नेताओं को नजरबंद करने का आरोप

6 साल का इंतजार खत्म! पंजाब में फिर साथ आए BJP और अकाली दल, क्या 2027 में बदलेगा सत्ता का समीकरण?

Recommended Stories