भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

बरेली: घर के बाहर खुले नाले में गिरने से दो वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत

बरेली के एक गांव में खेलते समय दो वर्षीय मासूम की खुले नाले में गिरने से मौत हो गई, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया है।

भारत Update

शेयर करें

बरेली: घर के बाहर खुले नाले में गिरने से दो वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत
बरेली की पूरी खबर, देखिए वीडियो रिपोर्ट

बरेली जिले के एक गांव में प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां घर के बाहर बने एक खुले नाले में गिरने से दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब बच्चा अपने घर के आंगन में खेल रहा था और खेलते-खेलते घर से बाहर निकल गया।

काफी देर तक जब बच्चा नहीं मिला, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बाद में वह घर के बाहर स्थित करीब 5 फीट गहरे नाले में मिला। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

परिजनों का आरोप है कि नाला लंबे समय से खुला हुआ है और सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार इस नाले को ढकने की मांग की थी, लेकिन प्रशासन ने कोई सुनवाई नहीं की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी देखे

दिल्ली में होने वाले भारत-अफगानिस्तान T20 मैच पर आया बड़ा फ़ैसला

2027 चुनाव की तैयारी: सपा मुख्यालय के बाहर ‘जेन जी’ के समर्थन में पोस्टर

फिरोजाबाद: बिना नंबर की कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, जांच जारी

बरेली: घर के बाहर खुले नाले में गिरने से दो वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत

मुरादाबाद: दहशत के बीच वन विभाग ने एक और तेंदुआ पकड़ा, अब तक 13 कैद

मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को BSP से निकाला, करियर को लेकर उठाए सवाल