भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

बांग्लादेश में बस नदी में गिरी, 23 लोगों की हुई मौत, 11 ने बचाई अपनी जिंदगी, जानें कैसे हुई घटना

बांग्लादेश के राजबाड़ी जिले में दौलदिया फेरी टर्मिनल पर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब यात्रियों से भरी बस पद्मा नदी में जा गिरी। इस घटना में 23 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 यात्रियों ने तैरकर अपनी जान बचा ली। बस में करीब 40 लोग सवार बताए जा रहे थे।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, बस फेरी पर चढ़ने की प्रक्रिया में थी, तभी अचानक ड्राइवर का नियंत्रण छूट गया और वाहन सीधे नदी में गिर गया। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि बस करीब 30 फीट गहराई में डूब गई।

एक अन्य वजह के तौर पर यह भी सामने आया कि एक छोटी फेरी पोंटून से टकरा गई, जिससे संतुलन बिगड़ा और बस पानी में जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद कुछ यात्री बाहर निकलकर तैरते हुए किनारे पहुंच गए, लेकिन कई लोग बस के अंदर ही फंस गए।

बांग्लादेश में बसों और गाड़ियों को नदी पार कराने के लिए फेरी का इस्तेमाल होता है। यह एक बड़ी नाव या जहाज जैसा होता है।

6 घंटे के बाद बस निकाली गई

रेस्क्यू टीम ने ‘हमजा’ नाम के जहाज की मदद से करीब 6 घंटे की मशक्कत के बाद आधी रात को बस को बाहर निकाला। इसमें 21 शव मिले, जबकि गोताखोरों ने पहले ही दो महिलाओं के शव बरामद कर लिए थे। फायर सर्विस और कोस्टगार्ड के गोताखोर सेना और पुलिस की मदद से लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं।

ईद के बाद लौट रहे थे यात्री

बताया जा रहा है कि बस ढाका जा रही थी और उसमें सवार कई यात्री ईद की छुट्टियां खत्म कर राजधानी लौट रहे थे। इनमें बच्चे भी शामिल थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस में कई लोग एक ही परिवार के थे। कुछ यात्री जो बस के बाहर खड़े थे, वे बच गए, लेकिन उनके परिजन बस के अंदर फंसे रह गए, जिससे यह हादसा और भी दर्दनाक बन गया।

संबंधित खबरें

लाल किले पर साइकिल तिरंगा यात्रा का समापन, 125 साइकिल सवारों ने लिया हिस्सा

काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे यामानाशी के गवर्नर कोटारो नागासाकी, विश्व शांति के लिए की प्रार्थना

करण जौहर का अतरंगी लुक वायरल, यूजर्स बोले- ‘कौवे जैसा लुक!’

सैंडविच से चीज़ हटवाने पर मांगे 75 सेंट, सैन फ्रांसिस्को कैफे का वीडियो वायरल

राजीव ठाकुर के पिता का निधन, कृष्णा अभिषेक ने दी दुखद खबर

Recommended Stories

लाल किले पर साइकिल तिरंगा यात्रा का समापन, 125 साइकिल सवारों ने लिया हिस्सा

काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे यामानाशी के गवर्नर कोटारो नागासाकी, विश्व शांति के लिए की प्रार्थना

करण जौहर का अतरंगी लुक वायरल, यूजर्स बोले- ‘कौवे जैसा लुक!’

सैंडविच से चीज़ हटवाने पर मांगे 75 सेंट, सैन फ्रांसिस्को कैफे का वीडियो वायरल

राजीव ठाकुर के पिता का निधन, कृष्णा अभिषेक ने दी दुखद खबर