Bihar Bankipur Bypoll Result 2026 Live: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने अपने पहले ही चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार को 18,953 वोटों के अंतर से हराया। 30 जुलाई को हुए मतदान के बाद 3 अगस्त को हुई मतगणना में प्रशांत किशोर शुरुआत से अंत तक बढ़त बनाए रहे। बीजेपी के नीरज कुमार दूसरे और आरजेडी की रेखा कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं। लंबे समय से बीजेपी का गढ़ मानी जाने वाली बांकीपुर सीट पर यह जीत जन सुराज के लिए बड़ी राजनीतिक सफलता मानी जा रही है।

Bankipur Bypoll Result 2026 Live: प्रशांत किशोर ऐतिहासिक जीत
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत हो गई है. 31 राउंड के बाद उन्हें 63203 वोट मिल हैं. जबकि 18953 वोटों के अंतर से उन्होंने जीत दर्ज की. बीजेपी के नीरज सिन्हा को 44250 वोट मिले हैं. आरजेडी तीसरे नंबर पर रही. रेखा गुप्ता को 14085 वोट मिले हैं.
जन सुराज कार्यकर्ताओं में उत्साह
प्रशांत किशोर की बढ़त के बाद जन सुराज समर्थकों ने जीत का भरोसा जताना शुरू कर दिया है। पार्टी कार्यकर्ताओं का दावा है कि आगे के राउंड में भी यह बढ़त बरकरार रहेगी। हालांकि अंतिम नतीजा सभी राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।
तीसरे राउंड में भी प्रशांत किशोर सबसे आगे
दूसरे राउंड की मतगणना के बाद जारी आंकड़ों के अनुसार, जन सुराज के प्रशांत किशोर को 3,795 वोट मिले हैं। वहीं बीजेपी उम्मीदवार नीरज सिन्हा को 2,634 वोट प्राप्त हुए हैं। इस तरह प्रशांत किशोर 1,161 वोटों की बढ़त के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं। आरजेडी उम्मीदवार को अब तक 660 वोट मिले हैं और पार्टी फिलहाल तीसरे स्थान पर चल रही है, दो राउंड के बाद वोटों का आंकड़ा, प्रशांत किशोर (जन सुराज): 3,795 वोट, नीरज सिन्हा (बीजेपी), 2,634 वोट, आरजेडी उम्मीदवार: 660 वोट, फिलहाल दो राउंड की मतगणना के बाद प्रशांत किशोर 1,161 वोटों की बढ़त के साथ सबसे आगे चल रहे हैं।
बांकीपुर में प्रशांत किशोर की बढ़त बरकरार
बांकीपुर विधानसभा सीट पर तीसरे राउंड की मतगणना के बाद प्रशांत किशोर 1,162 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं. तीन राउंड की मतगणना पूरी होने तक प्रशांत किशोर को कुल 5,032 वोट मिले हैं.
नतीजों से पहले BJP ने शुरू की जीत की तैयारी, पटना में बनवाए गए कई किलो लड्डू
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं में जीत को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं का दावा है कि भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार शानदार जीत दर्ज करेंगे, इसी विश्वास के साथ पटना में कार्यकर्ताओं ने जश्न की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। जीत की उम्मीद में कई किलोग्राम लड्डू तैयार करवाए गए हैं, ताकि परिणाम घोषित होते ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच मिठाई बांटी जा सके।
Bankipur Bypoll Result 2026; चौथे राउंड में भी पीके आगे
चौथे राउंड में भी प्रशांत किशोर आगे हैं. जन सुराज से पीके को 6,269 वोट मिले हैं. बीजेपी से नीरज सिन्हा दूसरे नंबर पर हैं. उन्हें अब तक 5,124 वोट मिले हैं. आरजेडी की रेखा गुप्ता लगातार तीसरे नंबर पर हैं. उन्हें चौथे राउंड के बाद 884 वोट मिले हैं.
Bankipur By-election Result Live: पांच राउंड में टॉप पर पीके
बांकीपुर इलेक्शन में अभी तक पांच राउंड पूरा हो गया है. जिसमे प्रशांत किशोर को 8,971 वोट मिले हैं. मलतब प्रशांत किशोर अभी भी आगे चल रहे हैं. वही भारतीय जनता पार्टी को 6,652 वोट मिले हैं और राष्ट्रीय जनता दल को 1534 वोट मिले हैं.<br>
Bankipur By-election Result Live: छठे राउंड में पीके 3451 वोट से आगे
बांकीपुर इलेक्शन में छठे राउंड तक का आंकड़ा आ गया है. प्रशांत किशोर को 11603 वोट मिले हैं. नीरज सिन्हा को 8152 वोट मिले हैं. रेखा गुप्ता को 2154 वोट मिले हैं. प्रशांत किशोर 3451 वोट से आगे हैं.
Bankipur By-election Result Live: सात राउंड में 4 हजार का अंतर
आईएएनएस ने सातवें राउंड का आंकड़ा जारी किया है. जन सुराज को इस राउंड में जन सुराज को 1897, बीजेपी को 1537 और आरजेडी को केवल सातवें राउंड में 445 वोट मिले हैं. जन सुराज 4007 वोटों के अतंर से आगे है.
Bankipur By-election Result Live: आठवें राउंड की गिनती पूरी
बांकीपुर इलेक्शन में चुनाव आयोग की ओर से आठवें राउंड की गिनती के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं. जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर का दबदबा अभी भी कायम है. पीके को आठवें राउंड तक 15637 वोट मिले हैं. बीजेपी को 11081 वोट मिले हैं. रेखा गुप्ता को 2991 मत मिले हैं.
Bankipur By-election Result Live: बीजेपी और आरजेडी कार्यालय की सुरक्षा बढ़ाई गयी
जन सुराज पार्टी के पीके की लगातार बढ़त के बाद बीजेपी और आरजेडी के प्रदेश कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. काफी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है.
Bankipur By-election Result Live: प्रशांत किशोर पांच हजार वोटो से आगे
9 राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर 5 हजार के अंतर से आगे हो गए हैं. प्रशांत किशोर को 17,856 वोट मिले हैं तो वहीं बीजेपी को 12,584 वोट मिले हैं. रेखा गुप्ता को 3,449 मत मिले हैं.
Bankipur By-election Result Live: 10 राउंड हुआ पूरा, प्रशांत किशोर आगे, वोट का अंतर बढ़ा
बांकीपुर से 10वें राउंड की गिनती जारी हो गई है और प्रशांत किशोर 6011 वोटों से आगे हो चुके हैं. पीके को 20059 वोट मिले हैं. बीजेपी के नीरज 14048 वोट मिले हैं. रेखा गुप्ता को 3983 वोट मिले हैं.
Bankipur By-election Result Live: 11वें राउंड में भी प्रशांत किशोर की मजबूत बढ़त, BJP से 6,419 वोट आगे
बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। 11वें राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद भी पीके मजबूत स्थिति में हैं और बीजेपी उम्मीदवार पर बड़ी बढ़त बनाए हुए हैं।
Bankipur By-election Result Live: 14वें राउंड में भी बढ़ा वोटों का अतंर, पीके आगे
प्रशांत किशोर (जन सुराज) को 14वें राउंड में 28201 वोट मिले हैं. जीत का अंतर बढ़ा है. 7781 वोटों के बम्पर अंतर से पीके बीजेपी से आगे हैं. बीजेपी के नीरज को 20420 वोट मिले हैं. रेखा गुप्ता 6142 वोट मिले हैं.
Bankipur By-election Result Live: जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर के आगे चलने पर पार्टी की बिहार यूनिट के प्रेसिडेंट मनोज भारती ने कहा, "हम बांकीपुर के लोगों को बदलाव, प्रशांत जी और जन सुराज को चुनने के लिए बधाई देते हैं और धन्यवाद भी देते हैं. प्रशांत किशोर को सपोर्ट मिला है. इससे पता चलता है कि ऐसा कोई इलाका नहीं है जहां जन सुराज की आवाज न पहुंची हो. बिहार में लोकतंत्र को जिंदा रखने के लिए यह एक बड़ी जीत है."
Bankipur By-election Result Live: 11 हजार के वोटों का अंतर पार, पीके आगे
19वें राउंड में भी अंतर बढ़ा है. जन सुराज और बीजेपी में 11289 वोटों का अंतर है. प्रशांत किशोर को 38201 वोट मिले हैं. वहीं बीजेपी के नीरज सिन्हा को 26912 वोट मिले हैं. आरजेडी की रेखा गुप्ता को 9795 मत मिले हैं.
Bankipur By-election Result Live: प्रशांत किशोर को 42,169 वोट
21 राउंड की गिनती के बाद जो आंकड़े आए हैं उसमें प्रशांत किशोर ने 42 हजार के वोटों का आंकड़ पार कर लिया है. 21वें राउंड तक पीके को 42,169 वोट मिले हैं. 11 राउंड की गिनती बाकी है. बीजेपी को 30,276और आरजेडी को 10,309 वोट मिले हैं.
Bankipur By-election Result Live: 23वें राउंड में पीके आगे, 46,377 वोट
23 वें राउंड के आंकड़े जारी हो गए हैं. प्रशांत किशोर को 46,377 वोट मिले हैं. जीत का अंतर 13,269 है. बीजेपी के नीरज को 33108 वोट मिले हैं. आरजेडी से रेखा कुमारी गुप्ता को 10925 वोट मिला है. अब ऐसा लग रहा है कि प्रशांत किशोर की जीत पक्की है. क्योंकि अब कुछ ही राउंड की गिनती बची है.
Bankipur By-election Result Live: 50 हजार का आंकड़ा छुआ प्रशांत किशोर ने
25वें राउंड के नतीजों में प्रशांत किशोर 50 हजार वोटों के पास पहुंच गए हैं. 25वें राउंड में उन्हें 50976 वोट मिले हैं. अभी 6 राउंड की गिनती और बची है. अब यह साफ हो गया है कि प्रशांत किशोर जीत के बहुत करीब पहुंच चुके है. 25वें राउंड में बीजेपी को 36023 वोट मिले हैं. वोटों का अंतर 14953 है.
Bankipur By-election Result Live: बीजेपी की पहली प्रतिक्रिया
बीजेपी को हार का एहसास हो गया है. बिहार बीजेपी के नेता और सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा का बयान आया है. उन्होंने कहा, "पार्टी गहन समीक्षा करेगी."
Bankipur By-election Result Live: पार्टी इस पर विचार करेगी – विजय कुमार सिन्हा
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में प्रशांत किशोर की बढ़त पर बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा के कहा -"ये लोकतंत्र की भूमि है हम लोकतंत्र और जनता के फ़ैसले का सम्मान करते है. भाजपा ने जनता का फ़ैसला हमेशा से अपनाया है, हम कभी विपक्ष की तरह अपना ठीकड़ा EVM या चुनाव आयोग पर नहीं डालते है. इसके बाद उन्होंने बोला की पार्टी इस विषय पर विचार करेगी क्योंकि अभी 6 महीने पहले ही हमने 202 सीट पर जीत हासिल की है".
Bankipur Bypoll Result 2026 Live: तेज प्रताप यादव ने दी प्रशांत किशोर को बधाई
तेज प्रताप यादव ने दी प्रशांत किशोर को जीत पर बधाई, तेज प्रताप यादव ने अपने संदेश में लिखा कि, "प्रशांत किशोर जी को प्रचंड विजय की हार्दिक शुभकामनाएँ। बांकीपुर विधानसभा से आपकी ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। यह जीत आपके अथक परिश्रम, समर्पण और जनता के विश्वास का परिणाम है, उन्होंने आगे कहा "ईश्वर से प्रार्थना है कि आप निरंतर जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ते रहें और बांकीपुर नई ऊँचाइयों को प्राप्त करे। एक बार पुनः आपको इस शानदार विजय पर ढेरों-ढेरों शुभकामनाएँ। जय बिहार! जय हिंद! वंदे मातरम्!"
Bankipur Bypoll Result 2026 Live: उपचुनाव की जीत पर प्रशांत किशोर पर क्या बोलीं रोहिणी आचार्य?
रोहिणी आचार्य ने कहा – बांकीपुर उपचुनाव के नतीजे से ये फिर से साबित हो गया कि " जीत उसकी जरूर होती है , जो लगातार लड़ता है , जनता से जिसका निरंतर जुड़ाव होता है , जो कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का सम्मान करता है और उनके साथ संपर्क व् संवाद कायम रखता है ".. ये जीत भाजपा के विरोध और लोकतंत्र में जनता के विश्वास की जीत है l विजेता को हार्दिक बधाई और जन-समर्पित कार्यकाल व् भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं
Bankipur Bypoll Result 2026 Live: प्रशांत किशोर की बम्पर जीत की ओर
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सूरज के प्रशांत किशोर की बम्पर जीत, बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार को 18,953 वोटों से हराया