By-poll Election Result 2026: तीन राज्यों के उपचुनाव की मतगणना जारी, बांकीपुर से प्रशांत किशोर आगे, दतिया में BJP को बढ़त

तीन राज्यों की विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है, शुरुआती रुझानों में बांकीपुर से जन सुराज के प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं, वहीं दतिया सीट पर BJP बढ़त बनाए हुए है।
3 राज्यों में उपचुनाव की गिनती जारी

By-poll Election Result 2026 Live: बिहार, गुजरात और मध्य प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों की मतगणना सोमवार सुबह से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी है। तीनों सीटों पर 30 जुलाई को मतदान हुआ था और अब वोटों की गिनती के साथ शुरुआती रुझान सामने आने लगे हैं। अब तक मिले रुझानों में बिहार की बांकीपुर सीट से जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी आगे चल रहे हैं।

तीनों राज्यों में कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है मतगणना

मतगणना की शुरुआत डाक मतपत्रों की गिनती से हुई, जिसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) में दर्ज मतों की गिनती शुरू की गई। चुनाव आयोग ने सभी मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं ताकि प्रक्रिया निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हो सके।

बांकीपुर से प्रशांत किशोर आगे

बिहार की सबसे चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर शुरुआती राउंड से ही बढ़त बनाए हुए हैं। शुरुआती रुझानों के मुताबिक, दूसरे राउंड के बाद वह बीजेपी उम्मीदवार से 1,161 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं बीजेपी दूसरे स्थान पर और आरजेडी तीसरे स्थान पर बनी हुई है।

बांकीपुर उपचुनाव को इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि प्रशांत किशोर पहली बार किसी विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बने हैं।

दतिया में बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी आगे

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर भी मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है। मतगणना के दूसरे दौर के बाद बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी 875 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं। यहां बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

नरोत्तम मिश्रा ने जताया जीत का भरोसा

दतिया उपचुनाव के बीच भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने पार्टी की जीत का दावा करते हुए कहा कि भाजपा शुरू से ही जीत की स्थिति में है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और संगठन के सभी नेताओं ने मिलकर चुनाव में मेहनत की है, जिसका परिणाम पार्टी के पक्ष में आएगा।

दोपहर तक तस्वीर हो सकती है साफ

बिहार की बांकीपुर, गुजरात की मंजलपुर और मध्य प्रदेश की दतिया सीटों पर मतगणना जारी है। जैसे-जैसे राउंड आगे बढ़ेंगे, चुनाव परिणाम की तस्वीर और स्पष्ट होती जाएगी। फिलहाल सभी की निगाहें इन तीनों सीटों के अंतिम नतीजों पर टिकी हुई हैं।

संबंधित खबरें

CBSE Board Exam 2027: 16 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुई डेटशीट

दिवाली पर रात 10 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो, DMRC ने बदला शेड्यूल

लालू-तेजस्वी को बेटी की शादी का कार्ड देने जाएंगे अनंत सिंह, बोले- शादी के बाद विधानसभा को दूंगा जवाब

साकेत मेट्रो स्टेशन के पास KIA शोरूम में लगी आग, इलाके में मचा हड़कंप

पटियाला में कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, यात्रियों में मची चीख-पुकार

Recommended Stories

CBSE Board Exam 2027: 16 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुई डेटशीट

दिवाली पर रात 10 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो, DMRC ने बदला शेड्यूल

लालू-तेजस्वी को बेटी की शादी का कार्ड देने जाएंगे अनंत सिंह, बोले- शादी के बाद विधानसभा को दूंगा जवाब

साकेत मेट्रो स्टेशन के पास KIA शोरूम में लगी आग, इलाके में मचा हड़कंप

पटियाला में कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, यात्रियों में मची चीख-पुकार