बिहार को केंद्र सरकार की सौगात: राज्य में खुलेंगे 19 नए केंद्रीय विद्यालय, क्या आपके जिले का नाम भी है शामिल?

Kendriya Vidyalaya in Bihar : विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने बिहार के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है, जिसके तहत राज्य में 19 नए केंद्रीय विद्यालय खोले जाएँगे। यह निर्णय केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा हाल ही में मंजूर किया गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इन स्कूलों की स्थापना से बिहार के शिक्षा ढांचे को मजबूती मिलेगी और छात्रों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।

सरकार के इस कदम से राज्य के आकांक्षी ज़िलों को भी सीधा लाभ मिलेगा, जिससे वहाँ के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर प्राप्त हो सकेगा।

इन नए केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना राज्य के विभिन्न ज़िलों में की जाएगी, जिनमें सीतामढ़ी, कटिहार, मधुबनी, शेखपुरा, मधेपुरा, पटना, अरवल, पूर्णिया, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, मुंगेर, दरभंगा, भागलपुर, नालंदा और गया शामिल हैं।

कहाँ-कहाँ स्थापित किए जाएँगे स्कूल:

  1. पकटोला (सीतामढ़ी)
  2. आईटीबीपी कटिहार (कटिहार)
  3. भभुआ (कैमूर)
  4. झंझारपुर (मधुबनी)
  5. मधुबनी शहर
  6. शेखोपुरसराय (शेखपुरा)
  7. जमुआरा और कटनीकोल (शेखपुरा)
  8. मधेपुरा
  9. वाल्मी (पटना)
  10. अरवल
  11. पूर्णिया
  12. आरा (भोजपुर)
  13. बेला औद्योगिक क्षेत्र (मुजफ्फरपुर)
  14. मुंगेर
  15. दीघा (पटना)
  16. दरभंगा (एम्स क्षेत्र)
  17. भागलपुर
  18. बिहारशरीफ (नालंदा)
  19. बोधगया (गया)

इन विद्यालयों की स्थापना से राज्य के बच्चों को न केवल बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा, बल्कि शिक्षा के स्तर को भी नई दिशा मिलने की उम्मीद है। केंद्र सरकार का यह निर्णय बिहार के समग्र विकास में एक अहम कदम माना जा रहा है, खासकर तब जब राज्य चुनावी दौर में है।

यह भी पढ़ें : फिर हार गया पाकिस्तान: एशिया कप ट्रॉफी विवाद खत्म, भारत को जल्द सौंपी जाएगी खिताबी ट्रॉफी

संबंधित खबरें

प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार, दाल से लेकर दूध-अंडे तक महंगे, बिगड़ा आम आदमी की थाली का बजट

गुजरात के सूरत मे एक ही परिवार के 6 लोगों को नहर में फेंक दिया, तीन की मौत, 2 लापता

सपा-कांग्रेस में फिर बढ़ी तकरार! इमरान मसूद के बयान पर एसटी हसन का पलटवार

उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, अंतरिम जमानत रद्द

अखिलेश का सियासी दांव… पांच टिकटों में ही कांग्रेस को दिखा दिया उसकी औकात!

Recommended Stories