अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव बरकरार, ITBP प्रमुख ने दिया बड़ा बयान

अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा पर तनाव बढ़ने की खबर है. ITBP के महानिदेशक शत्रुजीत सिंह कपूर ने बताया कि सीमा पर कई जगहों पर चीनी PLA सैनिकों के साथ आमने-सामने की स्थिति बनी है.
अरुणाचल प्रदेश
अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव बरकरार, ITBP प्रमुख ने दिया बड़ा बयान

India-China Border Tension: अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा पर तनाव बढ़ने की खबर है. ITBP के महानिदेशक शत्रुजीत सिंह कपूर ने बताया कि सीमा पर कई जगहों पर चीनी PLA सैनिकों के साथ आमने-सामने की स्थिति बनी है. कुछ जगहों पर यह स्थिति अब भी जारी है. ऐसे में सीमा पर चीन की गतिविधियों को लेकर सवाल उठ रहे हैं. भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर तनाव एक बार फिर चर्चा में है. ITBP के महानिदेशक शत्रुजीत सिंह कपूर ने 22 अक्टूबर को बल के 65वें स्थापना दिवस से पहले आयोजित समारोह में जवानों को संबोधित करते हुए अरुणाचल प्रदेश की स्थिति का जिक्र किया.

उन्होंने कहा कि हाल ही में सीमा के कई स्थानों पर भारतीय और चीनी सैनिक आमने-सामने आए. कुछ जगहों पर हालात अभी भी बने हुए हैं. कपूर ने इस दौरान ITBP की ‘शौर्य कमांडो’ टीमों के प्रदर्शन की सराहना की और कहा कि जवानों ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में शानदार काम किया है.

चीन की गतिविधियों के बीच ITBP की तैयारी तेज

सीमा पर मौजूदा हालात को देखते हुए ITBP अपनी विशेष अभियान क्षमता को मजबूत करने में जुटी है. बल की प्रत्येक बटालियन में कमांडो टीम तैयार की जा चुकी है, जबकि अतिरिक्त टीमों के गठन पर काम चल रहा है. ITBP का लक्ष्य हर बटालियन में एक पूरी कमांडो कंपनी तैयार करना है. इसके अलावा, पूरी तरह कमांडो ऑपरेशन के लिए समर्पित एक अलग बटालियन बनाने की योजना भी तैयार की जा रही है. इससे सीमावर्ती क्षेत्रों में किसी भी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति का तेजी से सामना करने की क्षमता बढ़ाने में मदद मिल सकती है.

ड्रोन से निपटने के लिए भी बड़ा प्लान

ITBP प्रमुख ने आधुनिक युद्ध में ड्रोन की बढ़ती भूमिका पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि ड्रोन तकनीक ने युद्ध लड़ने के पारंपरिक तरीकों को बदल दिया है. इसी को ध्यान में रखते हुए ITBP हर प्लाटून में ड्रोन यूनिट बनाने, ड्रोन पायलटों को प्रशिक्षित करने और अपने स्तर पर ड्रोन का उत्पादन बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है. बल की आधुनिकीकरण योजना में ड्रोन और एंटी-ड्रोन सिस्टम के लिए बड़े निवेश का प्रस्ताव है. इसके साथ ही दुर्गम इलाकों में आवाजाही के लिए आधुनिक वाहन, स्वचालित जमीनी वाहन और क्विक रिएक्शन व्हीकल भी योजना का हिस्सा हैं.

भारत-चीन सीमा पर क्यों बनते हैं आमने-सामने के हालात?

भारत और चीन के बीच LAC को लेकर अलग-अलग धारणाएं हैं. भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) को लेकर कोई औपचारिक और पूर्ण रूप से मान्य समझौता नहीं है. दोनों देश अपने-अपने हिसाब से सीमा की रेखा तय मानते हैं, जिसके कारण गश्ती दलों के बीच टकराव होता है.1914 के शिमला समझौते (मैकमोहन रेखा) और अक्साई चिन जैसे ऐतिहासिक मुद्दों पर दोनों देशों की अलग-अलग व्याख्याएं हैं, जिनका आज तक कोई स्थाई समाधान नहीं निकला है.

संबंधित खबरें

करवाचौथ पर चाहिए रॉयल लुक? दीपिका पादुकोण से आलिया भट्ट तक, इन बॉलीवुड हसीनाओं की लाल साड़ियों से लें आइडिया

अरुणाचल बॉर्डर पर चीन से तनाव बरकरार, ITBP प्रमुख ने दिया बड़ा बयान

‘सशक्त भारत निर्माण के लिए युवाओं की भूमिका अहम है’, चिन्मय मिशन के कार्यक्रम में बोले PM मोदी

UP-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर वोटिंग जारी, पटना में अनंत सिंह VS नीरज कुमार पर टिकी सब की नज़र

जयपुर में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से खाई में गिरी कार, 4 की मौत, 2 घायल

Recommended Stories