मोदी कैबिनेट का बिहार को बड़ा तोहफा, 4 रेल लाइन और फोरलेन हाईवे प्रोजेक्ट को मंजूरी

बिहार के लिए केंद्र सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में बड़े फैसले लिए हैं। रेल नेटवर्क विस्तार और फोरलेन हाईवे परियोजनाओं से राज्य में कनेक्टिविटी बेहतर होने और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। खगड़िया-पूर्णिया फोरलेन हाईवे परियोजना को भी मंजूरी दी गई है, जिससे कई जिलों को सीधा फायदा मिलेगा।

तेजस्वी यादव हिरासत में,कहा- हम जेल से नहीं डरते…., RJD के लोकभवन मार्च पर पुलिस की कार्रवाई

बिहार में RJD के लोकभवन मार्च के दौरान सियासी माहौल गरमा गया। तेजस्वी यादव और मीसा भारती समेत कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। RJD ने यह मार्च छात्रों और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर निकाला था।

सीएम विजय ने लिए तमिलनाडु में बड़े फैसले: स्वास्थ्य बीमा कवर 5 लाख से बढ़कर 25 लाख, दूध खरीद मूल्य भी बढ़ा

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने विधानसभा में जनता और किसानों से जुड़े कई बड़े ऐलान किए। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना का कवरेज ₹5 लाख से बढ़ाकर ₹25 लाख किया गया है। इसके अलावा Aavin दूध के खरीद मूल्य को ₹38 से बढ़ाकर ₹41 प्रति लीटर करने की घोषणा की गई है।

गोविंदा से तलाक नहीं लेंगी सुनीता, जानें क्यों पहुंचीं फैमिली कोर्ट

गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सुनीता के फैमिली कोर्ट पहुंचने की खबर सामने आई। हालांकि उन्होंने तलाक की बात से इनकार किया है। दोनों के बीच विवाद और बयानों के कारण मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।

कोलकाता में पांच मंजिला इमारत में भीषण आग, 9 की मौत, 4 साल के बच्चे की भी गई जान

कोलकाता के मध्य इलाके में स्थित एक पांच मंजिला इमारत में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हुई, जिनमें 4 साल का बच्चा भी शामिल है। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, जबकि खराब वेंटिलेशन और संकरे रास्तों के कारण रेस्क्यू में मुश्किलें आईं।

JSSC-CGL रद्द होने पर भड़के सफल अभ्यर्थी, सड़क पर उतरे युवा, बोले- ‘ये नौकरी हमे खैरात मे नहीं मिली है’

JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों का गुस्सा सामने आया है। रांची में युवाओं ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि उन्होंने मेहनत और परीक्षा प्रक्रिया के जरिए नौकरी हासिल की है, इसलिए सभी चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति रद्द करना सही नहीं है। प्रदर्शनकारी सरकार से अपने भविष्य को लेकर स्पष्ट जवाब मांग रहे हैं।

CCTV बंद, सबूत मिटाए… पहले पति की हत्या, फिर 4 साल के बेटे का गला घोंटा, प्रेमी के साथ मिलकर रचा खूनी खेल!

बेंगलुरु में सामने आए सनसनीखेज डबल मर्डर केस में पुलिस जांच के दौरान कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। आरोप है कि महिला ने घर के CCTV कैमरे बंद किए और कथित तौर पर प्रेमी के साथ मिलकर पति और छोटे बेटे की हत्या की साजिश रची। पुलिस अब मामले में सबूतों और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

‘PM मोदी चाहते हैं कि…’, तारिक रहमान की भारत यात्रा पर सरकार ने साफ किया रुख

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान को PM मोदी भारत आने का निमंत्रण दे चुके हैं। हालांकि उनकी भारत यात्रा की कोई निश्चित तारीख अभी सामने नहीं आई है। रहमान के करीबी सहयोगी ने भी कहा था कि घरेलू प्राथमिकताओं के बाद अनुकूल समय पर भारत यात्रा होगी।

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED का बड़ा एक्शन, 10 ठिकानों पर छापेमारी

ED ने आजम खान से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ा एक्शन लिया है। एजेंसी ने रामपुर, दिल्ली समेत 10 ठिकानों पर छापेमारी की है। जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े परिसरों में भी दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

Aaj Ka Rashifal 19 August 2026: मेष से मीन तक जानें आज का भविष्यफल, शुभ रंग और शुभ अंक

19 अगस्त 2026 को चंद्रमा तुला राशि में रहेगा और गजकेसरी, वाशी व हंस राजयोग का प्रभाव रहेगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार वृषभ, कर्क, कन्या, तुला और कुंभ राशि वालों के लिए दिन खास तौर पर लाभदायक रह सकता है।