Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

वेनेजुएला में एक मिनट में दो बड़े भूकंप, 32 मौतें: हजारों लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

वेनेजुएला

वेनेजुएला में एक मिनट के भीतर आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने भारी तबाही मचा दी। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार 32 लोगों की मौत, सैकड़ों घायल हुए हैं और कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में बुधवार को आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने भारी तबाही मचा दी। महज एक मिनट के भीतर आए 7.1 और 7.5 तीव्रता के भूकंपों ने राजधानी काराकस समेत कई शहरों को हिला कर रख दिया। कई इमारतें और मकान धराशायी हो गए हैं, जबकि शुरुआती रिपोर्ट्स में 32 लोगों की मौत और करीब 700 लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है। अधिकारियों को आशंका है कि मलबे में बड़ी संख्या में लोग फंसे हो सकते हैं।

एक मिनट में आए दो शक्तिशाली झटके

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार पहला भूकंप काराकस से लगभग 160 किलोमीटर पश्चिम में आया, जिसकी तीव्रता 7.2 मापी गई। इसके एक मिनट से भी कम समय बाद 7.5 तीव्रता का दूसरा और अधिक शक्तिशाली झटका महसूस किया गया। दोनों भूकंप इतने तेज थे कि राजधानी सहित कई इलाकों में इमारतें हिलने लगीं और लोग घरों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए।

काराकस में इमारतें गिरीं, बचाव अभियान तेज

भूकंप के बाद राजधानी काराकस में कई बहुमंजिला इमारतों और मकानों के गिरने की खबर सामने आई है। राहत एवं बचाव दल युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं और मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश जारी है। स्थानीय प्रशासन के अनुसार मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कई इलाकों में अभी भी खोज अभियान जारी है, गृह मंत्री ने सरकारी प्रसारण में कहा कि सरकार उपलब्ध सभी संसाधनों का उपयोग कर रही है और प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा एवं राहत कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।

पूरे देश में इमरजेंसी घोषित

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति Delcy Rodríguez ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए देशभर में राष्ट्रीय इमरजेंसी घोषित कर दी है। राष्ट्र के नाम संबोधन में उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि सरकार प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है, इमरजेंसी घोषित होने के बाद सेना, नागरिक सुरक्षा बल और मेडिकल टीमें प्रभावित इलाकों में तैनात कर दी गई हैं, इस तबाही ने पुरे देश को बड़े संकट में दाल दिया है।

हजारों मौतों की आशंका ने बढ़ाई चिंता

विशेषज्ञों और शुरुआती आकलनों में आशंका जताई गई है कि भूकंप से प्रभावित हुए क्षेत्रों में नुकसान काफी बड़ा हो सकता है। कई इमारतों के पूरी तरह ढह जाने के कारण बड़ी संख्या में लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक आधिकारिक तौर पर बड़े पैमाने पर मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं की है। भूकंप के बाद अमेरिका ने वेनेजुएला को सहायता देने की पेशकश की है। अमेरिकी डिप्टी सेक्रेटरी ऑफ स्टेट Christopher Landau ने कहा कि अमेरिकी प्रशासन वेनेजुएला के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है और राहत कार्यों के लिए आवश्यक सहायता जुटाई जा रही है। काराकस स्थित अमेरिकी दूतावास ने भी लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और क्षतिग्रस्त इमारतों से दूर रहने की अपील की है।

सार्वजनिक अवकाश के दिन आया भूकंप

जिस दिन भूकंप आया, उस दिन वेनेजुएला में राष्ट्रीय अवकाश था। देश 1821 में स्पेन से मिली स्वतंत्रता की वर्षगांठ मना रहा था और अधिकांश लोग अपने घरों में मौजूद थे। इसी वजह से कई इलाकों में नुकसान अधिक होने की आशंका जताई जा रही है। मौजूदा लोगो के अनुसार भूकंप के दौरान लोगों में अफरा-तफरी मच गई और हजारों लोग जान बचाने के लिए घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। काराकस के प्रमुख अस्पतालों में अतिरिक्त मेडिकल स्टाफ को बुलाया गया है। घायलों की संख्या लगातार बढ़ने की संभावना को देखते हुए अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। वहीं देश के सबसे बड़े हवाई अड्डों में से एक को भी तुरंत बंद कर दिया गया है ताकि सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

पीएम मोदी ने जताया दुख

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि भारत इस कठिन समय में वेनेजुएला के लोगों के साथ खड़ा है और जरूरत पड़ने पर हर तरह सहायता देने के लिए तैयार है।

तेल उद्योग पर तत्काल असर नहीं

वेनेजुएला दुनिया के प्रमुख तेल उत्पादक देशों में से एक है। हालांकि शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक देश के प्रमुख तेल उत्पादन केंद्रों और ऊर्जा ढांचे को फिलहाल कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा है। अधिकारियों का कहना है कि तेल उत्पादन और निर्यात गतिविधियां सामान्य रूप से जारी हैं।

वेनेजुएला में आए इस भीषण भूकंप के बाद पूरी दुनिया की नजर राहत एवं बचाव कार्यों पर टिकी हुई है। आने वाले घंटों में मलबा हटने और दूरदराज के इलाकों से सूचनाएं मिलने के बाद नुकसान की तस्वीर सामने आ सकेगी। फिलहाल सरकार, बचाव एजेंसियां और अंतरराष्ट्रीय सहयोगी देश प्रभावित लोगों की सहायता में जुटे हुए हैं।

संबंधित खबरें

बीजेपी ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी के तहत उत्तर प्रदेश की नई संगठनात्मक टीम

आयरलैंड टी20 सीरीज से पहले सबसे बड़ा सवाल यही है कि वैभव सूर्यवंशी को मौका

PMO ने माँगा ट्रस्ट से चंदे और वित्तीय रिकॉर्ड का ब्यौरा, लेकिन ट्रस्ट के तरफ

ऋषभ पंत के ट्रेड के बाद आईपीएल में खिलाड़ियों की कीमत तय करने का तरीका

वेनेजुएला में एक मिनट के भीतर आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने भारी तबाही मचा दी।

भारत और आयरलैंड के बीच 26 जून से शुरू होने वाली टी20 सीरीज को लेकर

‘ड्रोन जनरल’ उपेंद्र द्विवेदी : जिस अधिकारी ने भारतीय सेना की युद्ध रणनीति बदल दी

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के तरताल इलाके में दोपहर को बड़ा हादसा हो गया,

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर उठे गंभीर सवाल, SIT को राम मंदिर

बुधवार को कमोडिट बाजार खुलते ही चांदी के दामों में बड़ी कमजोरी देखने को मिली,

दो तारीखें, दो शहर और एक जैसी खौफनाक कहानी 23 मई 2025 और 18 जून