JSSC-CGL रद्द होने पर भड़के सफल अभ्यर्थी, सड़क पर उतरे युवा, बोले- ‘ये नौकरी हमे खैरात मे नहीं मिली है’

JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों का गुस्सा सामने आया है। रांची में युवाओं ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि उन्होंने मेहनत और परीक्षा प्रक्रिया के जरिए नौकरी हासिल की है, इसलिए सभी चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति रद्द करना सही नहीं है। प्रदर्शनकारी सरकार से अपने भविष्य को लेकर स्पष्ट जवाब मांग रहे हैं।

CCTV बंद, सबूत मिटाए… पहले पति की हत्या, फिर 4 साल के बेटे का गला घोंटा, प्रेमी के साथ मिलकर रचा खूनी खेल!

बेंगलुरु में सामने आए सनसनीखेज डबल मर्डर केस में पुलिस जांच के दौरान कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। आरोप है कि महिला ने घर के CCTV कैमरे बंद किए और कथित तौर पर प्रेमी के साथ मिलकर पति और छोटे बेटे की हत्या की साजिश रची। पुलिस अब मामले में सबूतों और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

‘PM मोदी चाहते हैं कि…’, तारिक रहमान की भारत यात्रा पर सरकार ने साफ किया रुख

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान को PM मोदी भारत आने का निमंत्रण दे चुके हैं। हालांकि उनकी भारत यात्रा की कोई निश्चित तारीख अभी सामने नहीं आई है। रहमान के करीबी सहयोगी ने भी कहा था कि घरेलू प्राथमिकताओं के बाद अनुकूल समय पर भारत यात्रा होगी।

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED का बड़ा एक्शन, 10 ठिकानों पर छापेमारी

ED ने आजम खान से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ा एक्शन लिया है। एजेंसी ने रामपुर, दिल्ली समेत 10 ठिकानों पर छापेमारी की है। जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े परिसरों में भी दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

Aaj Ka Rashifal 19 August 2026: मेष से मीन तक जानें आज का भविष्यफल, शुभ रंग और शुभ अंक

19 अगस्त 2026 को चंद्रमा तुला राशि में रहेगा और गजकेसरी, वाशी व हंस राजयोग का प्रभाव रहेगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार वृषभ, कर्क, कन्या, तुला और कुंभ राशि वालों के लिए दिन खास तौर पर लाभदायक रह सकता है।

नए अवतार में आई Skoda Slavia, रियर सीट में मिलेगा मसाज फीचर, 8-स्पीड ऑटोमैटिक समेत हुए ये बड़े बदलाव

Skoda ने Slavia का Facelift मॉडल भारत में पेश कर दिया है। नए मॉडल में एक्सटीरियर और केबिन को अपडेट किया गया है, जबकि नया ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी खास आकर्षण है। लॉन्च से पहले 8-speed automatic और नए फीचर्स की जानकारी सामने आई थी।

होर्मुज पर अमेरिका का कब्जा? ट्रंप के ‘NEW U.S. Territory’ पोस्ट से भड़का ईरान, बढ़ा तनाव

होर्मुज संकट के बीच ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को अमेरिकी क्षेत्र घोषित करने की इच्छा जताई और बाद में सोशल मीडिया पर इसे अमेरिकी क्षेत्र के तौर पर दिखाने वाला नक्शा शेयर किया। ईरान के उप विदेश मंत्री ने ट्रंप के दावे को ‘भ्रम’ बताते हुए पलटवार किया। इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि अमेरिकी नाकाबंदी के कारण जलडमरूमध्य पर जहाजों की आवाजाही नियंत्रित है।

JSSC-CGL Case: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर और पत्नी गिरफ्तार, भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी का आरोप

JSSC-CGL विवाद में जांच एजेंसियों ने कार्रवाई तेज कर दी है। TDPL के मार्केटिंग मैनेजर और उनकी पत्नी की गिरफ्तारी के बाद भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच और तेज हो गई है।

महाराष्ट्र में 28 अगस्त से लागू होगा धर्म स्वतंत्रता कानून, जबरन धर्मांतरण पर होगी सजा

महाराष्ट्र सरकार ने महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता अधिनियम, 2026 को 28 अगस्त से लागू करने की घोषणा की है। कानून का उद्देश्य जबरदस्ती, धोखाधड़ी, प्रलोभन या विवाह के जरिए कराए जाने वाले अवैध धर्मांतरण पर रोक लगाना है। सामान्य उल्लंघन में 7 साल तक की सजा और जुर्माने का प्रावधान है, जबकि बार-बार अपराध करने पर सजा 10 साल तक हो सकती है।

BPSC TRE-4 Notification: प्रदर्शन के बीच बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर निकली भर्ती, 1 सितंबर से आवेदन, जानें पूरी डिटेल

बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। BPSC TRE-4 के तहत 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू होने की जानकारी है। उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद पात्रता और आवेदन की अंतिम तारीख जरूर जांचनी चाहिए।