उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के भुता थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में शादी की रात एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां सात फेरे लेने के बाद नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रहे जोड़े की मौत हो गई। शादी के जश्न के बाद जब सुबह हुई तो दुल्हन का शव कमरे के फर्श पर पड़ा मिला और दूल्हे का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर इस भयानक कदम के पीछे की असल वजह क्या थी।