बेंगलुरु अपहरण मामले में बड़ा खुलासा, नाराज ससुराल वालों ने बहू को किया किडनैप

बेंगलुरु किडनैपिंग मामले में एक चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। पुलिस जांच में पता चला है कि इस घटना को किसी और ने नहीं बल्कि नाराज ससुराल वालों नहीं अंजाम दिया था।

बेंगलुरु: राजस्थान की रहने वाली 21 वर्षीय युवती ने परिवार की मर्जी के खिलाफ करीब आठ-नौ महीने पहले शादी की थी। शादी के बाद वह अपने पति के साथ बेंगलुरु में रह रही थी। आरोप है कि युवती के परिवार ने उसे वापस राजस्थान ले जाने के लिए कुछ लोगों को बेंगलुरु भेजा। इन लोगों ने युवती को उसके घर से जबरन कार में बैठाया और वहां से फरार हो गए।

घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है। युवती बेंगलुरु के अग्रहारा दसरहल्ली इलाके में अपने पति के साथ रहती थी। पुलिस के मुताबिक, चार लोग वहां पहुंचे और युवती को अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही युवती के पति ने पुलिस को सूचना दी।

आरोपियों के कार लेकर भागने के दौरान स्थानीय लोगों ने उनका पीछा किया। तेज रफ्तार में भाग रही हुंडई वेन्यू ने रास्ते में कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस घटना में छह लोग घायल हो गए, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। घायलों में एक महिला को सिर में गंभीर चोट लगी है और उसे ICU में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय लोगों ने कार को रोका

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कार का पीछा किया और उसे रोकने की कोशिश की। आखिरकार कार को रोक लिया गया और युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों की पहचान राजस्थान के रहने वाले राकेश, करण और अयान के रूप में हुई है। कार चला रहा सद्दाम मौके से फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने राजस्थान नंबर वाली कार और एक धारदार हथियार भी बरामद किया है।

परिवार की मर्जी के खिलाफ की थी शादी

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, युवती और उसके पति दोनों राजस्थान के रहने वाले हैं। दोनों ने परिवार की इच्छा के खिलाफ शादी की थी और इसके बाद बेंगलुरु आकर रहने लगे थे।

मामले की जांच आगे बढ़ने के साथ पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवती को अगवा करने की पूरी योजना किसने बनाई थी और इसमें परिवार के किन लोगों की भूमिका थी। ताजा पुलिस जांच में युवती के ससुराल पक्ष के लोगों की कथित भूमिका की भी जांच की जा रही है।

कार की टक्कर में 6 लोग घायल

युवती को ले जाने के बाद आरोपी जिस कार से भाग रहे थे, उसने रास्ते में कई वाहनों को टक्कर मारी। पुलिस के मुताबिक इस घटना में छह लोग घायल हुए हैं। इनमें 12 साल के पृथ्वीराज, 9 साल की यशिका, 35 साल के अमूल, 64 साल के मणि, 57 साल की जयलक्ष्मी और 33 साल के संतोष शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश के साथ-साथ घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

संबंधित खबरें

मेडिकल डिवाइसों के बढ़ते दामों पर लगाम कसने की उठी मांग, जानिए क्यों जरूरी है यह कदम

कर्नाटक: डीके शिवकुमार के दौरे से पहले हटाई गई सीएम सिद्धारमैया की मूर्ति, जानें पूरा मामला

निठारी कांड का आरोपी सुरेंद्र कोली आत्महत्या

किशाऊ बांध परियोजना पर सुखविंदर सिंह सुक्खू का बयान, लड़ाई हमने लड़ी तो श्रेय भी हमारा मिलना चाहिए

गयाजी में पितृपक्ष से पहले ऑनलाइन पिंडदान पर बवाल, पंडा समाज ने खोला मोर्चा

Recommended Stories

मेडिकल डिवाइसों के बढ़ते दामों पर लगाम कसने की उठी मांग, जानिए क्यों जरूरी है यह कदम

कर्नाटक: डीके शिवकुमार के दौरे से पहले हटाई गई सीएम सिद्धारमैया की मूर्ति, जानें पूरा मामला

निठारी कांड का आरोपी सुरेंद्र कोली आत्महत्या

किशाऊ बांध परियोजना पर सुखविंदर सिंह सुक्खू का बयान, लड़ाई हमने लड़ी तो श्रेय भी हमारा मिलना चाहिए

गयाजी में पितृपक्ष से पहले ऑनलाइन पिंडदान पर बवाल, पंडा समाज ने खोला मोर्चा