तेलंगाना CM को US दौरे की नहीं मिली मंजूरी, विदेश मंत्रालय ने बताई वजह

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द हो गया है। विदेश मंत्रालय ने राजनीतिक मंजूरी देने से इनकार करते हुए कहा कि प्रस्तावित कार्यक्रम मुख्यमंत्री पद के अनुरूप नहीं था और यात्रा के उद्देश्य से मेल नहीं खाता था। रेवंत रेड्डी फिलहाल लंदन दौरे पर थे, जहां से अब वे अमेरिका जाने के बजाय वापस लौटेंगे।

105 साल के बुजुर्ग को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, उम्रकैद की बाकी सजा माफ कर बंद किया हत्या का केस

सुप्रीम कोर्ट ने 105 वर्षीय बुजुर्ग को मानवीय आधार पर बड़ी राहत दी है। उन्हें 68 साल की उम्र में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। बाद में 99 साल की उम्र में उन्होंने समय से पहले रिहाई की मांग की थी। अब कोर्ट ने उनकी 2024 की जमानत को अंतिम कर दिया और बची हुई सजा माफ कर दी, जिससे उन्हें दोबारा जेल नहीं जाना पड़ेगा।

यूपी में जापानी निवेश की नई कहानी! कारोबार से बच्चों के संवाद तक, योगी का Japan Connection कितना बड़ा?

उत्तर प्रदेश में जापान के साथ रिश्तों को सिर्फ निवेश तक सीमित नहीं रखा जा रहा है। UP-Japan Investment Meet 2026 में उद्योग, टेक्नोलॉजी, रोजगार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर जोर दिया गया है। YEIDA क्षेत्र में 500 एकड़ की ‘जापानी सिटी’ विकसित करने की योजना भी इसी कड़ी का हिस्सा है।

धर्मेंद्र प्रधान फिर हुए एक्टिव, Gen Z से की मुलाकात… क्या वापसी का है प्लान?

धर्मेंद्र प्रधान के शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफे के बाद अब उनकी सक्रियता ने नई सियासी चर्चा को जन्म दिया है। Gen Z और युवाओं के साथ संवाद को उनके भविष्य के राजनीतिक कदम से जोड़कर देखा जा रहा है।

पैलेट गन विवाद: थाने के भीतर सत्याग्रह, भजन और चरखा… पुलिस स्टेशन से राहुल-प्रियंका का बड़ा आंदोलन

जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल के आरोपों को लेकर राहुल गांधी ने घायल छात्र के साथ पुलिस स्टेशन के बाहर धरना दिया और FIR दर्ज करने की मांग की।

लखनऊ में जापानी और भारतीय छात्रों से मिले CM योगी, बोले- ‘भारत सिर्फ मार्केट नहीं……।।’

लखनऊ में जापानी और भारतीय छात्रों के साथ संवाद के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने भारत-जापान साझेदारी की संभावनाओं पर जोर दिया। उन्होंने जापानी तकनीक और उत्तर प्रदेश के स्केल, कौशल व बाजार को जोड़कर विकास का नया मॉडल बनाने की बात कही।

‘मायावती जी आईं लेकिन…’ CM योगी ने की बसपा चीफ की तारीफ, अखिलेश यादव पर साधा निशाना

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए बसपा प्रमुख मायावती का जिक्र किया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन का हवाला देते हुए कहा कि मायावती ने सामान्य शिष्टाचार निभाते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी, जबकि सपा नेताओं की ओर से संवेदना व्यक्त नहीं की गई। योगी ने … Read more

प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले बिहार यात्रा पर निकलेंगे

बांकीपुर से जीत के बाद प्रशांत किशोर ने अब बिहार में जनसंपर्क बढ़ाने की तैयारी तेज कर दी है। जन सुराज के अनुसार उनकी यात्रा 15 सितंबर के बाद शुरू हो सकती है और वे सभी 38 जिलों का दौरा कर सकते हैं। दूसरी ओर नीतीश कुमार की राज्यव्यापी यात्रा अक्टूबर में प्रस्तावित है।

धरने पर बैठे राहुल गांधी, पैलेट गन पीड़ित को साथ लेकर पहुंचे पुलिस स्टेशन, FIR दर्ज कराने की मांग

राहुल गांधी पैलेट गन से घायल बताए जा रहे एक युवक को साथ लेकर पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचे और FIR दर्ज करने की मांग की। जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई को लेकर पहले से विवाद चल रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने भी पुलिस कार्रवाई की जांच के लिए हाई-पावर कमेटी गठित की है।

जयपुर में स्कूल का दौरा करने पहुंचे आशुतोष रांका समेत CJP कार्यकर्ताओं का विरोध,पीट-पीट कर भगाया

जयपुर के रामपुरा कंवरपुरा गांव में सरकारी स्कूल के दौरे के दौरान CJP कार्यकर्ताओं का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। CJP के मुताबिक आशुतोष रांका समेत टीम के सदस्यों के साथ मारपीट की गई और वाहनों के शीशे तोड़े गए।