भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

क्या आप भी खा रहे हैं नकली अमूल दही? जानिए असली और नकली पैकेट का फर्क

अमूल दही

सोशल मीडिया पर इन दिनों अमूल मस्ती दही को लेकर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स ने दुकान से खरीदी गई अमूल दही और ऑनलाइन ऑर्डर की गई दही के पैकेट में कुछ अंतर दिखाए हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर ऑनलाइन मिलने वाले डेयरी प्रोडक्ट्स की असलियत को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखाया गया?

वीडियो बनाने वाले शख्स ने बताया कि उनके घर के पास अमूल की दुकान है, जहां से वह अक्सर दही खरीदते हैं। बारिश के कारण एक दिन उन्होंने ऑनलाइन दही ऑर्डर की। जब उन्होंने ऑनलाइन आई दही की तुलना दुकान से खरीदी गई दही से की, तो पैकेजिंग में कुछ छोटे अंतर नजर आए।

वीडियो में दोनों पैकेट पर लिखे ‘मस्ती’ लोगो को करीब से दिखाया गया है। दावा किया गया कि दुकान से खरीदे गए पैकेट में ‘मस्ती’ शब्द के अंदर हल्की ग्रे लाइन दिखाई देती है, जबकि ऑनलाइन मंगाए गए पैकेट में यह लाइन नजर नहीं आती।

MRP पैच और पैकेजिंग में भी अंतर

वीडियो में दावा किया गया कि दोनों पैकेट पर ‘DAHI‘ शब्द की जगह और रंग में भी थोड़ा अंतर है। इसके अलावा MRP वाले पैच को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं।

दावे के मुताबिक, दुकान से खरीदे गए पैकेट पर MRP पैच ऊपर की तरफ था, जबकि ऑनलाइन मंगाए गए पैकेट में उस जगह पर पैच दिखाई नहीं दे रहा था। इन छोटे-छोटे अंतर को देखकर कुछ यूजर्स ने आशंका जताई कि कहीं ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए डुप्लीकेट प्रोडक्ट तो नहीं पहुंच रहे।

बारकोड और एक्सपायरी डेट को लेकर भी शिकायत

सोशल मीडिया पर एक अन्य यूजर ने दावा किया कि Amazon से मंगाए गए अमूल दही के पैकेट पर मौजूद बारकोड स्कैन नहीं हो रहा था। वहीं, एक अन्य यूजर ने दावा किया कि उसे मिले पैकेट पर एक्सपायरी डेट दिखाई नहीं दे रही थी।

डेयरी प्रोडक्ट्स में एक्सपायरी या यूज-बाय डेट बेहद जरूरी होती है। इसलिए ऐसी किसी भी शिकायत को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स पर भी उठे सवाल

वीडियो बनाने वाले शख्स का कहना है कि इस मामले में खुद अमूल कंपनी की गलती नहीं हो सकती, बल्कि डिलीवरी प्लेटफॉर्म की सप्लाई चेन या थर्ड-पार्टी वेंडर्स के स्तर पर गड़बड़ी की संभावना हो सकती है।

हालांकि, इस दावे की भी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए फिलहाल यह कहना सही नहीं होगा कि किसी खास प्लेटफॉर्म से नकली अमूल दही की सप्लाई की जा रही है।

संबंधित खबरें

एक हादसे मे उजड़ा पूरा परिवार, जान देने जा रहे बेटे को बचाने में पिता की गई जान, फिर मां ने….।

यश की टॉक्सिक की एडवांस बुकिंग ने उड़ाए होश, करोड़ों में पहुंची कमाई

CM पुष्कर सिंह धामी का उत्तराखंड के गांवों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम

अर्जुन बिजलानी की कार का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे एक्टर

Delhi Building Collapse: करोल बाग में बड़ा हादसा, पुरानी इमारत का हिस्सा भरभराकर गिरा, एक की मौत, अन्य घायल

Recommended Stories

एक हादसे मे उजड़ा पूरा परिवार, जान देने जा रहे बेटे को बचाने में पिता की गई जान, फिर मां ने….।

यश की टॉक्सिक की एडवांस बुकिंग ने उड़ाए होश, करोड़ों में पहुंची कमाई

CM पुष्कर सिंह धामी का उत्तराखंड के गांवों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम

अर्जुन बिजलानी की कार का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे एक्टर

Delhi Building Collapse: करोल बाग में बड़ा हादसा, पुरानी इमारत का हिस्सा भरभराकर गिरा, एक की मौत, अन्य घायल